Live TV
Search
Home > Education > MP Board Result 2026 Date: एमपी बोर्ड 10वीं, 12वीं रिजल्ट पर ये रहा लेटेस्ट अपडेट्स, जानिए यहां कब होगा जारी

MP Board Result 2026 Date: एमपी बोर्ड 10वीं, 12वीं रिजल्ट पर ये रहा लेटेस्ट अपडेट्स, जानिए यहां कब होगा जारी

MP Board MPBSE Result 2026 Date: एमपी बोर्ड कक्षा 10वीं और 12वीं का रिजल्ट जल्द जारी किया जा सकता है. परीक्षा में शामिल हुए छात्र सीधे इस लिंक mpbse.nic.in के जरिए अपना रिजल्ट देख सकते हैं.

Written By: Munna Kumar
Last Updated: April 13, 2026 09:19:08 IST

Mobile Ads 1x1

MP Board Result 2026 Date: मध्य प्रदेश बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (MPBSE) जल्द ही कक्षा 10वीं और 12वीं का रिजल्ट जारी करने वाला है. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, बोर्ड इस सप्ताह या अगले सप्ताह परिणाम घोषित कर सकता है. हालांकि, रिजल्ट की सटीक तारीख और समय को लेकर आधिकारिक घोषणा अभी बाकी है, जो जल्द ही जारी होने की उम्मीद है. रिजल्ट जारी होने के बाद परीक्षा में उपस्थित हुए छात्र बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट mpbse.nic.in पर जाकर चेक कर सकते हैं.

MP बोर्ड ने इस साल 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं 13 फरवरी से 7 मार्च 2026 के बीच आयोजित की थीं. परीक्षा खत्म होने के बाद से ही छात्र बेसब्री से रिजल्ट का इंतजार कर रहे हैं. पिछले वर्ष यानी 2025 में, बोर्ड ने 6 मई को रिजल्ट घोषित किया था. ऐसे में इस साल भी मई के पहले या दूसरे सप्ताह में रिजल्ट आने की पूरी संभावना है.

पिछले साल का पास प्रतिशत

पिछले साल के आंकड़ों पर नजर डालें तो:

  • कक्षा 12वीं का पास प्रतिशत: 74.48%
  • कक्षा 10वीं का पास प्रतिशत: 76.22%

इस बार छात्रों को उम्मीद है कि रिजल्ट और भी बेहतर रहेगा.

MP Board Result 2026 कहां देखें?

रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र नीचे दी गई आधिकारिक वेबसाइट्स पर जाकर अपना परिणाम देख सकते हैं:

mpbse.mponline.gov.in
mpbse.nic.in
result.mponline.gov.in

छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे केवल आधिकारिक वेबसाइट का ही उपयोग करें ताकि किसी प्रकार की गलत जानकारी से बचा जा सके.

MPBSE Result 2026: ऐसे करें चेक

रिजल्ट चेक करने की प्रक्रिया बेहद आसान है. नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करें:

MP Board की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं.
“MP Board 10th/12th Result 2026” लिंक पर क्लिक करें.
अपना रोल नंबर, आवेदन संख्या और परीक्षा का प्रकार दर्ज करें.
“Submit” बटन पर क्लिक करें.
आपकी मार्कशीट स्क्रीन पर दिखाई देगी.
भविष्य के लिए इसे डाउनलोड या प्रिंट कर लें.

मार्कशीट डाउनलोड करना न भूलें

रिजल्ट देखने के बाद छात्र अपनी डिजिटल मार्कशीट डाउनलोड कर सकते हैं. यह मार्कशीट आगे एडमिशन या अन्य जरूरी कामों में काम आएगी। हालांकि, मूल मार्कशीट बाद में स्कूल द्वारा उपलब्ध कराई जाएगी.

जरूरी अपडेट के लिए रहें तैयार

छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे नियमित रूप से MPBSE की आधिकारिक वेबसाइट चेक करते रहें या अपने स्कूल से संपर्क में रहें, ताकि रिजल्ट से जुड़ी कोई भी अपडेट मिस न हो. MP बोर्ड रिजल्ट 2026 का इंतजार अब खत्म होने वाला है. ऐसे में छात्रों को धैर्य बनाए रखने.

MORE NEWS