NEET UG 2026 Registration: मेडिकल क्षेत्र में अपना करियर बनाने का सपना देख रहे छात्रों के लिए बड़ी खबर है. नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) द्वारा आयोजित नीट यूजी 2026 का रजिस्ट्रेशन 8 मार्च 2026 को बंद हो जाएगा. जिन उम्मीदवारों ने अभी तक आवेदन नहीं किया है, वे निर्धारित समय सीमा के भीतर आधिकारिक वेबसाइट neet.nta.nic.in पर जाकर ऑनलाइन फॉर्म भर सकते हैं. आवेदन प्रक्रिया केवल ऑनलाइन मोड में ही स्वीकार की जा रही है.
इच्छुक छात्र डायरेक्ट रजिस्ट्रेशन लिंक https://neet.nta.nic.in/ के जरिए भी अप्लाई कर सकते हैं या वेबसाइट पर दिए गए स्टेप-बाय-स्टेप निर्देशों का पालन कर आसानी से फॉर्म सबमिट कर सकते हैं. अंतिम समय की परेशानी से बचने के लिए समय रहते आवेदन करना बेहतर रहेगा.
NEET UG 2026 के लिए महत्वपूर्ण तारीखें
रजिस्ट्रेशन शुरू: 8 फरवरी 2026
आवेदन की अंतिम तारीख: 8 मार्च 2026 (रात 9:00 बजे तक)
फीस भुगतान की अंतिम समय सीमा: 8 मार्च 2026 (रात 11:50 बजे तक)
करेक्शन विंडो: 10 से 12 मार्च 2026
परीक्षा तिथि: 3 मई 2026
उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे अंतिम दिन का इंतजार न करें, क्योंकि वेबसाइट पर भारी ट्रैफिक की संभावना रहती है.
परीक्षा पैटर्न और माध्यम
NEET UG 2026 पेन और पेपर मोड में आयोजित होगा. परीक्षा की अवधि 3 घंटे (180 मिनट) होगी और समय दोपहर 2:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक रहेगा. परीक्षा 13 भाषाओं में उपलब्ध होगी, जिनमें हिंदी, अंग्रेजी, तमिल, तेलुगु, मराठी, गुजराती, बंगाली, असमिया, उर्दू समेत अन्य क्षेत्रीय भाषाएं शामिल हैं.
किन कोर्सों में मिलेगा एडमिशन?
NEET UG 2026 स्कोर के आधार पर छात्रों को MBBS, BDS, BVSc & AH, BAMS, BUMS, BSMS और BHMS जैसे अंडरग्रेजुएट मेडिकल कोर्सों में प्रवेश मिलेगा. इसके अलावा, सशस्त्र बल चिकित्सा सेवा अस्पतालों में BSc नर्सिंग कोर्स के लिए MNS उम्मीदवारों के लिए भी यह परीक्षा अनिवार्य है.
NEET UG 2026 आवेदन शुल्क
जनरल उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क: 1,700 रुपये
EWS/OBC-NCL उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क: 1,600 रुपये
SC/ST/PwBD/थर्ड जेंडर उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क: 1,000 रुपये
भारत के बाहर के उम्मीदवार के लिए शुल्क: 9,500 रुपये
फीस का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से ही किया जाएगा.
NEET UG 2026 के लिए ऐसे करें आवेदन
NEET UG की आधिकारिक वेबसाइट neet.nta.nic.in पर जाएं.
“NEET UG 2026 Registration” लिंक पर क्लिक करें.
बेसिक डिटेल्स भरकर रजिस्ट्रेशन पूरा करें.
आवेदन फॉर्म सावधानीपूर्वक भरें.
आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें.
ऑनलाइन फीस जमा करें.
फॉर्म सबमिट कर कन्फर्मेशन पेज डाउनलोड करें.
मेडिकल प्रवेश परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्रों के लिए यह सुनहरा अवसर है. नियमित अपडेट के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाए रखें और समय रहते आवेदन प्रक्रिया पूरी करें.