Rajasthan Board 5th 8th Result 2026 Declared: राजस्थान बोर्ड ने कक्षा 5वीं और 8वीं का बहुप्रतीक्षित रिजल्ट जारी कर दिया है, जिसका इंतजार लाखों छात्र और अभिभावक बेसब्री से कर रहे थे. इस वर्ष भी छात्रों का प्रदर्शन शानदार रहा है. कक्षा 5वीं का पास प्रतिशत 97.75% और कक्षा 8वीं का 97.01% दर्ज किया गया है. परीक्षा में शामिल छात्र अब आसानी से अपना रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट rajshaladarpan.nic.in और rajpsp.nic.in पर जाकर चेक कर सकते हैं.
राजस्थान बोर्ड द्वारा कक्षा 5वीं की परीक्षाएं 20 फरवरी से 5 मार्च 2026 तक आयोजित की गई थीं. वहीं, कक्षा 8वीं की परीक्षाएं 19 फरवरी से 4 मार्च 2026 के बीच संपन्न हुईं. दोनों कक्षाओं की परीक्षाएं एक ही पाली में दोपहर 1:30 बजे से शाम 4 बजे तक आयोजित की गई थीं. इसके अलावा उम्मीदवार सीधे इस लिंक http://rajshaladarpan.nic.in/ के माध्यम से भी रिजल्ट देख सकते हैं.
Rajasthan Board 5th 8th Result 2026 ऐसे करें चेक
राजस्थान शिक्षा विभाग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं.
होम पेज पर 5वीं या 8वीं रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें.
इसके बाद अपनी लॉगिन डिटेल्स जैसे रोल नंबर या अन्य जरूरी जानकारी दर्ज करें.
सबमिट करते ही आपका रिजल्ट स्क्रीन पर दिखाई देगा, जिसे आप डाउनलोड या प्रिंट भी कर सकते हैं.
भविष्य के लिए इसे सेव करें.
कितने छात्रों ने दी परीक्षा
इस साल कक्षा 5वीं की बोर्ड परीक्षा में लगभग 13 लाख छात्रों ने हिस्सा लिया, जबकि कक्षा 8वीं में करीब 12 लाख छात्र शामिल हुए. इतने बड़े स्तर पर आयोजित इन परीक्षाओं के नतीजों का छात्रों को बेसब्री से इंतजार था, जो आज खत्म होने जा रहा है.
2025 में कैसा रहा प्रदर्शन
पिछले साल यानी 2025 में कक्षा 5वीं के परिणाम बेहद शानदार रहे थे. दौसा जिले ने सबसे बेहतर प्रदर्शन करते हुए 98.83% पास प्रतिशत दर्ज किया था. इसके अलावा प्रतापगढ़ (98.77%), डूंगरपुर (98.68%), सीकर (98.63%) और अजमेर (98.56%) भी टॉप प्रदर्शन करने वाले जिलों में शामिल रहे.