होम / ये हैं भारत के Top 10 सबसे कठिन कोर्स, मिलती है लाखों- करोड़ों की सैलरी

ये हैं भारत के Top 10 सबसे कठिन कोर्स, मिलती है लाखों- करोड़ों की सैलरी

Reepu kumari • LAST UPDATED : July 22, 2024, 2:41 pm IST

Top 10 Toughest Courses in India

India News(इंडिया न्यूज), Top 10 Toughest Courses in India: ज्यादातर बच्चे 12 वीं करते समय ये सोच लेते है आगे किस राह पर जाना है। वो आगे अपने जीवन में क्या करना चाहते है, क्या बनना चाहते है और उसके लिए उनको आगे कौन सा कोर्स करना चाहिए। इसके लिए वो कई तरह के सवाल गूगल करते हैं जिसमें कौन- कौन से एंट्रेंस एग्जाम होते है, क्या प्रक्रिया होती है आदी। तो चलिए देश के 10 सबसे कठिन कोर्स।

  • कंप्यूटर इंजीनियरिंग 
  • मास्टर ऑफ फिलॉसफी
  • इंजीनियरिंग 

10 सबसे कठिन कोर्स

1. कंप्यूटर इंजीनियरिंग 

कंप्यूटर इंजीनियरिंग एक कठिन कोर्स के साथ- साथ प्रैक्टिकल ट्रेनिंग कोर्स के लिस्ट में भी अपना नाम सबसे ऊपर रखता है। हर साल बहुत बच्चें कंप्यूटर इंजीनियरिंग का कोर्स चुनते है।  इस कोर्स में कंप्यूटर लैंग्वेज, प्रोग्रामिंग, आर्टिफीसियल इंटेलिजेंस, मशीन लैंग्वेज जैसे अन्य टेक्निकल कॉन्सेप्ट्स को पढ़ना और समझना  होता है। आज कंप्यूटर इंजीनियरस की जरुरत हर क्षेत्र में है।आज पूरी  दुनिया डिजिटल जा रही है और इसीलिए कंप्यूटर इंजीनियरस  की डिमांड भी बढ़ गयी है। कोर्स कम्पलीट होने के बाद आपकी काबिलियत के अनुसार आपको सैलरी ऑफर की जाती है जो कम से कम भी लाखों में ही होती है।

2. चार्टर्ड अकाउंटेंट

चार्टर्ड अकाउंटेंट या फिर आम भाषा में CA काफी लम्बा कोर्स है। भारत में सी ए की परीक्षा का नाम सबसे कठिन परीक्षाओं के लिस्ट। इसमें सफलता के लिए अकाउंटिंग, ऑडिटिंग, टैक्सेशन और बिजनेस लॉ की गहरी नॉलेज होना जरूरी है। CA बनाने का प्रोसेस काफी लम्बा है।  स्टूडेंट्स CA बनाने के लिए इसके परीक्षा के 3 लवलस को क्लियर करना होता है जिसको करने में 4-5  साल लग जाता है। कई बार तो 8 साल तक का समय लग जाता है। सी ए परीक्षा की तैयारी तो 12वीं के बाद शुरू की जा सकती है। अनुभव के साथ CA की सैलरी 50- 60 लाख रुपये तक होती है।

3.मास्टर ऑफ फिलॉसफी

एमफिल या  मास्टर ऑफ फिलॉसफी भारत के सबसे चलेंगिन्गकॉर्सेस में से एक है। ग्रेजुएशन के कम्प्लीट होने के बाद गेट, आईआईटी जैम या LPUNEST जैसे एंट्रेंस एग्जाम पास करके टॉप कॉलेज में एडमिशन हासिल कर सकते हैं। यह 2 साल का पोस्ट ग्रेजुएट कोर्स है जिसको कम्पलीट करने के लिए स्टूडेंट्स को  एक अपनी पसंद की  टॉपिक पे  पूरा रिसर्च कम्पलीट करना अनिवार्य होता है। एमफिल की डिग्री हासिल करने के लिए कैंडिडेट को रिसर्च थीसिस कंप्लीट करनी पड़ती है।

 4. मेडिकल 

मेडिकल की पढाई पुरे दुनिया में ही बहुत कठिन माना जाता है। डॉक्टर की जरूरत कभी खत्म नहीं होगी इसलिए ये एक बहुत ही सेफ कोर्स भी माना जाता है। पर डॉक्टर बनाने की शुरुआत होती है अच्छी कॉलेज लेने से। आज कोई भी कॉलेज लेने के लिए स्टूडेंट्स को  NEET की परीक्षा देनी होती है, जिसमे पास होने के बाद ही कोई भी मेडिकल कॉलेज। अधिकतर बच्चें एम बी बी एस करना चाहते है पर आपके NEET में आये मार्क्स के हिसाब से ही आपको कॉलेज, डिपार्टमेंट यहाँ तक की आपको डेंटल, एम बी बी एस, आयुर्वेदा या कुछ और मिलेगा। ये साढ़े 5 साल का कोर्स है और कम्पलीट होने के बाद आप पैसे ही नहीं बल्कि लोगों की दुआ भी कमाते है।

5. इंजीनियरिंग 

इंजीनियरिंग भारत की सबसे पॉपुलर कोर्स है। एक अच्छे इंजीनियरिंग कॉलेज में दाखिला लेने के लिए 12 वीं  के बाद ही जेईई एडवांस की परीक्षा देनी होती है।  परीक्षा में आये अंक और रैंक के अनुसार स्टूडेंट्स को कॉलेज और डिपार्टमेंट मिलता है। इंजीनियरिंग 4  साल का कोर्स है और बी. टेक की डिग्री काफी मुश्किल मानी जाती है।  टाइम पर इसकी डिग्री हासिल करने के लिए टेक्निकल स्किल्स के बेसिक्स और असल जिंदगी में उनका प्रैक्टिकल करना आना चाहिए।  भारत में इंजीनियरिंग की सालय लाखों में होती है।

6.एमबीए

मास्टर ऑफ बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन करने के लिए ये जरुरी हैकि आप पहले किसी भी कोर्स से ग्रेजुएशन किये हुए हो। देश के टॉप एमबीए कॉलेज यानी आईआईएम में एडमिशन के लिए कैट परीक्षा पास करना जरूरी है। एमबीए 2 साल की डिग्री है जिसके कम्पलीट होने के बाद आपको देश- विदेश में अच्छी और बड़ी कंपनियों में हाई पेइंग जॉब्स ऑफर होती है।  एमबीए में कई ब्रांचेस हैं। आप अपनी रुचि के अनुसार किसी में भी एडमिशन ले सकते हैं। इसके बाद ह्यूमन रिसोर्स मैनेजमेंट, बिजनेस, मार्केटिंग जैसे क्षेत्रों में हाई पेइंग जॉब  मिल जाती  है।

7.आर्किटेक्चर

आर्किटेक्चर एक काफी डिमांडिंग कोर्स है। एक आर्किटेक्ट बनने के लिए बीआर्क कोर्स करना होता है। भारत  के टॉप आर्किटेक्चर कॉलेज से बीआर्क करने के लिए जेईई परीक्षा  को पास करना और अच्छे अंक लाना बहुत अनिवार्य है। इस फील्ड और कोर्स में सफल होने के लिए स्टूडेंट्स को डिजाइन, इंजीनियरिंग, आर्ट्स और मैथमेटिक्स की अच्छी और सॉलिड नॉलेज होना बहुत जरुरी है। कोर्स के ख़तम होने के बाद आपको एक अच्छी कंपनी में काफी हाई पेइंग जॉब मिल जाती है।

8.लॉ

लॉ यानी कानून  की पढाई बहुत कॉम्प्लेक्स कोर्स  है। स्टूडेंट्स की एनालिटिकल और क्रिटिकल थिंकिंग स्किल्स का मजबूत होना लॉ करने के लिए बहुत जरूरी है। इसके साथ- साथ  ही सब कुछ याद रखने की क्षमता से लेकर तर्क- वितर्क करने की क्षमता भी स्ट्रांग होना जरूरी है।  एल एल बी सिलेबस में विभिन्न लीगल टॉपिक्स, कॉन्स्टिट्यूशनल लॉ, क्रिमिनल लॉ, सिविल लॉ, कॉन्ट्रैक्ट लॉ आदि को कवर किया जाता है। लॉ  में एडमिशन लेने के लिए स्टूडेंट्स को क्लॉट की परीक्षा क्लियर करना अनिवार्य है।

9. सिविल सर्विसेज 

सिविल सर्विसेज आज भी स्टूडेंट्स करना बहुत पसंद करते है।  हालाँकि सिविल सर्विसेज संघ लोक सेवा आयोग द्वारा सीएसई की परीक्षा निकाली पाड़ती है, जो आज भी भारत की सबसे मुश्किल परीक्षा मानी जाती है।  सिविल सर्विसेज की तैयारी बच्चे अक्सर ग्रेजुएशन के साथ ही शुरू कर देते है। परन्तु सीएसई की परीक्षा आप ग्रेजुएशन के बाद ही दे सकते है। सिविल सर्विस कोई कोर्स नहीं बल्कि ड़ देश का सबसे बारे सरकारी नौकरी है। एग्जाम के 3  राउंड होते है और सब में पास कर जाने के  बाद आपको मुसरी में स्ठित  LBSNAA में सिविल सर्वेंट्स की कठिन ट्रेनिंग दी जाती है। इसके बाद आईएएस, आईपीएस, आईएफएस, आईआरएस आदि अन्य  सेवाओं के लिए  सरकारी नौकरी मिलती है।

Kanwar Yatra Nameplate: क्या रद्द होगा कांवड़ रूट के ‘नेमप्लेट’ वाला फैसला? Yogi सरकार के निर्देश के खिलाफ आज SC में सुनवाई

10. फार्मेसी

फार्मेसी का कोर्स भी काफी कठिन माना गया है। इस कोर्स के लिए  साइंस, फार्माक्यूटिकल ऑर्गेनिक, इनऑर्गेिक केमिस्ट्री, आयुर्वेद और फार्माकोग्नोसी की जानकारी होनी  बहुत जरुरी है। अगर आपमें स्किल्स है तो आप इस क्षेत्र में काफी आगे जा सकते है और इस फील्ड दवाईयाँ बेचने के अलावा भी काफी इनोवेशन कर सकते हैं।

Union Budget 2024: आर्थिक सर्वेक्षण क्या होता है? बजट से एक दिन पहले इसे पेश करने की क्यों है परंपरा, यहां जानें

Get Current Updates on News India, India News, News India sports, News India Health along with News India Entertainment, India Lok Sabha Election and Headlines from India and around the world.

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

Gajendra Singh Shekhawat: जैसलमेर में अफसरों पर बिफरे केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत, दे डाली ये नसीहत
Himachal News: अब आपदा से नहीं होगा राज्य को जनधन का नुकसान? CM सुक्खू उठाया ये बड़ा कदम
Mangesh Yadav Encounter: मंगेश यादव के एनकाउंटर पर राजनीति तेज, राहुल गांधी ने योगी सरकार पर जमकर बोला हमला
Ganesh Chaturthi 2024: करीना कपूर से लेकर आमिर खान तक.. देसी अंदाज में नजर आएं ये सेलिब्रिटी, अंबानी के घर पर लगा सितारों का जमावड़ा, देखें तस्वीरें
मेडिकल सप्लायर्स को संदीप घोष ने दिए कई सारे कॉन्ट्रेक्ट, CBI रेड में हुआ दिलचस्प खुलासा
मध्य पूर्व में तनाव के बीच भारत आएंगे UAE के क्राउन प्रिंस, जानें क्यों अहम है ये दौरा
Bihar Politics: क्या ‘इधर-उधर’ नहीं करेंगे CM नीतीश कुमार? शत्रुघ्न सिन्हा ने दिया ये बड़ा बयान
ADVERTISEMENT