Live
Search
Home > Education > PSEB 5th, 8th Result 2026 Date: पंजाब बोर्ड 5वीं, 8वीं रिजल्ट pseb.ac.in पर होगा जारी, ऐसे चेक करें स्कोरकार्ड

PSEB 5th, 8th Result 2026 Date: पंजाब बोर्ड 5वीं, 8वीं रिजल्ट pseb.ac.in पर होगा जारी, ऐसे चेक करें स्कोरकार्ड

Punjab Board PSEB 5th, 8th Result 2026 Date: पंजाब बोर्ड कक्षा 5वीं और 8वीं का रिजल्ट जल्द जारी होने वाला है. जो कोई भी इस परीक्षा के लिए उपस्थित हुए हैं, वे अपना स्कोरकार्ड pseb.ac.in से चेक कर सकते हैं.

Written By: Munna Kumar
Last Updated: April 1, 2026 11:07:17 IST

Mobile Ads 1x1

PSEB 5th, 8th Result 2026 Date: पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड (PSEB) द्वारा आयोजित कक्षा 5वीं और 8वीं के रिजल्ट 2026 का इंतजार अब खत्म होने वाला है. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार बोर्ड अप्रैल 2026 के पहले सप्ताह में परिणाम घोषित कर सकता है. हालांकि, अभी तक बोर्ड की ओर से आधिकारिक तारीख और समय की पुष्टि नहीं की गई है, लेकिन पिछले वर्षों के ट्रेंड को देखते हुए रिजल्ट जल्द जारी होने की संभावना है. रिजल्ट जारी होने के बाद पंजाब बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट pseb.ac.in से स्कोरकार्ड डाउनलोड कर सकते हैं.

इस वर्ष PSEB कक्षा 8 की परीक्षाएं 17 फरवरी से 27 फरवरी 2026 तक राज्य भर में आयोजित की गई थीं. वहीं, कक्षा 5 की परीक्षाएं 6 मार्च से 12 मार्च 2026 के बीच संपन्न हुईं. दोनों ही परीक्षाएं पारंपरिक पेन-एंड-पेपर मोड में आयोजित की गईं. अब कॉपियों का मूल्यांकन लगभग पूरा हो चुका है और बोर्ड परिणाम जारी करने की तैयारी में जुटा हुआ है. इसके अलावा छात्र इस लिंक https://www.pseb.ac.in/ के जरिए अपना रिजल्ट आसानी से चेक कर सकते हैं.

कक्षा 5 का रिजल्ट: ऑफलाइन मिलेगा मार्कशीट

PSEB कक्षा 5 के छात्रों के लिए एक महत्वपूर्ण जानकारी यह है कि उनका रिजल्ट ऑनलाइन जारी नहीं किया जाएगा. छात्रों को अपनी मार्कशीट अपने-अपने स्कूल से ही प्राप्त करनी होगी. इसलिए छात्रों और अभिभावकों को स्कूल से संपर्क बनाए रखने की सलाह दी जाती है.

कक्षा 8 का रिजल्ट: ऑनलाइन ऐसे करें चेक

कक्षा 8 के छात्रों के लिए रिजल्ट ऑनलाइन जारी किया जाएगा. छात्र अपना परिणाम निम्न माध्यमों से देख सकते हैं:

आधिकारिक वेबसाइट: pseb.ac.in
DigiLocker प्लेटफॉर्म

रिजल्ट में विषय-वार अंक, कुल स्कोर और पास/फेल की स्थिति जैसी महत्वपूर्ण जानकारी शामिल होगी.

PSEB Class 5th 8th Result 2026 डाउनलोड करने के आसान स्टेप्स

Punjab Board की आधिकारिक वेबसाइट pseb.ac.in पर जाएं.
होमपेज पर “Class 5th 8th Result 2026” लिंक पर क्लिक करें.
अपना रोल नंबर या नाम दर्ज करें.
कैप्चा कोड भरें.
“Find Results” बटन पर क्लिक करें.
स्क्रीन पर रिजल्ट देखें और डाउनलोड करें.
भविष्य के लिए प्रिंटआउट सुरक्षित रखें.

छात्रों को सलाह दी जाती है कि रिजल्ट जारी होने के बाद तुरंत अपनी मार्कशीट डाउनलोड करें और सभी जानकारी ध्यान से जांच लें. किसी भी त्रुटि की स्थिति में तुरंत स्कूल या बोर्ड से संपर्क करें.

MORE NEWS