<
Categories: Education

AISSEE Result 2026 Declared: सैनिक स्कूल कक्षा 6, 9वीं रिजल्ट exam.nta.nic.in पर जारी, आसानी से ऐसे करें चेक

AISSEE Sainik School Result 2026 Declared: ऑल इंडिया सैनिक स्कूल्स एंट्रेंस एग्जामिनेशन (AISSEE) 2026 का रिजल्ट हो गया है. परीक्षा में उपस्थित हुए उम्मीदवार सीधे इस लिंक exam.nta.nic.in के जरिए अपना स्कोरकार्ड देख सकते हैं.

Sainik School AISSEE Result 2026 OUT: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने ऑल इंडिया सैनिक स्कूल्स एंट्रेंस एग्जामिनेशन (AISSEE) 2026 का रिजल्ट जारी कर दिया है. इसके साथ ही क्लास 6 और क्लास 9 में एडमिशन की प्रक्रिया भी शुरू हो गई है. परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवार अब अपना स्कोरकार्ड आधिकारिक वेबसाइट exam.nta.nic.in के जरिए ऑनलाइन चेक और डाउनलोड कर सकते हैं.

AISSEE 2026 का आयोजन 18 जनवरी 2026 को देशभर के 190 शहरों में 464 परीक्षा केंद्रों पर पेन-एंड-पेपर मोड में किया गया था. यह प्रवेश परीक्षा सैनिक स्कूलों और नए सैनिक स्कूलों में दाखिले के लिए आयोजित की जाती है, जो अनुशासन, नेतृत्व और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के लिए जाने जाते हैं. इसके अलावा उम्मीदवार सीधे इस लिंक https://cnr.nic.in/Results26/AISSEE/Login के माध्यम से भी अपना रिजल्ट देख सकते हैं. साथ ही नीचे दिए गए इन स्टेप्स से भी रिजल्ट चेक कर सकते हैं.

AISSEE 2026 स्कोरकार्ड ऐसे करें डाउनलोड

सैनिक स्कूल की आधिकारिक वेबसाइट exam.nta.nic.in पर जाएं.
होमपेज पर उपलब्ध AISSEE 2026 रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें.
अपना एप्लीकेशन नंबर और पासवर्ड दर्ज करें.
डिटेल्स सबमिट करते ही आपका स्कोरकार्ड स्क्रीन पर दिखाई देगा.
भविष्य के लिए स्कोरकार्ड डाउनलोड करके प्रिंट निकाल लें.

छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे अपने लॉगिन क्रेडेंशियल्स तैयार रखें ताकि किसी प्रकार की परेशानी न हो.

एडमिशन से पहले डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन जरूरी

NTA के अनुसार, केवल रिजल्ट में सफल होना ही अंतिम चयन की गारंटी नहीं है. शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों को एलिजिबिलिटी क्राइटेरिया, सेल्फ-डिक्लेरेशन फॉर्म और अन्य जरूरी दस्तावेजों की जांच प्रक्रिया से गुजरना होगा. सभी दस्तावेज निर्धारित नियमों के अनुसार वेरिफाई किए जाएंगे. जो छात्र सभी पात्रता शर्तों को पूरा करेंगे, वही काउंसलिंग के अगले चरण में शामिल हो पाएंगे.

ई-काउंसलिंग के जरिए होगा सीट अलॉटमेंट

सैनिक स्कूलों और नए सैनिक स्कूलों में एडमिशन पूरी तरह ई-काउंसलिंग मोड में किया जाएगा. सीट अलॉटमेंट मेरिट लिस्ट और पात्रता मानदंड के आधार पर तय होगा. छात्रों और अभिभावकों को सलाह दी जाती है कि वे आधिकारिक निर्देशों को ध्यान से पढ़ें और तय समय सीमा के भीतर सभी आवश्यक औपचारिकताएं पूरी करें.

आगे के अपडेट कहां मिलेंगे?

काउंसलिंग शेड्यूल और एडमिशन प्रक्रिया से जुड़ी ताजा जानकारी आधिकारिक पोर्टल पर जारी की जाएगी. किसी भी प्रकार की शंका या प्रश्न के लिए उम्मीदवार admission.sss@gov.in पर ईमेल कर सकते हैं. AISSEE 2026 का रिजल्ट हजारों छात्रों के लिए सैनिक स्कूलों में दाखिले का पहला कदम है. अब अगला महत्वपूर्ण चरण काउंसलिंग और दस्तावेज सत्यापन का है, जो छात्रों के भविष्य की दिशा तय करेगा.

Munna Kumar

11+ वर्षों के पत्रकारिता अनुभव के साथ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया और डिजिटल में SEO-आधारित कंटेंट, डेटा इनसाइट्स और प्रभावी स्टोरीटेलिंग में विशेषज्ञ. रणनीति, क्रिएटिविटी और टेक्निकल स्किल्स के साथ उच्च-गुणवत्ता, आकर्षक और विश्वसनीय कंटेंट तैयार करना शामिल है. अभी इंडिया न्यूज में कार्यरत हूं. इससे पहले नेटवर्क18, जी मीडिया, दूरदर्शन आदि संस्थानों में कार्य करने का अनुभव रहा है.

Share
Published by
Munna Kumar

Recent Posts

Homemade Face Serum: घर पर बनाएं एलोवेरा, गुलाब जल और ग्लिसरीन का फेस सीरम; चेहरे को मिलेगी नमी

Homemade Face Serum: एलोवेरा जेल, गुलाब जल और ग्लिसरीन से घर पर फेस सीरम बना…

Last Updated: October 11, 2026 13:30:13 IST

UP Pension Hike: योगी सरकार का बड़ा तोहफा, पेंशन में होगी बंपर बढ़ोतरी; जानें कब से मिलेगा फायदा

UP Pension Yojana: अगर इस प्रपोज़ल को कैबिनेट से मंज़ूरी मिल जाती है, तो राज्य…

Last Updated: October 11, 2026 13:26:26 IST

CJP Protest: सुप्रीम कोर्ट का दिल्ली पुलिस को बड़ा झटका! शांतिपूर्ण प्रदर्शन पर हिरासत में न लें; मेट्रो-इंटरनेट बहाल करने का आदेश

CJP Protest: कोर्ट ने पूछा कि उनके खिलाफ कंटेम्प्ट की कार्रवाई क्यों न शुरू की…

Last Updated: October 11, 2026 13:17:12 IST

Navratri 2026: नवरात्रि व्रत में क्या खाएं और क्या नहीं? इन चीजों से रहें दूर, जानें पूरी लिस्ट

Navratri 2026 Vrat Food: नवरात्रि कल से शुरू हो रही है. इस खास मौके पर…

Last Updated: October 11, 2026 12:15:36 IST

Navratri Garba Songs 2026: गरबा नाइट में मचाना है धमाल? ‘ढोली तारो’ से ‘चोगाड़ा’ तक, प्लेलिस्ट में शामिल करें ये 8 सुपरहिट गाने

Navratri Garba Songs 2026: नवरात्रि 2026 में गरबा और डांडिया नाइट को खास बनाने के…

Last Updated: October 11, 2026 11:40:26 IST