RBSE Rajasthan Board 10th Result 2026 Date & Time: राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) आज यानी 24 मार्च को कक्षा 10वीं का रिजल्ट जारी करेगा. रिजल्ट दोपहर 1 बजे घोषित किया जाएगा. इसकी जानकारी शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने दी है. वहीं आज ही के दिन कक्षा 5वीं और कक्षा 8वीं के बोर्ड रिजल्ट भी जारी किए जाएंगे. पहले रिजल्ट 23 मार्च को घोषित किया जाना था, लेकिन तकनीकी कारणों से इसमें एक दिन की देरी हो गई है. रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र राजस्थान बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in पर जाकर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं.
RBSE के बोर्ड सचिव गजेंद्र सिंह राठौड़ ने बताया कि सभी तैयारियां पूरी हो चुकी हैं और उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन समय पर पूरा कर लिया गया है. छात्र अपना रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइटों पर देख सकते हैं. कक्षा 10वीं की परीक्षाएं 12 फरवरी से 28 फरवरी 2026 तक आयोजित की गई थीं. इसके अलावा छात्र सीधे इस लिंक https://rajeduboard.rajasthan.gov.in/ के जरिए भी अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं. साथ ही नीचे दिए गए इन स्टेप्स के माध्यम से भी रिजल्ट देख सकते हैं.
RBSE 10th Result 2026 इन वेबसाइटों से करें चेक
rajasthan.gov.in
rajresults.nic.in
rajeduboard.rajasthan.gov.in
RBSE 10th Result 2026 ऐसे आसानी से देखें
Rajasthan Board की आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in पर जाएं.
होमपेज पर कक्षा 10 रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें.
अपना रोल नंबर डालें और “Submit” पर क्लिक करें.
आपका रिजल्ट स्क्रीन पर दिख जाएगा.
भविष्य के लिए रिजल्ट डाउनलोड कर सुरक्षित रखें.
पिछले वर्ष का रिजल्ट और उपलब्धियां
पिछले वर्ष RBSE कक्षा 10 का कुल पास प्रतिशत 93.03% रहा था. लड़कियों ने लड़कों से बेहतर प्रदर्शन किया था. 2025 में कुल 10.41 लाख छात्र कक्षा 10 की परीक्षाओं में शामिल हुए थे.