Live TV
Search
Home > Education > NEET UG Exam City Slip 2026: नीट एग्जाम सिटी स्लिप जारी, जानिए कैसे करें डाउनलोड और क्या है इसका महत्व

NEET UG Exam City Slip 2026: नीट एग्जाम सिटी स्लिप जारी, जानिए कैसे करें डाउनलोड और क्या है इसका महत्व

NEET UG 2026 Exam City Slip Released: नीट यूजी का एग्जाम सिटी स्लिप जारी कर दी गई है. जो कोई भी इस परीक्षा के लिए उपस्थित होने वाले हैं, वे सीधे इस लिंक neet.nta.nic.in के माध्यम से डाउनलोड कर सकते हैं.

Written By: Munna Kumar
Last Updated: 2026-04-13 11:03:29

Mobile Ads 1x1

NEET UG 2026 Exam City Slip Released: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने नीट यूजी 2026 के लिए एग्जाम सिटी स्लिप जारी कर दी है, जिससे लाखों छात्रों को बड़ी राहत मिली है. यह स्लिप उन उम्मीदवारों के लिए बेहद उपयोगी है जो इस राष्ट्रीय स्तर की मेडिकल प्रवेश परीक्षा में शामिल होने जा रहे हैं. इस साल NEET UG परीक्षा 3 मई 2026 को आयोजित की जाएगी, जो दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक पेन और पेपर मोड में होगी. जो कोई भी इस परीक्षा के लिए आवेदन किए हैं, वे NTA की आधिकारिक वेबसाइट neet.nta.nic.in पर जाकर एग्जाम सिटी स्लिप डाउनलोड कर सकते हैं.

परीक्षा शहर स्लिप एक प्री-एडमिट सूचना दस्तावेज है, जिसमें उम्मीदवार को यह बताया जाता है कि उसका परीक्षा केंद्र किस शहर में होगा. हालांकि, इसमें परीक्षा केंद्र का सटीक पता नहीं दिया जाता, लेकिन यह जानकारी छात्रों को अपनी यात्रा और ठहरने की योजना पहले से बनाने में मदद करती है. यह ध्यान रखना जरूरी है कि यह एडमिट कार्ड नहीं है. आधिकारिक एडमिट कार्ड बाद में जारी किया जाएगा, जिसमें परीक्षा केंद्र का पूरा विवरण, रोल नंबर और अन्य जरूरी निर्देश शामिल होंगे.

ऐसे करें परीक्षा शहर स्लिप डाउनलोड

उम्मीदवार आसानी से अपनी परीक्षा शहर स्लिप आधिकारिक वेबसाइट neet.nta.nic.in पर जाकर डाउनलोड कर सकते हैं. इसके लिए उन्हें अपना एप्लीकेशन नंबर और जन्म तिथि दर्ज करनी होगी. लॉगिन करने के बाद स्क्रीन पर स्लिप दिखाई देगी, जिसे डाउनलोड या प्रिंट किया जा सकता है.

समस्या होने पर क्या करें?

यदि किसी छात्र को स्लिप डाउनलोड करने में कोई समस्या आती है, तो वे NTA हेल्पलाइन नंबर 011-40759000 या 011-69227700 पर संपर्क कर सकते हैं. इसके अलावा, neetug2026@nta.ac.in पर ईमेल के माध्यम से भी सहायता ली जा सकती है.

NEET UG: प्रतिस्पर्धा बढ़ रही है हर साल

NEET UG भारत की एकमात्र परीक्षा है, जिसके माध्यम से MBBS, BDS और अन्य मेडिकल कोर्स में प्रवेश मिलता है. पिछले कुछ वर्षों में इस परीक्षा के लिए पंजीकरण कराने वाले छात्रों की संख्या तेजी से बढ़ी है. वर्ष 2024 में 24 लाख से अधिक छात्रों ने आवेदन किया था, जबकि 2023 में यह संख्या 20 लाख से ज्यादा थी. यह आंकड़े दर्शाते हैं कि मेडिकल क्षेत्र में करियर बनाने की चाह रखने वाले छात्रों की संख्या लगातार बढ़ रही है.

MORE NEWS