NEET Exam 2026: हर साल नीट यूजी में 600+ अंक पाना लाखों छात्रों का सपना होता है. अगर आप भी डॉक्टर बनने का सपना पूरा करना चाहते हैं, तो दिए गए इन बातों को ध्यान से पढ़ें.
NEET UG 2026 Exam: हर साल नीट यूजी में 600 से अधिक अंक हासिल करना लाखों मेडिकल उम्मीदवार का बड़ा सपना होता है. यह राष्ट्रीय स्तर की परीक्षा नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) द्वारा आयोजित की जाती है, जिसमें देशभर से भारी संख्या में छात्र भाग लेते हैं. हालांकि, 600+ स्कोर वही विद्यार्थी हासिल कर पाते हैं जो सिर्फ कड़ी मेहनत ही नहीं, बल्कि स्मार्ट स्टडी प्लान के साथ तैयारी करते हैं.
यदि आपका लक्ष्य किसी टॉप सरकारी मेडिकल कॉलेज में MBBS सीट पाना है, तो आपको स्पष्ट रणनीति, मजबूत कॉन्सेप्ट, नियमित रिवीजन और मॉक टेस्ट प्रैक्टिस पर ध्यान देना होगा. सही मार्गदर्शन और रेगुलर प्रैक्टिस ही आपको कम्पटीशन में आगे बढ़ाकर सफलता के करीब ले जाता है.
NEET UG कुल 720 अंकों की परीक्षा है, जिसमें फिजिक्स, केमिस्ट्री और बायोलॉजी (बॉटनी + जूलॉजी) शामिल हैं. बायोलॉजी 360 अंकों की होती है, जबकि फिजिक्स और केमिस्ट्री 180-180 अंकों के होते हैं.
600+ स्कोर के लिए एक संतुलित लक्ष्य तय करें:
बायोलॉजी: 320–340
केमिस्ट्री: 150–160
फिजिक्स: 130–150
स्पष्ट लक्ष्य होने से आपकी तैयारी संगठित रहती है और समय का बेहतर उपयोग होता है.
NEET की तैयारी में NCERT आपकी सबसे मजबूत नींव खासकर बायोलॉजी और केमिस्ट्री के लिए है. हर अध्याय को लाइन-बाय-लाइन पढ़ें, डायग्राम और टेबल्स पर विशेष ध्यान दें. शॉर्ट नोट्स बनाएं और नियमित रिवीजन करें. फिजिक्स में केवल फार्मूले याद करना पर्याप्त नहीं है. कॉन्सेप्ट को समझकर न्यूमेरिकल प्रैक्टिस करना जरूरी है. रोजाना सवाल हल करने से स्पीड और आत्मविश्वास दोनों बढ़ते हैं.
6–8 घंटे की केंद्रित पढ़ाई, यदि नियमित हो, तो काफी है. दिन को तीन हिस्सों कॉन्सेप्ट लर्निंग, MCQ प्रैक्टिस और रिवीजन में बांटें. हर सप्ताह एक दिन पुराने टॉपिक्स की दोहराई करें. मासिक लक्ष्य तय करें और अपनी प्रगति की समीक्षा करते रहें. याद रखें, निरंतरता ही सफलता की असली कुंजी है.
प्रतिदिन 100–150 MCQs का प्रैक्टिस आपकी तैयारी को मजबूत बनाता है. हर मॉक टेस्ट के बाद यह समझें कि गलती किस कारण से जैसे कॉन्सेप्ट की कमी, जल्दबाजी या रिवीजन की कमी से हुई. टाइम मैनेजमेंट और परीक्षा का दबाव संभालने की कला मॉक टेस्ट से ही विकसित होती है.
नेगेटिव मार्किंग से बचना बेहद जरूरी है. अनुमान लगाने से बेहतर है कि वही सवाल हल करें जिनमें आप आश्वस्त हों. कम लेकिन सटीक प्रयास, ज्यादा लेकिन गलत प्रयासों से बेहतर हैं.
पर्याप्त नींद, हल्की एक्सरसाइज और छोटे ब्रेक आपकी एकाग्रता को बेहतर बनाते हैं. तैयारी के दौरान खुद पर जरूरत से ज्यादा दबाव न डालें. शांत और सकारात्मक मन ही परीक्षा में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन कर सकता है.
NEET UG में 600+ अंक पाना असंभव नहीं है. स्पष्ट लक्ष्य, मजबूत बेसिक्स, नियमित अभ्यास और आत्मविश्वास आपको सफलता के करीब ले जाते हैं. याद रखें, यह केवल प्रतिभा की नहीं, बल्कि अनुशासन और निरंतर प्रयास की परीक्षा है.
Mr Faisu Wife Tanya: सोशल मीडिया स्टार मिस्टर फैसु यानी फैसल शेख ने सऊदी अरब…
Ram Mandir Prasad: अयोध्या के राम मंदिर को प्रसाद की गुणवत्ता और स्वच्छता के लिए…
Riyadh Airport Attack: हूती विद्रोहियों के हमले की जिम्मेदारी लेने और सऊदी अधिकारियों द्वारा हताहतों…
Drishyam 3 Box Office Collection Day 9: अजय देवगन की फिल्म 'दृश्यम 3' बॉक्स ऑफिस…
Petrol Diesel Price Today 11 October 2026: रविवार को पेट्रोल-डीजल के दामों पर नजर डालें.…
Delhi Traffic Advisory Today: दिल्ली में रविवार को सीजेपी प्रदर्शन के चलते नई और मध्य…