UGC NET Result 2025 Date: देशभर के लाखों अभ्यर्थी UGC NET दिसंबर 2025 परीक्षा के नतीजों का बेसब्री से इंतज़ार कर रहे हैं. नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने कहा है कि UGC NET दिसंबर सेशन का रिजल्ट 4 फरवरी को जारी किया जा सकता है. जो भी उम्मीदवार इस परीक्षा के लिए शामिल हुए हैं, वे एनटीए की आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.nic.in पर जाकर अपना रिजल्ट देख सकते हैं.
इसके अलावा उम्मीदवार सीधे इस लिंक https://ugcnet.nta.nic.in/ के जरिए भी अपना रिजल्ट देख सकते हैं. साथ ही नीचे दिए गए इन स्टेप्स के माध्यम से भी यूजीसी नेट का रिजल्ट चेक कर सकते हैं. पिछले वर्षों के ट्रेंड को देखें तो आमतौर पर फाइनल आंसर-की जारी होने के साथ या उसके कुछ ही दिनों के भीतर रिजल्ट घोषित कर दिया जाता है.
UGC NET Result 2025 ऐसे करें चेक
UGC NET की आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.nic.in पर जाएं.
होमपेज पर उपलब्ध “UGC NET दिसंबर 2025 रिजल्ट” लिंक पर क्लिक करें.
अब अपना एप्लीकेशन नंबर, जन्मतिथि और सिक्योरिटी पिन दर्ज करें.
सबमिट करते ही स्क्रीन पर आपका स्कोरकार्ड दिखाई देगा.
भविष्य के लिए स्कोरकार्ड का प्रिंटआउट या पीडीएफ सेव कर लें.
📌 UGC-NET Dec 2025 Result
🗓️ Exam held: 31 Dec 2025 – 07 Jan 2026
📢 Result expected by 04 Feb 2026
🔗 https://t.co/BNZVjMRwz1 pic.twitter.com/wyuWIllsdR— National Testing Agency (@NTA_Exams) January 31, 2026
कट-ऑफ और एलिजिबिलिटी की पूरी जानकारी
UGC NET रिजल्ट के साथ-साथ NTA सब्जेक्ट-वाइज़ और कैटेगरी-वाइज़ कट-ऑफ लिस्ट भी जारी करेगा. यह कट-ऑफ जनरल, OBC, SC, ST और EWS कैटेगरी के लिए अलग-अलग होगी. NET परीक्षा में तीन तरह की पात्रता तय की जाती है:
सिर्फ असिस्टेंट प्रोफेसर
JRF और असिस्टेंट प्रोफेसर
पीएचडी एडमिशन
JRF के लिए कट-ऑफ आमतौर पर असिस्टेंट प्रोफेसर की तुलना में ज्यादा होती है. इस बार पेपर के कठिनाई स्तर को देखते हुए कट-ऑफ में पिछले सत्रों की तुलना में बदलाव संभव है.
नॉर्मलाइजेशन प्रक्रिया क्यों है जरूरी?
UGC NET परीक्षा कई शिफ्टों और अलग-अलग दिनों में आयोजित की जाती है. इसलिए NTA पर्सेंटाइल-आधारित नॉर्मलाइजेशन सिस्टम अपनाता है, ताकि किसी भी शिफ्ट के कठिन या आसान प्रश्नों का असर उम्मीदवारों के परिणाम पर न पड़े. इसी नॉर्मलाइज्ड स्कोर के आधार पर अंतिम मेरिट लिस्ट तैयार की जाती है.
ई-सर्टिफिकेट और वैधता
रिजल्ट जारी होने के बाद सफल उम्मीदवारों को ई-सर्टिफिकेट प्रदान किए जाएंगे.
असिस्टेंट प्रोफेसर एलिजिबिलिटी: आजीवन मान्य
JRF अवार्ड लेटर: 3 वर्षों तक मान्य