<
Categories: Education

MP Board 5th, 8th Result 2026 OUT: rskmp.in पर एमपी बोर्ड 5वीं, 8वीं रिजल्ट जारी, चेक करने का ये है Direct Link

MPBSE MP Board 5th, 8th Result 2026 Today: मध्य प्रदेश बोर्ड कक्षा 5वीं और 8वीं का रिजल्ट rskmp.in पर जारी कर दिया गया है. छात्र नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करके अपना रिजल्ट आसानी से देख सकते हैं.

MP Board 5th, 8th Result 2026 OUT: राज्य शिक्षा केंद्र, स्कूल शिक्षा विभाग ने मध्य प्रदेश बोर्ड कक्षा 5वीं और 8वीं के रिजल्ट के लाखों छात्रों का इंतजार अब खत्म हो गया है. विभाग ने आज 1:30 बजे MP बोर्ड कक्षा 5वीं और 8वीं का रिजल्ट जारी कर दिया है. रिजल्ट की घोषणा राज्य शिक्षा केंद्र कार्यालय के मीटिंग हॉल में आयोजित एक बैठक के दौरान की गई. छात्र अब अपना रिजल्ट RSKMP की आधिकारिक वेबसाइट mpbse.mponline.gov.in और rskmp.in पर जाकर चेक कर सकते हैं.

इसके लिए छात्रों को अपना समग्र ID या रोल नंबर और कैप्चा कोड दर्ज करना होगा. इसके अलावा छात्र सीधे इस लिंक https://rskmp.in/ के जरिए भी अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं. साथ ही नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करके भी रिजल्ट देख सकते हैं.

कितने छात्रों ने दी परीक्षा?

इस वर्ष MP बोर्ड की 5वीं और 8वीं की परीक्षाएं 20 मार्च से 28 मार्च 2026 तक आयोजित की गई थीं. रिपोर्ट्स के अनुसार, कक्षा 5वीं की परीक्षा में करीब 5.76 लाख छात्र शामिल हुए, जबकि कक्षा 8वीं में लगभग 10.92 लाख छात्रों ने भाग लिया. यह संख्या बताती है कि हर साल बड़ी संख्या में छात्र इन परीक्षाओं में शामिल होते हैं.

रिजल्ट का समय और जरूरी जानकारी

बोर्ड द्वारा रिजल्ट सुबह 11 बजे घोषित किया जाएगा और 11:30 बजे से वेबसाइट पर उपलब्ध होगा. छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे अपने लॉगिन क्रेडेंशियल पहले से तैयार रखें, ताकि रिजल्ट जारी होते ही बिना किसी देरी के परिणाम देखा जा सके.

MP Board 5th, 8th Result 2026 ऐसे करें चेक

सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट rskmp.in पर जाएं.
“MP 5वीं और 8वीं रिजल्ट 2026” लिंक पर क्लिक करें.
समग्र ID/रोल नंबर और कैप्चा दर्ज करें.
स्क्रीन पर आपका रिजल्ट दिखाई देगा.
भविष्य के लिए मार्कशीट डाउनलोड या प्रिंट कर लें.

रिजल्ट आने के बाद छात्र अपनी मार्कशीट को ध्यान से जांचें. किसी भी प्रकार की त्रुटि होने पर तुरंत अपने स्कूल या संबंधित अधिकारियों से संपर्क करें.

Munna Kumar

11+ वर्षों के पत्रकारिता अनुभव के साथ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया और डिजिटल में SEO-आधारित कंटेंट, डेटा इनसाइट्स और प्रभावी स्टोरीटेलिंग में विशेषज्ञ. रणनीति, क्रिएटिविटी और टेक्निकल स्किल्स के साथ उच्च-गुणवत्ता, आकर्षक और विश्वसनीय कंटेंट तैयार करना शामिल है. अभी इंडिया न्यूज में कार्यरत हूं. इससे पहले नेटवर्क18, जी मीडिया, दूरदर्शन आदि संस्थानों में कार्य करने का अनुभव रहा है.

Share
Published by
Munna Kumar

Recent Posts

LPU में प्रदर्शन के बाद बड़ा अपडेट, 10 दिन बंद रहेंगी नियमित कक्षाएं, MTT एग्जाम अगले आदेश तक स्थगित

LPU Classes Suspended: LPU में रविवार को हुए विरोध-प्रदर्शन और तनाव के बाद यूनिवर्सिटी ने…

Last Updated: September 27, 2026 23:29:37 IST

Bigg Boss 20: बादशाह की एक्स-वाइफ ईशा रिखी हुईं बेघर, तीन हफ्ते में खत्म हुआ सफर, यंग डीएसए ने मारी बाजी

Bigg Boss 20: ‘बिग बॉस 20’ के दूसरे वीकेंड का वार में पंजाबी एक्ट्रेस ईशा…

Last Updated: September 27, 2026 23:09:36 IST

भोजन की थाली लेकर किस दिशा में बैठते हैं आप? वास्तु में बताई गई हैं ये दिशाएं, जमीन पर बैठकर खाने के भी हैं फायदे

Vastu Shastra: वास्तु शास्त्र में भोजन करने की दिशा को भी महत्वपूर्ण माना गया है.…

Last Updated: September 27, 2026 22:37:19 IST

अंबाला में निर्माणाधीन बिल्डिंग भरभराकर गिरी,  2 की मौत और 5 मजदूर घायल, मलबे में कई के दबे होने की आशंका

Ambala building accident: हरियाणा के अंबाला के धूलकोट गांव में तीन मंजिला निर्माणाधीन बिल्डिंग अचानक…

Last Updated: September 27, 2026 20:58:48 IST

Shubman Gill Century: वेस्टइंडीज के खिलाफ जड़ा तूफानी शतक, धोनी के रिकॉर्ड की कर ली बराबरी; धवन का रिकॉर्ड ध्वस्त!

IND vs WI ODI: वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले वनडे में भारतीय कप्तान शुभमन गिल ने…

Last Updated: September 27, 2026 20:55:31 IST