<

राम मंदिर में निकाह से भड़क उठा हिंदू संगठन! कार्यक्रम रद्द हो वरना निकालेंगे सूअरों की बारात

Shimla Ram Mandir Hall: हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में राम मंदिर हॉल में निकाह कार्यक्रम को लेकर हिंदू संघर्ष समिति ने कड़ी चेतावनी दी है. उन्होंने कहा कि निकाह का कार्यक्रम अगर रद्द नहीं हुआ तो सूअरों की बारात निकालेंगे.

Shimla Ram Mandir Hall: हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में एक नया विवाद खड़ा हो गया है. हिंदू संघर्ष समिति ने राम मंदिर हॉल  में एक मुस्लिम परिवार द्वारा निकाह के लिए की गई बुकिंग पर आपत्ति जताई है. बताया जा रहा है कि इस राम मंदिर हॉल का प्रबंधन सूद सभा द्वारा किया जाता है. हिंदू संघर्ष समिति ने इसको लेकर चेतावनी जारी की है यदि यह कार्यक्रम होता है तो वे उसी दिन कार्यक्रम स्थल पर सूअरों का जुलूस निकालेंगे.

इस चेतावनी के बाद तनाव का माहौल हो गया है. इसके बाद प्रशासन की भी चिंता बढ़ गई है. आखिर इस राम मंदिर हॉल में किस मुस्लिम लड़की का निकाह होने वाला है. आइए विस्तार से जानते हैं.

हिंदू संघर्ष समिति ने सौंपा ज्ञापन

जानकारी के अनुसार, मोहम्मद नासिर शिमला की ईदगाह कॉलोनी के निवासी हैं. उनकी बेटी का निकाह 11 अप्रैल को होने वाला है. जिसके लिए उन्होंने राम मंदिर हॉल बुक किया है. जैसे ही हिंदू संघर्ष समिति को इस बात का पता चला तो उनके सदस्यों में भारी रोष फैल गया. इसके बाद हिंदू संघर्ष समिति ने राम मंदिर हॉल का संचालन करने वाले सूद सभा को एक ज्ञापन सौंपा है. जिसमें इस फैसले को रद्द करने की मांग की गई है. इसके अलावा, समिति ने इस बात की चेतावनी भी दी है कि यदि उनकी यह मांग पूरी नहीं की जाती है, तो कार्यक्रम वाले दिन मंदिर हॉल के बाहर एक विशाल विरोध प्रदर्शन किया जाएगा.

हिंदू संघर्ष समिति के सदस्यों ने क्या कहा?

हिंदू संघर्ष समिति के नेताओं विजय शर्मा और मदन ठाकुर ने कहा कि वे मंदिर परिसर में किसी मुस्लिम परिवार का विवाह समारोह होने को स्वीकार नहीं कर सकते. उन्होंने अपनी चेतावनी दोहराई कि यदि निकाह को नहीं रोका गया तो वे तय दिन पर सूअरों का जुलूस निकालने और अपना मुंडन करने की अपनी योजना पर आगे बढ़ेंगे. उन्होंने तर्क दिया कि मुस्लिम परिवार को मंदिर परिसर के बजाय किसी मस्जिद या मदरसे में निकाह कार्यक्रम का आयोजन करना चाहिए.

सूद सभा शिमला के अध्यक्ष ने क्या कहा?

इस पूरे मामले पर सूद सभा शिमला के अध्यक्ष राजीव सूद का बयान भी सामने आया है. जिसमें कहा गया है कि वे सभी समुदायों की भावनाओं का सम्मान करते हैं. उन्होंने बताया कि मुस्लिम परिवारों ने पहले भी कई मौकों पर राम मंदिर हॉल में अपने निकाह समारोह आयोजित किए हैं. उन्होंने जोर देकर कहा कि न तो भारत का संविधान और न ही सूद सभा के उपनियम उन्हें किसी भी व्यक्ति को उसके धर्म के आधार पर प्रतिबंधित करने की अनुमति देते हैं. हालांकि, ज्ञापन प्राप्त होने के बाद इस मुद्दे पर विचार-विमर्श करने के लिए मंगलवार को एक कार्यकारी समिति की बैठक बुलाई गई है.

इसके अलावा, उन्होंने कहा कि मंदिर के हॉल में अब तक 15 से ज्यादा मुस्लिमों के निकाह होल चुके हैं. उन्होंने साफ किया कि चाहे हिंदू शादी हो या मुस्लिम निकाह हो, राम मंदिर के हॉल के अंदर शराब और मांसाहारी भोजन (मांस या मछली) के सेवन पर हमेशा से रोक रही है.

Sohail Rahman

सोहेल रहमान, जो पिछले 6 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्हें राजनीति और खेल के मुद्दे पर लिखना काफी पसंद है. इसके अलावा, देश और दुनिया की खबरों को सरल और आम बोलचाल की भाषा में लोगों तक पहुंचाने का माद्दा रखते हैं. ITV Network में 24 अगस्त, 2024 से अपनी सेवा दे रहे हैं. इससे पहले, इंशॉट्स में करीब 5 साल अपनी सेवा दी है.

Share
Published by
Sohail Rahman

Recent Posts

Caught on camera:पुलिस वाले को जकड़ भाभी ने किया ऐसा कांड, देख फटी रह जाएंगी आंखे; देखें वीडियो

Caught on camera: उत्तर प्रदेश के कन्नौज जिले के नुनारी गांव में जमीन विवाद सुलझाने…

Last Updated: October 31, 2026 11:00:53 IST

Gold Price 31 October 2026: सोना खरीदने का शानदार मौका? गोल्ड के दाम में गिरावट; जानें ताजा रेट

Gold Price Today 31 October 2026: 31 अक्टूबर की सुबह देश भर के बड़े शहरों…

Last Updated: October 31, 2026 10:29:47 IST

Watch Video: रफीक चाचा को रात में होता था अकेलापन महसूस, 70 साल की उम्र में किया निकाह, बोले- हमे जरूरत…

Watch Video: बहराइच में 70 साल की उम्र में शादी करने वाले रफीक अहमद बाबा…

Last Updated: October 31, 2026 09:04:57 IST

Petrol Diesel Price 31 October 2026: पेट्रोल-डीजल की कीमतों में हुआ बदलाव? घर से निकलने से पहले जान लें ताजा रेट

Petrol Diesel Price Today 31 October 2026: महीने के आखिरी दिन पेट्रोल और डीजल की…

Last Updated: October 31, 2026 08:25:56 IST