762
MP Board MPBSE Result 2026 Date & Time: मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल (MPBSE) जल्द ही कक्षा 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा परिणाम घोषित करने की तैयारी में है. फरवरी और मार्च में आयोजित परीक्षाओं के बाद अब उत्तर पुस्तिकाओं की जांच अंतिम चरण में पहुंच चुकी है. ऐसे में लाखों छात्र बेसब्री से अपने रिजल्ट का इंतजार कर रहे हैं. रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र मध्य प्रदेश बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट mpbse.nic.in पर जाकर चेक कर सकते हैं.
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, MP बोर्ड रिजल्ट 2026 अप्रैल के चौथे सप्ताह या मई के पहले सप्ताह में जारी किए जा सकते हैं. हालांकि, बोर्ड ने अभी तक आधिकारिक तारीख और समय की पुष्टि नहीं की है. पिछले साल परिणाम 6 मई को घोषित किए गए थे, जिससे इस बार भी इसी समय-सीमा की उम्मीद जताई जा रही है.
लाखों छात्रों को रिजल्ट का इंतजार
इस वर्ष करीब 9 लाख से अधिक छात्रों ने कक्षा 10 की परीक्षा दी, जबकि लगभग 7 लाख छात्रों ने कक्षा 12 की बोर्ड परीक्षा में भाग लिया. इतने बड़े पैमाने पर छात्रों के शामिल होने के कारण बोर्ड रिजल्ट को ऑनलाइन माध्यम से जारी करेगा, ताकि सभी छात्र आसानी से अपने परिणाम देख सकें.
ऐसे करें रिजल्ट चेक
रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र आधिकारिक वेबसाइट्स के जरिए अपने अंक देख सकेंगे. इसके लिए उन्हें अपना रोल नंबर और जरूरी विवरण दर्ज करना होगा. ऑनलाइन मार्कशीट में छात्र का नाम, रोल नंबर, माता-पिता का नाम, स्कूल, विषयवार अंक, कुल अंक और रिजल्ट स्टेटस जैसी अहम जानकारी होगी. छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे रिजल्ट देखने के समय किसी भी परेशानी से बचने के लिए अपने लॉगिन डिटेल्स पहले से तैयार रखें.
पास होने के लिए जरूरी मानदंड
MP बोर्ड के नियमों के अनुसार छात्रों को प्रत्येक विषय में कम से कम 33 प्रतिशत अंक प्राप्त करना अनिवार्य है. इस न्यूनतम अंक के बिना छात्र को उत्तीर्ण नहीं माना जाएगा.
रीचेकिंग और सप्लीमेंट्री परीक्षा का मौका
रिजल्ट घोषित होने के बाद बोर्ड छात्रों को पुनर्मूल्यांकन (Revaluation) और पुनः जांच (Rechecking) का अवसर भी देगा. जो छात्र अपने अंकों से संतुष्ट नहीं हैं, वे निर्धारित समय के भीतर आवेदन कर सकते हैं. इसके अलावा, जो छात्र एक या दो विषयों में फेल हो जाते हैं, उन्हें सप्लीमेंट्री परीक्षा में बैठने का मौका मिलेगा, जिससे वे अपना साल बचा सकते हैं.
DigiLocker और SMS से भी देखें रिजल्ट
रिजल्ट के समय वेबसाइट पर भारी ट्रैफिक होने की संभावना रहती है. ऐसे में छात्र DigiLocker या SMS सेवा के जरिए भी अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं.