UGC ने छात्रों और अभिभावकों को सतर्क करते हुए 32 फर्जी विश्वविद्यालयों की सूची जारी की है. ये संस्थान मान्यता प्राप्त नहीं हैं और डिग्री देने के अधिकृत नहीं हैं.
UGC Fake University List: देशभर के छात्रों और अभिभावकों के लिए अहम चेतावनी जारी करते हुए यूनिवर्सिटी ग्रांट कमीशन (UGC) ने 32 फर्जी विश्वविद्यालयों की सूची सार्वजनिक की है. आयोग ने स्पष्ट किया है कि ये संस्थान यूजीसी अधिनियम के तहत मान्यता प्राप्त नहीं हैं और डिग्री प्रदान करने के अधिकृत नहीं हैं.
सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि राजधानी दिल्ली इस सूची में शीर्ष पर है, जहां 12 फर्जी यूनिवर्सिटी संचालित होने की बात सामने आई है. इसके बाद उत्तर प्रदेश में 4 और अन्य राज्यों में भी कई ऐसे संस्थान पाए गए हैं, जो अवैध रूप से डिग्री देने का दावा कर रहे थे.
यूजीसी द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार:
दिल्ली – 12
उत्तर प्रदेश – 4
आंध्र प्रदेश – 2
कर्नाटक – 2
केरल – 2
महाराष्ट्र – 2
पुडुचेरी – 2
पश्चिम बंगाल – 2
अरुणाचल प्रदेश – 1
हरियाणा – 1
झारखंड – 1
राजस्थान – 1
यह सूची बताती है कि फर्जी संस्थानों का जाल कई राज्यों तक फैला हुआ है.
दिल्ली में जिन संस्थानों को फर्जी बताया गया है, उनमें “वर्ल्ड पीस ऑफ यूनाइटेड नेशंस यूनिवर्सिटी”, “इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ साइंस एंड इंजीनियरिंग” और “आध्यात्मिक विश्वविद्यालय” जैसे नाम शामिल हैं. उत्तर प्रदेश में “गांधी हिंदी विद्यापीठ, प्रयागराज”, “भारतीय शिक्षा परिषद, लखनऊ” और “महामाया टेक्निकल यूनिवर्सिटी, नोएडा” जैसे संस्थानों के नाम सूची में हैं.
इसके अलावा आंध्र प्रदेश, कर्नाटक, केरल, महाराष्ट्र और पश्चिम बंगाल सहित अन्य राज्यों में भी ऐसे संस्थान पाए गए हैं जो बिना वैध मान्यता के छात्रों को डिग्री देने का दावा कर रहे थे.
फर्जी विश्वविद्यालयों से प्राप्त डिग्री न तो सरकारी नौकरियों में मान्य होती है और न ही उच्च शिक्षा में प्रवेश के लिए. ऐसे में छात्र अपना समय, मेहनत और पैसा तीनों गंवा सकते हैं. यूजीसी ने छात्रों को सलाह दी है कि किसी भी संस्थान में दाखिला लेने से पहले उसकी मान्यता की जांच आधिकारिक वेबसाइट पर अवश्य करें.
उच्च शिक्षा भविष्य की नींव होती है. इसलिए किसी भी आकर्षक विज्ञापन या नाम से प्रभावित हुए बिना संस्थान की वैधता की पुष्टि करना बेहद जरूरी है. यूजीसी की यह सूची छात्रों को जागरूक करने और शिक्षा व्यवस्था में पारदर्शिता बनाए रखने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है.
Mouth ulcers sign: आमतौर पर माना जाता है कि, जीभ पर सफेद छाले पेट की…
Delhi NCR Rain Forecast: भारत और पाकिस्तान की सीमा के पास करीब 1000 किलोमीटर तक…
India US Defence News: HAL के चेयरमैन डी.के. सुनील ने कहा कि 'तेजस मार्क 1A'…
बॉलीवुड एक्टर सलमान खान अपने सेवाभाव के लिए जाने जाते हैं. हाल ही में एक…
Sameer Rizvi: इंडियन प्रीमियर लीग में दिल्ली कैपिटल्स के बल्लेबाज समीर रिजवी का शानदार प्रदर्शन…
Ancient Devanagari script in Ayodhya: अंतर्राष्ट्रीय राम कथा संग्रहालय के निदेशक संजीव कुमार सिंह ने…