Summer Health: गर्मियों में लाल या काली मिट्टी का घड़ा किसका पानी ज्यादा ठंडा और फायदेमंद होता है? जानें सही घड़ा कैसे चुनें, सेहत और स्वाद के बीच सबसे बेहतरीन चुनाव.
लाल या काले मटके के फायदे
Summer Health: गर्मियों के मौसम में मिट्टी के बर्तनों (मटकों) की मांग बढ़ जाती है. हालांकि, बाजार में लाल और काले, दोनों तरह के मटके उपलब्ध होने के कारण लोग अक्सर इस बात को लेकर असमंजस में पड़ जाते हैं कि उन्हें कौन सा खरीदना चाहिए. अगर आपके मन में भी यही सवाल है, तो यह लेख खास आपके लिए ही है. आइए जानते हैं कि इन दोनों तरह के मटकों में से कौन सा सेहत के लिए ज्यादा फायदेमंद है और किसमें पानी ज्यादा देर तक ठंडा रहता है.
लाल मिट्टी का बर्तन साधारण मिट्टी से बनाया जाता है. इसकी कीमत भी बहुत कम होती है. हालांकि, इसमें छिद्रों की मात्रा काफी कम होती है, जहां एक तरफ यह गर्मियों में पानी को जल्दी ठंडा कर देता है, वहीं दूसरी तरफ यह पानी को लंबे समय तक ठंडा नहीं रख पाता.
इसमें रखे पानी को पीने से होने वाले स्वास्थ्य लाभों की बात करें, तो लाल मिट्टी का बर्तन शरीर के pH स्तर को संतुलित करने में मदद करता है, जिससे एसिडिटी, पेट की समस्याओं और अपच से राहत मिलती है. इसके अलावा, गर्मियों के मौसम में इस तरह के बर्तन में रखा पानी पीने से गले से जुड़ी बीमारियों से भी राहत मिल सकती है.
काले मटके को काली मिट्टी से बनाए जाते हैं. अगर आप घर पर काले मिट्टी का बर्तन लाते हैं, तो आपको दो खास फ़ायदे मिल सकते हैं: पहला, यह बैक्टीरिया को बढ़ने से रोकता है. और दूसरा साधारण मिट्टी के बर्तनों की तुलना में इसमें बहुत छोटे-छोटे छिद्रों की संख्या ज्यादा होती है, जिससे इसमें रखा पानी लंबे समय तक ठंडा रहता है.
इस तरह के बर्तन से नियमित रूप से पानी पीने से पाचन बेहतर होता है, गले की जलन दूर होती है, मेटाबॉलिज़्म बढ़ता है और शरीर में खनिजों की कमी पूरी होती है.
Rishikesh Viral Video: उत्तराखंड के ऋषिकेश में हरियाणा के 2 युवकों को नंगा करके दौड़ा-दौड़ाकर…
Dhar SP Last Warning: मध्य प्रदेश के धार जिले में भोजशाला मामले पर हाईकोर्ट का…
Today Silver Rate 21 May 2026: सोने से ज्यादा चांदी का भाव कभी ऊपर चढ़…
Gold Price Today 21 May 2026: अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अस्थिरता के चलते सोने के दामों…
गर्मियों के मौसम में आम लोगों को बहुत पसंद आते हैं. इसके लिए वे बाजारों…
दोनों ही स्कूटर काफी पुराने और किफायती माने जाते हैं. कम मेनटेनेंस में आप एक…