<
Categories: Education

NEET UG 2026 Registration: नीट यूजी के लिए आवेदन प्रक्रिया आज से शुरू, इस Direct Link से करें अप्लाई

NEET UG 2026 Registration: नीट यूजी के लिए आज से आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है. जो कोई भी उम्मीदवार इसके लिए आवेदन करना चाहते हैं, वे सीधे इस लिंक neet.nta.nic.in के जरिए अप्लाई कर सकते हैं.

NEET UG 2026 Registration: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने आज यानी 8 फरवरी से NEET UG 2026 के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है. मेडिकल प्रवेश परीक्षा की तैयारी कर रहे लाखों छात्रों के लिए यह एक अहम अपडेट है. NEET UG 2026 परीक्षा का आयोजन 3 मई 2026 को किया जाएगा. परीक्षा से जुड़ी सभी आधिकारिक जानकारियां उम्मीदवार neet.nta.nic.in वेबसाइट पर देख सकेंगे.

इसके अलावा उम्मीदवार सीधे इस लिंक https://neet.nta.nic.in/ के जरिए भी नीट यूजी 2026 के लिए आवेदन कर सकते हैं. पिछले वर्षों के ट्रेंड को देखें तो NTA आमतौर पर फरवरी की शुरुआत में आवेदन प्रक्रिया शुरू करता है और मई के पहले रविवार को परीक्षा आयोजित करता है. ऐसे में इस बार भी रजिस्ट्रेशन जल्द शुरू होने की उम्मीद जताई जा रही है. 

NTA ने आधार डिटेल्स अपडेट करने की दी सलाह

इससे पहले 5 जनवरी को NTA ने NEET की आधिकारिक वेबसाइट पर एक नोटिस जारी कर उम्मीदवारों से अपने आधार कार्ड की जानकारी अपडेट करने को कहा था. एजेंसी ने स्पष्ट किया कि सही और अपडेटेड आधार डिटेल्स से वेरिफिकेशन आसान होता है, रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया सुचारु रहती है और परीक्षा की पारदर्शिता बनी रहती है.

इसके अलावा 10 जनवरी को NEET UG 2026 का सिलेबस भी आधिकारिक वेबसाइट पर अपलोड कर दिया गया था, जिससे छात्रों को अपनी तैयारी की दिशा तय करने में मदद मिली है.

पिछले वर्षों में NEET UG आवेदन और परीक्षा की तारीखें

वर्ष 2025: आवेदन 7 फरवरी से, परीक्षा 4 मई
वर्ष 2024: आवेदन 9 फरवरी से, परीक्षा 5 मई
वर्ष 2023: आवेदन 6 मार्च से, परीक्षा 7 मई

इन आंकड़ों से साफ है कि NTA हर साल लगभग एक जैसे शेड्यूल पर NEET UG आयोजित करता है.

आधार कार्ड में ये जानकारियां होनी चाहिए अपडेट

NEET UG 2026 के लिए आवेदन करने से पहले उम्मीदवार यह सुनिश्चित कर लें कि उनके आधार कार्ड में निम्न जानकारियां सही हों:
नाम
जन्म तिथि
लिंग
फोटो
पता
बायोमेट्रिक डिटेल्स (जहां लागू हो)
गलत या अधूरी जानकारी के कारण आवेदन रिजेक्ट भी हो सकता है.

NEET UG 2026 रजिस्ट्रेशन से पहले ये डॉक्यूमेंट्स रखें तैयार

उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि आवेदन प्रक्रिया शुरू होने से पहले ये जरूरी डॉक्यूमेंट्स तैयार रखें:

आधार कार्ड (अपडेटेड डिटेल्स के साथ)
UDID कार्ड (PwBD उम्मीदवारों के लिए, अगर लागू हो)
कैटेगरी सर्टिफिकेट (EWS/SC/ST/OBC-NCL), सक्षम प्राधिकारी द्वारा जारी और वैध
समय रहते डॉक्यूमेंट्स अपडेट कर लेने से रजिस्ट्रेशन के दौरान किसी भी तरह की देरी या परेशानी से बचा जा सकता है.

Munna Kumar

11+ वर्षों के पत्रकारिता अनुभव के साथ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया और डिजिटल में SEO-आधारित कंटेंट, डेटा इनसाइट्स और प्रभावी स्टोरीटेलिंग में विशेषज्ञ. रणनीति, क्रिएटिविटी और टेक्निकल स्किल्स के साथ उच्च-गुणवत्ता, आकर्षक और विश्वसनीय कंटेंट तैयार करना शामिल है. अभी इंडिया न्यूज में कार्यरत हूं. इससे पहले नेटवर्क18, जी मीडिया, दूरदर्शन आदि संस्थानों में कार्य करने का अनुभव रहा है.

Share
Published by
Munna Kumar

Recent Posts

हैवानों ने तकिये के खोल से बांधा मुंह, कुएं के पास छोड़ा… भिलाई में बोरे से निकली 5 साल की मासूम

Chhattisgarh Crime News: दुर्ग ज़िले में, एक 5 साल की मासूम बच्ची एक बोरे के…

Last Updated: April 11, 2026 00:36:45 IST

ओटीटी पर छाईं खुशबू पाटनी, अभिषेक मल्हान के साथ होस्ट करेंगी ये रियलिटी शो

बॉलीवुड एक्ट्रेस दिशा पाटनी की बहन खुशबू पाटनी आर्मी में मेजर रह चुकी हैं. वहीं…

Last Updated: April 10, 2026 23:34:29 IST

UP Crime: किचन से आ रही थी अजीब आवाज, भाई ने जाकर देखा तो उड़े होश, प्रेमी के साथ बिना कपड़ों के थी बहन, फिर क्या हुआ?

UP Crime News: यूपी के मैनपुरी से रिश्तों में हत्या कराने का एक चौंकाने वाला…

Last Updated: April 10, 2026 23:21:08 IST

NEET UG 2026 Exam: नीट की परीक्षा क्या 1 साल में कर सकते हैं क्रैक? पक्के इरादे वालों के लिए एक असली गाइड

NEET UG 2026 पास करना मुश्किल ज़रूर है, पर सही रणनीति, निरंतर मेहनत और मजबूत…

Last Updated: April 10, 2026 22:56:11 IST

Gujarat Crime: चाची की बहन से प्यार करता था युवक, प्रेमिका ने मिलने के लिए बुलाया, फिर 3 लोगों ने किया प्रेमी का ये हाल

Gujarat Crime News in Hindi: गुजरात के मेहसाणा में एक युवक की हत्या का सनसनीखेज…

Last Updated: April 10, 2026 22:37:15 IST

Summer Health: लाल या काला मटका? गर्मियों में किसका पानी है ज्यादा फायदेमंद, सही चुनाव कैसे करें

Summer Health: गर्मियों में लाल या काली मिट्टी का घड़ा किसका पानी ज्यादा ठंडा और…

Last Updated: April 10, 2026 22:34:21 IST