NEET UG Admit Card Release Today 2026: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी द्वारा आयोजित मेडिकल एंट्रेंस एग्जाम NEET UG 2026 का एडमिट कार्ड आज जारी हो सकता है. ऐसे में आइए जानते हैं कि एडमिट कार्ड कैसे डाउनलोड करें-
NEET UG Admit Card 2026: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (National Testing Agency) द्वारा आयोजित देश की सबसे बड़ी मेडिकल एंट्रेंस एग्जाम NEET UG 2026 के लिए देर रात एडमिट कार्ड जारी कर दिए गए हैं. उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट neet.nta.nic.in पर जाकर अपना एडमिट कार्ड ऑनलाइन डाउनलोड कर सकेंगे. लिंक एक्टिव हो गया है, छात्र लॉगिन डिटेल्स के जरिए प्रवेश पत्र प्राप्त कर पाएंगे.
एनटीए ने 22 अप्रैल को ऑफिशियल सूचना जारी करते हुए बताया था कि नीट यूजी 2026 का एडमिट कार्ड 26 अप्रैल को उपलब्ध कराया जाएगा, लेकिन कल ये पोस्टपोन हो गया और फिर देर रात जारी कर दिया गया है. ऐसे में आज किसी भी समय वेबसाइट पर डाउनलोड लिंक एक्टिव किया जा सकता है. अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि वे नियमित रूप से वेबसाइट चेक करते रहें ताकि समय रहते अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकें.
एडमिट कार्ड डाउनलोड करने की प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन है. नीचे दिए गए आसान स्टेप्स को फॉलो करके आप अपना प्रवेश पत्र प्राप्त कर सकते हैं:
सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट neet.nta.nic.in पर जाएं.
होमपेज पर ‘NEET UG Admit Card 2026’ लिंक पर क्लिक करें.
अब अपना एप्लिकेशन नंबर और पासवर्ड दर्ज करें.
स्क्रीन पर दिख रहा कैप्चा कोड भरें और सबमिट बटन दबाएं.
आपका एडमिट कार्ड स्क्रीन पर दिखाई देगा.
इसे डाउनलोड कर लें और भविष्य के लिए प्रिंट आउट निकाल लें.
NEET UG 2026 के एग्जाम 3 मई (रविवार) को आयोजित किए जाएंगे. एग्जाम दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक ऑफलाइन (पेन और पेपर मोड) में होंगे. एग्जाम सेंटर पर प्रवेश सुबह 11 बजे से शुरू होगा, जबकि 1:30 बजे के बाद किसी भी अभ्यर्थी को एंट्री नहीं दी जाएगी. इसलिए समय से पहले परीक्षा केंद्र पर पहुंचना बेहद जरूरी है.
Smriti mandhana appointed india womens cricket team full time white ball captain harmanpreet kaur bcciSmriti…
Delhi NCR Earthquake: दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत के कई हिस्सों में मंगलवार, 6 अक्टूबर 2026…
US House of Representatives: फ्लाईदुबई की उड़ान में कॉकपिट हमले के दौरान यात्रियों की जान…
Ketu Transit 2026: केतु ने 3 अक्टूबर को मघा नक्षत्र के प्रथम पद में प्रवेश…
Punjab Government CBI investigation: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के कार्यालय से जुड़े कथित भ्रष्टाचार के…
नई दिल्ली, 6 अक्टूबर: तीस साल पहले रिटायर होने वाले एक सरकारी कर्मचारी को अपने…