<
Categories: Education

RBSE 5th, 8th Result 2026 Today: राजस्थान बोर्ड 5वीं, 8वीं रिजल्ट rajshaladarpan.nic.in पर आज, ऐसे यहां करें चेक

Rajasthan Board RBSE 5th, 8th Result 2026 Today: राजस्थान बोर्ड आज किसी भी समय कक्षा 5वीं और 8वीं का रिजल्ट जारी कर सकता है. छात्र सीधे इस लिंक rajshaladarpan.nic.in के जरिए अपना रिजल्ट देख सकते हैं.

RBSE 5th, 8th Result 2026 Today: राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE), बीकानेर आज किसी भी समय कक्षा 5वीं और 8वीं का रिजल्ट जारी कर सकता है. बोर्ड द्वारा आधिकारिक जानकारी के अनुसार RBSE Class 5 और Class 8 Result 2026 को 24 मार्च 2026 को जारी किया जाएगा. छात्र अपने रिजल्ट राजस्थान बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in और राजशाला दर्पण पोर्टल rajshaladarpan.nic.in से देख और डाउनलोड कर सकते हैं.

RBSE की कक्षा 5 और 8 की परीक्षाओं में पास होने के लिए छात्रों को प्रत्येक विषय में कम से कम 33% अंक और कुल मिलाकर 33% ओवरऑल अंक लाना आवश्यक है. यदि कोई छात्र दो या अधिक विषयों में न्यूनतम अंक प्राप्त नहीं करता है, तो उसे फेल माना जाएगा और उसे एकेडमिक वर्ष दोहराना पड़ सकता है. इसके अलावा छात्र सीधे इस लिंक http://rajshaladarpan.nic.in/ और नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करके भी रिजल्ट देख सकते हैं.

RBSE 5th, 8th Result 2026 ऐसे करें चेक

Rajasthan Board की आधिकारिक राजशाला दर्पण पोर्टल खोलें.
होमपेज पर ‘RBSE Class 5 Result 2026’ या ‘RBSE Class 8 Result 2026’ लिंक पर क्लिक करें.
अपना रोल नंबर सही तरीके से दर्ज करें.
स्क्रीन पर दिखाई देने वाला कैप्चा कोड भरें.
सबमिट बटन पर क्लिक करें.
आपका रिजल्ट स्क्रीन पर दिखाई देगा.

छात्र रिजल्ट का प्रिंटआउट लेकर भविष्य के संदर्भ के लिए सुरक्षित रख सकते हैं। ध्यान रखें कि वेबसाइट से डाउनलोड किया गया रिजल्ट केवल अस्थाई (provisional) होता है. बोर्ड द्वारा जारी प्रमाण पत्र ही हमेशा के लिए मान्य माना जाएगा.

पिछले साल का प्रदर्शन: आंकड़ों में झलक

पिछले वर्ष कक्षा 5 का पास प्रतिशत 97.47% था, जो पिछले साल 97.06% से थोड़ा अधिक था. जिलेवार विश्लेषण में सीकर टॉप पर रहा, उसके बाद दौसा, अलवर, अजमेर और नागौर का नंबर आता है. कक्षा 8वीं के लिए कुल 22,22,369 छात्रों ने परीक्षा पास की. पास प्रतिशत 96.66% रहा. जयपुर जिले में सबसे अधिक छात्र 1,16,665 थे, जबकि जैसलमेर जिले में सबसे कम 14,029 छात्र थे.

Munna Kumar

Share
Published by
Munna Kumar

Recent Posts

Bihar Board Topper Prize: बिहार बोर्ड टॉपर्स की बल्ले-बल्ले! कैश अवॉर्ड के अलावा क्या-क्या मिलेगा, UG स्कॉलरशिप का पूरा हिसाब

Bihar Board Topper Prize: ट्रांसपेरेंसी पक्का करने और मेरिट लिस्ट की इंटीग्रिटी बनाए रखने के…

Last Updated: March 24, 2026 09:14:39 IST

UP Board Result 2026 Date: यूपी बोर्ड हाई स्कूल, इंटरमीडिएट रिजल्ट पर ये है लेटेस्ट अपडेट्स, जानें कब होगा जारी

UPMSP UP Board Result 2026 Date: यूपी बोर्ड कक्षा 10वीं, 12वीं की कॉपियों का मूल्यांकन…

Last Updated: March 24, 2026 08:44:46 IST

महिला की घिनौनी करतूत, नारियल को बनाया टॉयलेट सोशल मीडिया पर वाहवाही लूटने के लिए क्या अब मर्यादा भी भूल जाएंगे लोग?

सोशल मीडिया पर एक बेहद विचलित करने वाला वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक…

Last Updated: March 24, 2026 08:24:16 IST

Maharajganj News: सरकारी स्कूल में पढ़ीं यूपी की दो छात्राएं करेंगी श्रीहरिकोटा स्पेस सेंटर की सैर, बेटियों ने नाम किया रौशन

Maharajganj News: राष्ट्रीय नवाचार अभियान के तहत महाराजगंज जिले की दो शीर्ष रैंकिंग वाली छात्राएं…

Last Updated: March 24, 2026 07:55:13 IST

देहरादून की सड़कों पर गुंडों की दहशत, लड़के की पिटाई के बाद स्थानीय लोगों पर बेरहमी से चढ़ाई गाड़ी, देखें वीडियो!

उत्तराखंड की राजधानी देहरादून से एक विचलित करने वाली घटना सामने आई है, जहां कुछ…

Last Updated: March 24, 2026 07:57:47 IST

Aaj Ka Mausam 24 March 2026: कहीं बारिश तो कहीं चलेंगी तेज हवाएं, IMD का 11 राज्यों में अलर्ट, क्या है मौसम का हाल?

Aaj Ka Mausam 24 March 2026: IMD द्वारा जारी एक मौसम अपडेट के अनुसार, उत्तर-पश्चिमी भारत…

Last Updated: March 24, 2026 07:05:03 IST