RBSE 10th Copy Recheck Process: राजस्थान बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन ने 10वीं का रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर दिया है. रिजल्ट आने के बाद बहुत से छात्र तो खुशी मना रहे होते हैं, तो कुछ छात्र रिजल्ट से खुश नहीं होते और कॉपी रीचेक कराना चाहते हैं. ऐसे में अगर आप भी कॉपी रीचेक कराना चाहते हैं, तो री-एवैल्यूएशन के लिए आवेदन कर सकते हैं. इसके लिए आप ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. राजस्थान बोर्ड की रीचेकिंग या स्क्रूटनी प्रक्रिया के तहत आप अपनी कॉपी रीचेक करा सकते हैं.
10 दिनों के अंदर करें आवेदन
बता दें कि कॉपी रीचेक या स्क्रूटनी का अर्थ ये नहीं होता कि आपकी लिखी गई पूरी कॉपी दोबारा की जाएगी बल्कि इसके तहत कुल अंकों की दोबारा चेकिंग की जाती है. साथ ही इस बात को चेक किया जाता है कि कोई उत्तर बिना चेक किए छूट तो नहीं गया. हालांकि आपको ध्यान रखना होगा कि रिजल्ट घोषित होने के 10 से 15 दिनों के अंदर रीचेकिंग के लिए आवेदन करना होगा. आप केवल ऑनलाइन मोड से ही आवेदन कर सकते हैं. सामान्य रूप से रीचेकिंग करने के लिए फीस 300 रुपये प्रति विषय है लेकिन विलंब शुल्क के साथ ये फीस बढ़कर 700 रुपये तक हो सकता है.
री-चेकिंग के लिए कैसे करें आवेदन?
- आवेदन करने के लिए सबसे पहले आपको राजस्थान बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर rajeduboard.rajasthan.gov.in पर जाएं.
- इसके बाद होमपेज पर Scrutiny 2026 पर क्लिक करें.
- यहां आपको अपना रोल नंबर, मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी डालकर साइट पर रजिस्ट्रेशन करें.
- इसके बाद आप जिन विषयों की कॉपी रीचेक कराना चाहते हैं, उन्हें चुनें.
- अब उन विषयों के लिए निर्धारित पेमेंट करें और फॉर्म सबमिट कर उसका प्रिंट आउट लें.
कब आएगा रिजल्ट?
जानकारी के लिए बता दें कि RBSE 10वीं की रीचेकिंग कॉपी के रिजल्ट के लिए आपको इंतजार करना होगा. इसका रिजल्ट जून 2026 में जारी होने की उम्मीद है. इस रिजल्ट को rajresults.nic.in पर देख सकेंगे. अगर नंबर बढ़ते हैं तो नई मार्कशीट स्कूल भेज दी जाएगी, जहां से आप ले सकते हैं.