<
Categories: Education

RBSE 12th Toppers List 2026 RELEASED: rajresults.nic.in पर राजस्थान बोर्ड 12वीं टॉपर्स लिस्ट जारी, देखें पूरी लिस्ट

RBSE Rajasthan Board 12th Toppers List 2026 RELEASED: राजस्थान बोर्ड कक्षा 12वीं के रिजल्ट के साथ टॉपर्स लिस्ट भी जारी कर दी है. छात्र इन आधिकारिक वेबसाइटों rajeduboard.rajasthan.gov.in और rajresults.nic.in के जरिए टॉपर्स लिस्ट देख सकते हैं.

Rajasthan Board RBSE 12th Toppers List 2026 RELEASED: राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (Board of Secondary Education Rajasthan) ने आज 31 मार्च 2026 को सुबह 10 बजे कक्षा 12वीं के नतीजों के साथ टॉपर्स की सूची भी जारी कर दिया है. यह सूची साइंस, आर्ट्स और कॉमर्स तीनों स्ट्रीमों के लिए अलग-अलग घोषित की गई. छात्र आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in और rajresults.nic.in पर जाकर टॉपर्स के नाम, अंक और जिले की जानकारी प्राप्त कर सकेंगे.

हर साल की तरह इस बार भी बोर्ड प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से रिजल्ट घोषित करेगा. इस दौरान कुल पास प्रतिशत, लड़कों और लड़कियों का प्रदर्शन (लिंग-वार डेटा) और जिला-वार आंकड़े भी साझा किए गए हैं. इसके साथ ही RBSE 12वीं के टॉपर्स की पूरी सूची भी सार्वजनिक की जाएगी. इस साल साइंस में 96.23%, कॉमर्स में 93.64% और आर्ट्स में 97.54% छात्र पास हुए हैं.

परीक्षा शेड्यूल और मूल्यांकन प्रक्रिया

RBSE कक्षा 12वीं की परीक्षाएं 12 फरवरी से 11 मार्च 2026 तक आयोजित की गई थीं. परीक्षा में पास होने के लिए छात्रों को प्रत्येक विषय में न्यूनतम 33% अंक प्राप्त करना जरूरी है.

थ्योरी पेपर: 80 अंक (पास होने के लिए कम से कम 26 अंक आवश्यक)
प्रैक्टिकल/इंटरनल: 20 अंक (कम से कम 6 अंक जरूरी)

टॉपर्स लिस्ट में कैसे बनती है जगह?

RBSE 12वीं के टॉपर्स में वही छात्र शामिल होते हैं जो 99% या उससे अधिक अंक हासिल करते हैं. टॉपर्स सूची में छात्रों के नाम, प्रतिशत और उनके जिले की जानकारी शामिल होती है, जिससे राज्य स्तर पर प्रतिभाशाली छात्रों को पहचान मिलती है.

पिछले साल के टॉपर्स पर एक नजर

2025 में RBSE कक्षा 12 के टॉपर्स ने शानदार प्रदर्शन किया था:

साइंस स्ट्रीम: प्रीति – 99.80%
आर्ट्स स्ट्रीम: अनुप्रिया राठौड़ – 99.60%
कॉमर्स स्ट्रीम: कंगना कौशलानी – 99.20%

इन शानदार परिणामों ने छात्रों के बीच प्रतिस्पर्धा को और बढ़ाया है, और इस साल भी बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद है. रिजल्ट जारी होने के बाद वेबसाइट पर भारी ट्रैफिक हो सकता है, इसलिए धैर्य रखें और बार-बार पेज रिफ्रेश करने से बचें. साथ ही, टॉपर्स लिस्ट देखने के लिए केवल आधिकारिक वेबसाइट्स का ही उपयोग करें.

Munna Kumar

11+ वर्षों के पत्रकारिता अनुभव के साथ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया और डिजिटल में SEO-आधारित कंटेंट, डेटा इनसाइट्स और प्रभावी स्टोरीटेलिंग में विशेषज्ञ. रणनीति, क्रिएटिविटी और टेक्निकल स्किल्स के साथ उच्च-गुणवत्ता, आकर्षक और विश्वसनीय कंटेंट तैयार करना शामिल है. अभी इंडिया न्यूज में कार्यरत हूं. इससे पहले नेटवर्क18, जी मीडिया, दूरदर्शन आदि संस्थानों में कार्य करने का अनुभव रहा है.

Share
Published by
Munna Kumar

Recent Posts

पति-पत्नी के विवाद का खूनी अंजाम! पत्नी, सास, साले ने मिलकर पति को उतारा मौत के घाट, खून से सना सामान बरामद

Ramgarh murder case: झारखंड के रामगढ़ में 38 वर्षीय रोहित कुमार की हत्या के मामले…

Last Updated: October 23, 2026 23:22:25 IST

गर्लफ्रेंड ने बात करने से किया इनकार, तो घर में घुसकर मां की हत्या, बहनों को ले गया साथ

Tamilnadu Murder Case: तमिलनाडु के तूतीकोरिन जिले में एक लड़की ने ल़ड़के से बात करने…

Last Updated: October 23, 2026 22:59:33 IST

करवाचौथ की पूजा थाली को दें रॉयल लुक, इन आसान तरीकों से करें डेकोरेट, हर कोई पूछेगा कहां से खरीदी

Karva Chauth puja thali: करवाचौथ पर पूजा की थाली सजाने के लिए महंगी सजावटी थाली…

Last Updated: October 23, 2026 22:52:43 IST

Maharashtra Crime: बचपन का दोस्त बना जान का दुश्मन! कार से मारी टक्कर, फिर डंडे से हमला

Maharashtra Crime News: महाराष्ट्र के छत्रपति संभाजीनगर में बचपन के दोस्त ने अपने दूसरे दोस्त…

Last Updated: October 23, 2026 22:29:04 IST

खुद को हिंदू बताकर की शादी, फिर पत्नी पर नमाज पढ़ने का दबाव! सहारनपुर में जुनैद गिरफ्तार

Accused of marrying by hiding identity: उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले के गंगोह थाना क्षेत्र…

Last Updated: October 23, 2026 22:12:39 IST

Jordan church attack: जॉर्डन के चर्च में अंतिम संस्कार के दौरान अंधाधुंध गोलीबारी, 7 लोगों की मौत, कई घायल

Jordan church attack: जॉर्डन के कराक शहर के हमौद चर्च में शुक्रवार को एक व्यक्ति…

Last Updated: October 23, 2026 21:23:00 IST