NHAI New Scheme: टोल प्लाजा पर झगड़े होना या टोल पर लंबी-लंबी लाइनें लगने की शिकायतें अक्सर सुनने में आती हैं. टोल प्लाजा पर टोल देने वाले यात्री आमतौर पर लंबी दूरी तय करते हैं. लेकिन, कुछ टोल प्लाजा पर बने टॉयलेट साफ -सुधरे नहीं होने के चलते उन्हें किसी होटल या ढ़ाबे पर रुककर वॉशरूम इस्तेमाल करना पड़ता है. इसे देखते हुए National Highways Authority of India (NHAI) ने एक नई शुरूआत की पहल की है.
NHAI ने ‘क्लीन टॉयलेट पिक्चर चैलेंज की शुरुआत की है, जिसका मदकद हाइवे पर साफ-सफाई बनाने के साथ-साथ टोल प्लाजा पर बने टॉयलेट को साफ रखना है. इससे यात्रियों को भी गंदे टॉयलेट में न जाकर साफ टॉयलेट मिल सकेगा.
फोटो अपलोड करने पर मिलेगा 1000 रुपये का इनाम
NHAI के मुताबिक अगर अब कोई व्यक्ति टोल प्लाजा पर बने गंदे टॉयलेट की फोटो खींचकर अपलोड करता है तो उसे 1000 रुपये का इनाम मिल सकेगा. यह फोटो ‘राजमार्ग यात्रा’ (Rajmargyatra) ऐप पर अपलोड की जा सकती है. हालांकि, यह राशि फोटो अपलोड करने वाले व्यक्ति को नगद नहीं दी जाएगी, बल्कि उसके FASTag में क्रेडिट की जाएगी, जिससे वे अपने टोल के भुगदान में इस्तेमाल कर सकेंगे.
फोटो अपलोड कर कैसे पा सकते हैं इनाम
इनाम पाने के लिए आपको यह दिखाना जरूरी है कि टोल प्लाजा का बाथरूम गंदा है. इसके लिए आप Rajmargyatra ऐप इंस्टॉल कर सकते हैं. अब इस फोटो को ऐप पर अपलोड कर दें. लेकिन, यह ध्यान रखें कि फोटो में टाइम स्टैम्प और जियो टैग का होना जरूरी होगा. इसके साथ ही आपको अपना नाम, मोबाइल नंबर, लोकेशन और गाड़ी का नंबर जमा करना होगा. NHAI द्वारा जांच किए जाने के बाद आपके FASTag में 1,000 क्रेडिट किए जाएंगे.
टीम की जांच के बाद मिलेगा इनाम
जानकारी के मुताबिक यह योजना केवल 26 जून 2026 तक ही रहेगी. फोटो खींचकर अपलोड करने के बाद न केवल NHAI बल्कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस AI की टीम द्वारा भी इसकी जांच की जाएगी. क्योंकि आजकल AI की मदद से लोग किसी भी तस्वीर को बना सकते हैं. जांच में सच साबित होने के बाद ही आपको 1000 रुपये मिलेंगे.