<
Categories: Education

NBEMS GPAT Result 2026 Declared: एनबीईएमएस जीपीएटी रिजल्ट हुआ जारी, इस Direct Link से करें चेक

NBEMS GPAT Result 2026 Declared: एनबीईएमएस जीपीएटी रिजल्ट जारी हो गया है. उम्मीदवार सीधे इस लिंक natboard.edu.in के माध्यम से अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं.

NBEMS GPAT Result 2026 Declared: नेशनल बोर्ड ऑफ़ एग्ज़ामिनेशन्स इन मेडिकल साइंसेज़ (NBEMS) ने GPAT 2026 का रिज़ल्ट घोषित कर दिया है. जिन उम्मीदवारों ने ग्रेजुएट फ़ार्मेसी एप्टीट्यूड टेस्ट (GPAT) दिया था, वे अपना रिज़ल्ट NBEMS की आधिकारिक वेबसाइट natboard.edu.in पर देख सकते हैं. GPAT 2026 परीक्षा 7 मार्च, 2026 को कंप्यूटर-आधारित प्लेटफ़ॉर्म (CBT) पर आयोजित की गई थी.

इसके अलावा उम्मीदवार सीधे इस लिंक https://natboard.edu.in/viewNotice.php?NBE=Q0Qwc3Z1 के तहत अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं. यह परीक्षा 125 बहुविकल्पीय प्रश्न (MCQ) पर आधारित थी, जिनमें कुल अंक 500 थे. उम्मीदवारों को हर प्रश्न के लिए चार विकल्पों में से सही उत्तर चुनना था. परीक्षा के लिए कुल समय 3 घंटे (180 मिनट) निर्धारित किया गया था.

NBEMS GPAT Result 2026 ऐसे करें चेक

NBEMS की आधिकारिक वेबसाइट natboard.edu.in पर जाएं.
होम पेज पर उपलब्ध ‘NBEMS GPAT Result 2026’ लिंक पर क्लिक करें.
नया पेज खुलेगा, जहां रिज़ल्ट का लिंक उपलब्ध होगा.
लॉगिन विवरण (Login ID और पासवर्ड) दर्ज करें.
‘Submit’ पर क्लिक करें; आपका रिज़ल्ट स्क्रीन पर दिखाई देगा.
रिज़ल्ट चेक करें और डाउनलोड कर लें.
भविष्य के लिए एक प्रिंटआउट सुरक्षित रखें.

GPAT 2026: आंसर की और संशोधन

NBEMS ने 13 मार्च, 2026 को GPAT 2026 की अनंतिम उत्तर की जारी की थी. उम्मीदवारों द्वारा उठाई गई आपत्तियों की समीक्षा के बाद, विशेषज्ञों ने फाइनल आंसर की तैयार की. परीक्षा में 7 प्रश्न तकनीकी रूप से गलत पाए गए और इनका पूरा अंक सभी उम्मीदवारों को दिया गया. 4 सवालों की आंसर-की में सुधार किया गया. उम्मीदवार 15 अप्रैल, 2026 के बाद अपने अंतिम उत्तर कुंजी और संशोधित प्रश्न पत्र को ‘Applicant Login’ के माध्यम से देख सकते हैं.

स्कोरकार्ड और कट-ऑफ जानकारी

GPAT 2026 का स्कोरकार्ड, जिसमें कट-ऑफ स्कोर, परसेंटाइल और रैंक शामिल होंगे. 15 अप्रैल, 2026 या उसके बाद जारी किया जाएगा. स्कोरकार्ड केवल 6 महीने तक डाउनलोड के लिए उपलब्ध रहेगा. उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे निर्धारित समय में अपना स्कोरकार्ड सुरक्षित कर लें. स्कोर और रैंक के आधार पर ही आगे की शैक्षणिक और कैरियर योजना तय की जा सकती है.

Munna Kumar

11+ वर्षों के पत्रकारिता अनुभव के साथ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया और डिजिटल में SEO-आधारित कंटेंट, डेटा इनसाइट्स और प्रभावी स्टोरीटेलिंग में विशेषज्ञ. रणनीति, क्रिएटिविटी और टेक्निकल स्किल्स के साथ उच्च-गुणवत्ता, आकर्षक और विश्वसनीय कंटेंट तैयार करना शामिल है. अभी इंडिया न्यूज में कार्यरत हूं. इससे पहले नेटवर्क18, जी मीडिया, दूरदर्शन आदि संस्थानों में कार्य करने का अनुभव रहा है.

Share
Published by
Munna Kumar

Recent Posts

सुकेश चंद्रशेखर को मनी लॉन्ड्रिंग से जुड़े एक मामले में मिली जमानत, क्या जेल से आएंगे बाहर?

Sukesh Chandrashekhar Bail: दिल्ली की एक अदालत ने मनी लॉन्ड्रिंग के एक मामले में कथित…

Last Updated: April 7, 2026 17:35:45 IST

David Warner Arrested: सिडनी से गिरफ्तार हुए डेविड वॉर्नर, अब कोर्ट में होगी पेशी, जानें क्या है पूरा मामला?

ऑस्ट्रेलिया के स्टार बल्लेबाज डेविड वॉर्नर (David warner) एक बड़े विवाद में फंस गए हैं.…

Last Updated: April 7, 2026 17:08:31 IST

Kal Ka Panchang 8 April 2026: कल बुधवार को बन रहा विशेष योग, यहां जानिए शुभ मुहूर्त, राहुकाल और सटीक समय

Kal ka Panchang 8 April 2026: आज 8 अप्रैल 2026, बुधवार का पावन दिन है.…

Last Updated: April 7, 2026 17:06:00 IST

तब्बू के घर सुबह 5 बजे ही क्यों पहुंचते थे अक्षय, फिर दोनों क्या करते थे काम? एक्ट्रेस ने खोला राज

हाल ही में एक्ट्रेस तब्बू ने अक्षय कुमार के साथ अपने पुराने दिनों को याद…

Last Updated: April 7, 2026 17:03:32 IST

राम मंदिर में निकाह से भड़क उठा हिंदू संगठन! कार्यक्रम रद्द हो वरना निकालेंगे सूअरों की बारात

Shimla Ram Mandir Hall: हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में राम मंदिर हॉल में निकाह…

Last Updated: April 7, 2026 16:57:39 IST

NTA Social Media: NTA की डिजिटल छलांग, सोशल मीडिया से तुरंत मिलेगा JEE, NEET, CUET रिजल्ट

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने छात्रों तक परीक्षा अपडेट तेजी से पहुंचाने के लिए डिजिटल…

Last Updated: April 7, 2026 16:57:05 IST