<

हार्दिक पांड्या का रॉयल तोहफा… बेटे अगस्त्य और Ex-वाइफ को गिफ्ट किया लग्जरी डिफेंडर, कीमत सुन रह जाएंगे दंग

Hardik Pandya: हार्दिक पांड्या ने अपने बेटे अगस्त्य और एक्स-वाइफ नताशा को लग्जरी कार गिफ्ट की है. इस कार की कीमत 4 करोड़ रुपये बताई जा रही है. देखें तस्वीरें...

Hardik Pandya Gift For His Son: भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या ने अपने बेटे अगस्त्य और अपनी एक्स वाइफ नताशा स्टेनकोविक को खास गिफ्ट किया है. हार्दिक पांड्या ने अपने बेटे और एक्स-वाइफ को नई लग्जरी डिफेंडर गिफ्ट किया है. नताशा से अलग होने के बावजूद हार्दिक अपने बेटे और एक्स-वाइफ का ध्यान रख रहे हैं. इसकी कई तस्वीरें और वीडियोज सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं. वीडियो में देखा जा सकता है कि नताशा और उनका बेटा अगस्त्य नई SUV डिफेंडर के साथ दिखाई दिखाई दे रहे हैं. नताशा अपने बेटे के साथ कार को शोरूम से लेने के लिए पहुंची थीं. इस लग्जरी SUV कार की कीमत लगभग 4 करोड़ रुपये बताई जा रही है, इसके अलावा कई रिपोर्ट्स में इस कार की कीमत 3 से 4 करोड़ रुपये के बीच में बताई जा रही है. बता दें कि हार्दिक पांड्या और नताशा स्टेनकोविक ने जुलाई 2024 में तलाक लिया था.

हार्दिक ने गिफ्ट की लग्जरी कार

कार कंपनी ने खुद पुष्टि की है कि हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) ने अपने बेटे अगस्त्य और अपनी एक्स-वाइफ नताशा को डिफेंडर गिफ्ट की है. कंपनी ने सोशल मीडिया पर फोटोज शेयर करते हुए कैप्शन में इसकी जानकारी दी. कार कंपनी ने लिखा कि कार हार्दिक पांड्या ने खरीदी है. यह भी बताया कि इस कार को अगस्त्य पांड्या और नताशा स्टेनकोविक को प्रेजेंट किया गया है. बता दें कि हार्दिक पांड्या और नताशा ने साल 2020 में शादी की थी. इसके बाद जुलाई 2024 में हार्दिक और नताशा अलग हो गए थे, लेकिन वे दोनों अपने बेटे अगस्त्य की को-पैरेंटिंग कर रहे हैं. फिलहाल हार्दिक पांड्या अपनी नई गर्लफ्रेंड माहिका शर्मा को डेट कर रहे हैं.

माहिका शर्मा को डेट कर रहे हार्दिक पांड्या

नताशा से तलाक के बाद हार्दिक पांड्या माहिका शर्मा को डेट कर रहे हैं. हाल ही में हार्दिक ने अपनी गर्लफ्रेंड माहिका शर्मा का बर्थडे सेलिब्रेट किया था. बर्थडे सेलिब्रेशन के कई वीडियोज और फोटोज भी सोशल मीडिया पर सामने आए. फिलहाल हार्दिक पांड्या भारत के लिए टी20 वर्ल्ड कप खेल रहे हैं. इस टूर्नामेंट में हार्दिक पांड्या शानदार फॉर्म में दिखाई दे रहे हैं.
Ankush Upadhyay

अंकुश उपाध्याय युवा पत्रकार हैं. उन्होंने चौधरी चरण सिंह यूनिवर्सिटी (CCS) से अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई की है. फिलहाल वह इंडिया न्यूज डिजिटल के साथ जुड़कर स्पोर्ट्स के लिए लेखन का काम कर रहे हैं. इससे पहले वह हरिभूमि डिजिटल डिपार्टमेंट में बतौर लेखक अपनी सेवाएं दे चुके हैं.

Recent Posts

IND vs WI: चौथे टी20 में भारत की हार, अभिषेक-ईशान-अय्यर फ्लॉप; 247 बनाकर 24 रनों से जीता वेस्टइंडीज

IND vs WI: भारत और वेस्टइंडीज के बीच खेले गए चौथे टी20 मुकाबले में वेस्ट…

Last Updated: October 14, 2026 23:29:57 IST

यूट्यूबर ध्रुव राठी की बढ़ीं मुश्किलें, 2018 के मानहानि मामले में कोर्ट ने फिर भेजा समन; 17 अक्टूबर को सुनवाई

Dhruv Rathee Defamation Case: यूट्यूबर ध्रुव राठी की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं. उनके खिलाफ…

Last Updated: October 14, 2026 22:19:36 IST

हनी सिंह की बढ़ी मुश्किलें; महाराष्ट्र साइबर पुलिस ने फिर भेजा समन, पेश नहीं होने पर अल्टीमेटम

Honey Singh: रैपर हनी सिंह मुश्किलों में फंसते नजर आ रहे हैं. साइबर पुलिस ने…

Last Updated: October 14, 2026 21:24:45 IST

दुष्यंत कुमार गौतम को राज्यपाल बनाने पर विवाद, धरने पर अंकिता भंडारी का परिवार, राहुल-प्रियंका ने दिया समर्थन

Dushyant Kumar Gautam: दुष्यंत कुमार गौतम को राज्यपाल बनाए जाने पर विवाद के बीच अंकिता…

Last Updated: October 14, 2026 21:04:38 IST

Rajasthan News: सरपंच बनने की सनक ने उजाड़ दिया परिवार, रोकने पर बहू-बेटे को लगाया ठिकाने

Rajasthan Crime: राजस्थान के चुरू से हैरान करने वाला मामला सामने आया है. यहां एक…

Last Updated: October 14, 2026 18:21:07 IST