Live
Search
Home > Education > PSEB Result 2026: पंजाब बोर्ड कक्षा 5वीं और 8वीं के नतीजे जल्द, जानें डेट, प्रक्रिया और जरूरी अपडेट

PSEB Result 2026: पंजाब बोर्ड कक्षा 5वीं और 8वीं के नतीजे जल्द, जानें डेट, प्रक्रिया और जरूरी अपडेट

Punjab Board PSEB 5th, 8th Result 2026 Date: पंजाब बोर्ड कक्षा 5वीं, 8वीं का रिजल्ट जल्द जारी होने वाला है. परीक्षा में शामिल हुए छात्र सीधे इस लिंक pseb.ac.in के जरिए रिजल्ट देख सकते हैं.

Written By: Munna Kumar
Last Updated: April 2, 2026 11:12:42 IST

Mobile Ads 1x1

PSEB Punjab Board 5th, 8th Result 2026 Date: पंजाब के लाखों छात्रों के लिए बड़ी खबर है. कई मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक Punjab School Education Board (PSEB) जल्द ही कक्षा 5वीं और 8वीं के रिजल्ट 2026 जारी कर सकता है. हालांकि बोर्ड ने अभी तक आधिकारिक तारीख और समय की घोषणा नहीं की है, लेकिन पिछले वर्षों के ट्रेंड को देखते हुए अप्रैल के पहले सप्ताह में नतीजे आने की पूरी संभावना है. रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र पंजाब बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट pseb.ac.in पर जाकर चेक कर सकते हैं.

PSEB ने कक्षा 8वीं की परीक्षाएं 17 फरवरी से 27 फरवरी 2026 तक आयोजित की थीं. वहीं कक्षा 5वीं की परीक्षाएं 6 मार्च से 12 मार्च 2026 के बीच कराई गईं. सभी परीक्षाएं पारंपरिक पेन-एंड-पेपर मोड में राज्यभर के केंद्रों पर आयोजित की गई थीं. अब कॉपी जांच प्रक्रिया लगभग पूरी हो चुकी है और बोर्ड रिजल्ट जारी करने की तैयारी में है.

रिजल्ट कहां और कैसे मिलेगा?

छात्रों और अभिभावकों को सलाह दी जाती है कि वे PSEB की आधिकारिक वेबसाइट pseb.ac.in पर नजर बनाए रखें ताकि किसी भी अपडेट को मिस न करें.

कक्षा 8 के छात्रों के लिए:

आधिकारिक वेबसाइट: pseb.ac.in
DigiLocker प्लेटफॉर्म

कक्षा 5 के छात्रों के लिए: कक्षा 5 का रिजल्ट इस बार ऑनलाइन उपलब्ध नहीं होगा. छात्रों को अपनी मार्कशीट अपने स्कूल से ही प्राप्त करनी होगी.

PSEB Class 5th 8th Result 2026 ऐसे करें चेक?

PSEB की आधिकारिक वेबसाइट pseb.ac.in पर जाएं.
होमपेज पर “Class 8 Result 2026” लिंक पर क्लिक करें.
अपना रोल नंबर या पूरा नाम दर्ज करें.
कैप्चा कोड भरें.
“Find Results” बटन पर क्लिक करें.
आपका रिजल्ट स्क्रीन पर दिखाई देगा.
भविष्य के लिए मार्कशीट डाउनलोड कर लें और प्रिंट निकाल लें.

रिजल्ट में क्या-क्या जानकारी होगी?

PSEB द्वारा जारी किए जाने वाले रिजल्ट में छात्रों के विषयवार अंक, कुल अंक और पास/फेल की स्थिति जैसी महत्वपूर्ण जानकारी शामिल होगी. यह आगे की पढ़ाई और शैक्षणिक प्रगति के लिए बेहद अहम होता है.

रिजल्ट जारी होते समय वेबसाइट पर ट्रैफिक अधिक हो सकता है, इसलिए धैर्य रखें. कक्षा 8वीं के छात्र अपनी डिजिटल मार्कशीट डाउनलोड करके सुरक्षित रखें, जबकि कक्षा 5वीं के छात्र अपने स्कूल से ओरिजिनल मार्कशीट जरूर प्राप्त करें.

MORE NEWS