RBSE 12th Result 2026: राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) के द्वारा आज कक्षा 12वीं का रिजल्ट जारी कर दिया गया है. आपकी जानकारी के लिए बता दें कि आर्ट्स, बोर्ड साइंस और कॉमर्स स्ट्रीम के नतीजे जारी कर दिया गया है. अगर आपको नतीजे देखने हैं तो आधिकारिक वेबसाइड rajeduboard.rajasthan.gov.in और rajresults.nic.in पर जाकर देख सकते हैं.
रिजल्ट देखने के लिए आप अपने पास कक्षा 12वीं के रोल नंबर और जन्म तिथि तैयार रखें. अपना एडमिड कार्ड अपने पास जरूर रखें.
कितने प्रतिशत छात्र हुए पास?
राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) की 12वीं आट्र्स, कॉमर्स, साइंस का परिणाम जारी कर दिया गया है. शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने परिणाम की घोषणा की. इस साल का रिजल्ट प्रतिशत पिछले साल के मुकाबले कम रहा. साल 2026 में आट्र्स का 97.54, कॉमर्स का 98.50 और साइंस का 97.52 प्रतिशत रिजल्ट रहा. आपकी जानकारी के लिए बता दें कि आट्र्स में 97.54, कॉमर्स में 98.50 और साइंस में 97.52 प्रतिशत छात्र उत्तीर्ण हुए हैं. शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने उदयपुर में कलेक्ट्रेट ऑफिस से ऑनलाइन रिजल्ट जारी किया है.
आर्ट्स में कैसा रहा रिजल्ट?
- डिटेल्स 2025 2026
- पंजीकृत परीक्षार्थी 587444 591023
- प्रविष्ठ परीक्षार्थी 578164 583201
- प्रथम श्रेणी छात्र 164009 156818
- प्रथम श्रेणी छात्रा 223045 227252
- छात्रों का पास प्रतिशत 97.09 96.68
- छात्राओं का पास प्रतिशत 98.42 98.29
- पास प्रतिशत 97.78 97.54
राजस्थान बोर्ड 12वीं साइंस का रिजल्ट कैसा रहा?
- डिटेल्स 2025 2026
- पंजीकृत परीक्षार्थी 273915 287068
- प्रविष्ठ परीक्षार्थी 272138 285299
- प्रथम श्रेणी छात्र 145102 146644
- प्रथम श्रेणी छात्रा 96216 98636
- छात्रों का पास प्रतिशत 98.07 97.02
- छात्राओं का पास प्रतिशत 99.02 98.34
- परिणाम प्रतिशत 98.43 97.52
राजस्थान बोर्ड 12वीं कॉमर्स का रिजल्ट कैसा रहा
- डिटेल्स 2025 2026
- पंजीकृत परीक्षार्थी 28248 30798
- प्रविष्ठ परीक्षार्थी 28010 30580
- प्रथम श्रेणी छात्र 13689 13976
- प्रथम श्रेणी छात्रा 8312 8096
- छात्रों का पास प्रतिशत 98.97 94.04
- छात्राओं का पास प्रतिशत 99.27 92.82