RBSE Rajasthan Board 12th Result 2026 Declared: राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (Board of Secondary Education Rajasthan) ने आज कक्षा 12वीं का रिजल्ट जारी कर दिया है. जो कोई भी छात्र इस परीक्षा के लिए शामिल हुए हैं, वे अपना रिजल्ट राजस्थान बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in पर जाकर देख सकेंगे. बोर्ड का रिजल्ट जारी होने के बाद सभी स्ट्रीम आर्ट्स, साइंस और कॉमर्स के रिजल्ट ऑनलाइन उपलब्ध होंगे.
इस साल RBSE 12वीं की परीक्षाएं 12 फरवरी से 11 मार्च 2026 तक आयोजित की गई थीं. परीक्षा एक ही शिफ्ट में सुबह 8:30 बजे से 11:45 बजे तक चली. छात्रों को पास होने के लिए प्रत्येक विषय में कम से कम 33% अंक हासिल करना अनिवार्य है. इसके अलावा छात्र सीधे इस लिंक https://rajeduboard.rajasthan.gov.in/ के माध्यम से अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं. साथ ही नीचे दिए गए इन स्टेप्स को फॉलो करके रिजल्ट देख सकते हैं.
RBSE 12th Result 2026 कैसे चेक करें
Rajasthan Board की आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in पर जाएं.
होमपेज पर “Class 12 Result 2026” लिंक पर क्लिक करें.
अपना रोल नंबर और अन्य जरूरी जानकारी दर्ज करें.
सबमिट करते ही आपका रिजल्ट स्क्रीन पर दिखाई देगा.
भविष्य के लिए मार्कशीट डाउनलोड या प्रिंट कर लें.
रिजल्ट देखने के लिए जरूरी डिटेल्स
ऑनलाइन रिजल्ट चेक करते समय छात्रों को निम्न जानकारी तैयार रखनी चाहिए:
रोल नंबर
जन्म तिथि (यदि मांगी जाए)
कैप्चा कोड
पिछले साल का रिजल्ट प्रदर्शन
पिछले वर्षों में RBSE का रिजल्ट काफी बेहतर रहा है. वर्ष 2025 में आर्ट्स स्ट्रीम का पास प्रतिशत 97.70% रहा, जबकि कॉमर्स में 99.07% और साइंस में 94.43% छात्र सफल हुए. वहीं 2024 में भी सभी स्ट्रीम्स का प्रदर्शन मजबूत रहा, जिससे इस साल भी अच्छे परिणाम की उम्मीद जताई जा रही है.
रिजल्ट जारी होते ही वेबसाइट पर ट्रैफिक बढ़ सकता है, इसलिए यदि साइट स्लो हो तो थोड़ी देर बाद पुनः प्रयास करें. साथ ही, ऑनलाइन मार्कशीट अस्थाई होती है. छात्रों को ओरिजिनल मार्कशीट अपने स्कूल से प्राप्त करनी होगी. RBSE 12वीं रिजल्ट 2026 छात्रों के लिए बेहद अहम है, क्योंकि यह उनके आगे के करियर और उच्च शिक्षा की दिशा तय करता है.