<
Categories: Education

RBSE 12th Result 2026 Declared: राजस्थान बोर्ड 12वीं का रिजल्ट जारी, यहां है चेक करने का Direct Link

Rajasthan Board Result 2026 Declared: राजस्थान बोर्ड कक्षा 12वीं का रिजल्ट जारी कर दिया गया है. इस परीक्षा में शामिल हुए छात्र rajeduboard.rajasthan.gov.in से अपना रिजल्ट देख सकते हैं.

RBSE Rajasthan Board 12th Result 2026 Declared: राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (Board of Secondary Education Rajasthan) ने आज कक्षा 12वीं का रिजल्ट जारी कर दिया है. जो कोई भी छात्र इस परीक्षा के लिए शामिल हुए हैं, वे अपना रिजल्ट राजस्थान बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in पर जाकर देख सकेंगे. बोर्ड का रिजल्ट जारी होने के बाद सभी स्ट्रीम आर्ट्स, साइंस और कॉमर्स के रिजल्ट ऑनलाइन उपलब्ध होंगे.

इस साल RBSE 12वीं की परीक्षाएं 12 फरवरी से 11 मार्च 2026 तक आयोजित की गई थीं. परीक्षा एक ही शिफ्ट में सुबह 8:30 बजे से 11:45 बजे तक चली. छात्रों को पास होने के लिए प्रत्येक विषय में कम से कम 33% अंक हासिल करना अनिवार्य है. इसके अलावा छात्र सीधे इस लिंक https://rajeduboard.rajasthan.gov.in/ के माध्यम से अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं. साथ ही नीचे दिए गए इन स्टेप्स को फॉलो करके रिजल्ट देख सकते हैं.

RBSE 12th Result 2026 कैसे चेक करें

Rajasthan Board की आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in पर जाएं.
होमपेज पर “Class 12 Result 2026” लिंक पर क्लिक करें.
अपना रोल नंबर और अन्य जरूरी जानकारी दर्ज करें.
सबमिट करते ही आपका रिजल्ट स्क्रीन पर दिखाई देगा.
भविष्य के लिए मार्कशीट डाउनलोड या प्रिंट कर लें.

रिजल्ट देखने के लिए जरूरी डिटेल्स

ऑनलाइन रिजल्ट चेक करते समय छात्रों को निम्न जानकारी तैयार रखनी चाहिए:

रोल नंबर
जन्म तिथि (यदि मांगी जाए)
कैप्चा कोड

पिछले साल का रिजल्ट प्रदर्शन

पिछले वर्षों में RBSE का रिजल्ट काफी बेहतर रहा है. वर्ष 2025 में आर्ट्स स्ट्रीम का पास प्रतिशत 97.70% रहा, जबकि कॉमर्स में 99.07% और साइंस में 94.43% छात्र सफल हुए. वहीं 2024 में भी सभी स्ट्रीम्स का प्रदर्शन मजबूत रहा, जिससे इस साल भी अच्छे परिणाम की उम्मीद जताई जा रही है.

रिजल्ट जारी होते ही वेबसाइट पर ट्रैफिक बढ़ सकता है, इसलिए यदि साइट स्लो हो तो थोड़ी देर बाद पुनः प्रयास करें. साथ ही, ऑनलाइन मार्कशीट अस्थाई होती है. छात्रों को ओरिजिनल मार्कशीट अपने स्कूल से प्राप्त करनी होगी. RBSE 12वीं रिजल्ट 2026 छात्रों के लिए बेहद अहम है, क्योंकि यह उनके आगे के करियर और उच्च शिक्षा की दिशा तय करता है.

Munna Kumar

11+ वर्षों के पत्रकारिता अनुभव के साथ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया और डिजिटल में SEO-आधारित कंटेंट, डेटा इनसाइट्स और प्रभावी स्टोरीटेलिंग में विशेषज्ञ. रणनीति, क्रिएटिविटी और टेक्निकल स्किल्स के साथ उच्च-गुणवत्ता, आकर्षक और विश्वसनीय कंटेंट तैयार करना शामिल है. अभी इंडिया न्यूज में कार्यरत हूं. इससे पहले नेटवर्क18, जी मीडिया, दूरदर्शन आदि संस्थानों में कार्य करने का अनुभव रहा है.

Share
Published by
Munna Kumar

Recent Posts

दुकान में घुसकर हंसते-हंसते की बांतें, फिर तान दी बंदूक; लूटे 30 लाख रुपये के गहने, VIDEO VIRAL

Delhi Viral Video: सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है. ये वीडियो दिल्ली…

Last Updated: October 3, 2026 15:08:43 IST

Who is Hasan Nawaz: कौन हैं हसन नवाज जिन्हें भारतीय गेंदबाजों से है नफरत? एशियन गेम्स में भारत के खिलाफ कूट डाले 96 रन

Hasan Nawaz Controversial Statement: एशियन गेम्स 2026 के फाइनल में भारत से मिली हार के…

Last Updated: October 3, 2026 14:45:58 IST

Delhi News: AAP को बड़ा झटका, राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रियंका कक्कड़ ने छोड़ी पार्टी, कांग्रेस में हुईं शामिल

Priyanka Kakkar: आम आदमी पार्टी की मुख्य प्रवक्ता प्रियंका कक्कड़ ने शनिवार को अपनी पार्टी…

Last Updated: October 3, 2026 14:43:56 IST

Pauri Garhwal: 20 वर्षीय युवक ने अपनी ही नाबालिग बहन को किया प्रेग्नेंट, मेडिकल जांच में हुआ खुलासा, गिरफ्तार

पौड़ी गढ़वाल में एक नाबालिग लड़की की मेडिकल जांच के दौरान गर्भवती होने का पता…

Last Updated: October 3, 2026 14:33:27 IST

Amritsar News: 2 सेकेंड में 6 थप्पड़! 5 साल की मासूम पर हुआ हमला, मदद की गुहार लगाती रही मां, CCTV में कैद हुई घटना

अमृतसर में एक पांच वर्षीय बच्ची को कथित तौर पर एक महिला ने छह बार…

Last Updated: October 3, 2026 14:20:02 IST