RBSE Rajasthan Board 10th Result 2026 Date: राजस्थान के लाखों छात्रों के लिए राहत भरी खबर है. माध्यमिक शिक्षा बोर्ड राजस्थान (RBSE) जल्द ही कक्षा 10वीं का रिजल्ट 2026 जारी करने वाला है. रिजल्ट जारी होते ही छात्र आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in पर जाकर अपना स्कोरकार्ड देख सकेंगे. हर साल की तरह इस बार भी बोर्ड रिजल्ट जारी करने से पहले तारीख और समय की आधिकारिक घोषणा करेगा, जिससे छात्रों को पहले से जानकारी मिल सके.
इस वर्ष RBSE कक्षा 10वीं की परीक्षाएं 12 फरवरी 2026 से शुरू होकर 28 फरवरी 2026 तक चली थीं. सभी परीक्षाएं एक ही पाली में आयोजित की गईं, जिसका समय सुबह 8:30 बजे से 11:45 बजे तक था. लगभग 10 लाख छात्रों ने इस परीक्षा के लिए पंजीकरण कराया, जिससे यह राज्य की सबसे बड़ी परीक्षाओं में से एक बन गई.
प्रेस कॉन्फ्रेंस में जारी होगा रिजल्ट
रिजल्ट घोषित करने के लिए RBSE एक प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित करेगा। इस दौरान सिर्फ रिजल्ट ही नहीं, बल्कि कई अहम आंकड़े भी साझा किए जाएंगे, जैसे:
कुल पास प्रतिशत
लड़के और लड़कियों का प्रदर्शन
टॉपर्स की सूची
अन्य महत्वपूर्ण आंकड़े
यह जानकारी छात्रों और अभिभावकों को पूरे परिणाम का स्पष्ट विश्लेषण देती है.
RBSE 10th Result 2026 ऐसे करें चेक
RBSE की आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in पर जाएं.
होम पेज पर “RBSE 10th Result 2026” लिंक पर क्लिक करें.
अपना रोल नंबर और जरूरी लॉगिन विवरण दर्ज करें.
‘Submit’ बटन पर क्लिक करें.
आपका रिजल्ट स्क्रीन पर दिखाई देगा.
रिजल्ट देखने के बाद उसे डाउनलोड करें और भविष्य के लिए प्रिंटआउट जरूर रखें.
छात्रों के लिए जरूरी सलाह
रिजल्ट जारी होने के समय वेबसाइट पर भारी ट्रैफिक हो सकता है, जिससे साइट धीमी पड़ सकती है. ऐसे में घबराने की जरूरत नहीं है कुछ समय बाद दोबारा कोशिश करें. साथ ही, केवल आधिकारिक वेबसाइट या विश्वसनीय पोर्टल से ही अपना रिजल्ट चेक करें. किसी भी अफवाह या अनऑफिशियल लिंक से बचें.