Live
Search
Home > Education > RBSE 10th Result 2026 DECLARED: राजस्थान बोर्ड 10वीं रिजल्ट rajeduboard.rajasthan.gov.in पर जारी, ऐसे करें चेक

RBSE 10th Result 2026 DECLARED: राजस्थान बोर्ड 10वीं रिजल्ट rajeduboard.rajasthan.gov.in पर जारी, ऐसे करें चेक

RBSE Rajasthan Board Result 2026 Declared: राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) ने कक्षा 10वीं का रिजल्ट जारी कर दिया है. परीक्षा में उपस्थित हुए छात्र सीधे इस लिंक rajeduboard.rajasthan.gov.in के जरिए अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं.

Written By: Munna Kumar
Last Updated: March 24, 2026 13:08:41 IST

Mobile Ads 1x1

RBSE Rajasthan Board 10th Result 2026 Declared: राजस्थान बोर्ड के लाखों छात्रों का इंतजार आज खत्म हो गया है. राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) ने आज यानी 24 मार्च 2026 को कक्षा 10वीं का रिजल्ट जारी कर दिया है. रिजल्ट की घोषणा राज्य के शिक्षा मंत्री मदन दिलावर बोर्ड अधिकारियों के साथ अजमेर स्थित कार्यालय में दोपहर 1 बजे की. जो भी छात्र इस परीक्षा के लिए शामिल हुए हैं, वे राजस्थान बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in पर जाकर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं.

इसके अलावा छात्र सीधे इस लिंक https://rajeduboard.rajasthan.gov.in/ के तहत राजस्थान बोर्ड 10वीं का रिजल्ट देख सकते हैं. साथ ही नीचे दिए गए स्टेप्स के अनुसार भी आसानी से रिजल्ट चेक कर सकते हैं. रिजल्ट देखने के लिए छात्रों को अपना रोल नंबर और कैप्चा कोड दर्ज करना होगा. इसलिए सलाह दी जाती है कि छात्र पहले से अपना एडमिट कार्ड अपने पास रखें.

DigiLocker पर भी मिलेगा रिजल्ट

डिजिटल सुविधा को ध्यान में रखते हुए इस बार RBSE 10वीं का रिजल्ट DigiLocker पर भी उपलब्ध कराया जा सकता है. इससे छात्र आसानी से अपनी डिजिटल मार्कशीट डाउनलोड कर सकेंगे. हालांकि, यह मार्कशीट प्रोविजनल होगी और मूल प्रमाण पत्र बाद में स्कूल से प्राप्त होगा.

एक साथ जारी होंगे सभी जिलों के नतीजे

राजस्थान बोर्ड हर साल की तरह इस बार भी सभी जिलों का रिजल्ट एक साथ जारी करेगा. रिजल्ट जारी होते ही छात्र ऑनलाइन अपनी प्रोविजनल मार्कशीट देख और डाउनलोड कर पाएंगे. इसके बाद कुछ समय में ओरिजिनल मार्कशीट स्कूलों के माध्यम से वितरित की जाएगी.

पिछले साल कैसा रहा था प्रदर्शन

वर्ष 2025 में RBSE 10वीं का कुल पास प्रतिशत 93.03% रहा था. कुल 10,60,751 छात्रों ने परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन कराया था, जिनमें से 10,39,895 छात्र परीक्षा में शामिल हुए. इनमें से 9,67,392 छात्रों ने सफलता हासिल की थी. वहीं, 2024 में पास प्रतिशत 93.60% दर्ज किया गया था, जो छात्रों के बेहतर प्रदर्शन को दर्शाता है.

साल-दर-साल बदलता रहा पास प्रतिशत

पिछले कुछ वर्षों में RBSE 10वीं का रिजल्ट उतार-चढ़ाव भरा रहा है. वर्ष 2023 में पास प्रतिशत 90.49% रहा, जबकि 2022 में यह गिरकर 82.80% हो गया था. 2021 में महामारी के कारण मूल्यांकन प्रणाली में बदलाव हुआ, जिसके चलते पास प्रतिशत रिकॉर्ड 99.56% तक पहुंच गया. इससे पहले 2020 में 80.64%, 2019 में 79.85% और 2018 में 79.86% पास प्रतिशत दर्ज किया गया था.

आज का दिन राजस्थान बोर्ड के छात्रों के लिए बेहद महत्वपूर्ण है. रिजल्ट जारी होने के बाद वेबसाइट पर ट्रैफिक बढ़ सकता है, इसलिए धैर्य बनाए रखें और सही जानकारी के साथ अपना रिजल्ट चेक करें.

MORE NEWS