Live
Search
Home > Education > UGC NET Result 2025 Today: यूजीसी नेट दिसंबर रिजल्ट आज हो सकता है जारी, ugcnet.nta.nic.in के जरिए करें चेक

UGC NET Result 2025 Today: यूजीसी नेट दिसंबर रिजल्ट आज हो सकता है जारी, ugcnet.nta.nic.in के जरिए करें चेक

UGC NET Result 2025 Today: यूजीसी नेट दिसंबर सेशन का रिजल्ट आज जारी किया जा सकता है. इस परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार सीधे इस लिंक ugcnet.nta.nic.in के जरिए अपना रिजल्ट देख सकते हैं.

Written By: Munna Kumar
Last Updated: February 4, 2026 07:45:30 IST

Mobile Ads 1x1

UGC NET Result 2025 Today: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) आज यानी 4 फरवरी 2026 को UGC NET दिसंबर 2025 परीक्षा का रिजल्ट जारी कर सकती है. जो उम्मीदवार इस प्रतिष्ठित परीक्षा में शामिल हुए थे, वे रिजल्ट घोषित होने के बाद UGC NET की आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.nic.in पर जाकर अपना स्कोरकार्ड चेक कर सकेंगे. लाखों अभ्यर्थी बेसब्री से अपने परिणाम का इंतज़ार कर रहे हैं, क्योंकि यह परीक्षा असिस्टेंट प्रोफेसर और जूनियर रिसर्च फेलोशिप (JRF) के लिए बेहद अहम मानी जाती है.

इसके अलावा उम्मीदवार सीधे इस लिंक https://ugcnet.nta.nic.in/ के माध्यम से भी यूजीसी नेट 2025 का रिजल्ट चेक कर सकते हैं. साथ ही नीचे दिए गए इन स्टेप्स के जरिए भी रिजल्ट देख सकते हैं. UGC NET दिसंबर सेशन की परीक्षा 31 दिसंबर 2025 से 7 जनवरी 2026 के बीच आयोजित की गई थी. परीक्षा दो शिफ्टों पहली शिफ्ट सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक और दूसरी शिफ्ट दोपहर 3 बजे से शाम 6 बजे तक में संपन्न हुई थी. देशभर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर यह कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT) आयोजित की गई थी.

प्रोविजनल आंसर की और आपत्ति प्रक्रिया

NTA ने 14 जनवरी 2026 को UGC NET दिसंबर परीक्षा की प्रोविजनल आंसर की जारी की थी. उम्मीदवारों को आंसर की पर आपत्ति दर्ज कराने का मौका 17 जनवरी 2026 तक दिया गया था. हर प्रश्न पर आपत्ति दर्ज करने के लिए उम्मीदवारों को 200 प्रति प्रश्न प्रोसेसिंग फीस का भुगतान करना पड़ा था.

फाइनल आंसर की के आधार पर बनेगा रिजल्ट

उम्मीदवारों द्वारा दर्ज की गई आपत्तियों की जांच विषय विशेषज्ञों के पैनल द्वारा की जाएगी. यदि कोई आपत्ति सही पाई जाती है, तो संबंधित प्रश्न की आंसर की में संशोधन किया जाएगा. इसके बाद संशोधित फाइनल आंसर की के आधार पर ही UGC NET दिसंबर 2025 का रिजल्ट तैयार कर घोषित किया जाएगा.

UGC NET दिसंबर 2025: मार्किंग स्कीम

प्रत्येक प्रश्न 2 अंक का होता है
सही उत्तर पर 2 अंक मिलते हैं
नेगेटिव मार्किंग नहीं है
अनअटेम्प्टेड या रिव्यू के लिए मार्क किए गए प्रश्नों पर कोई अंक नहीं मिलते

UGC NET Result 2025 ऐसे चेक करें स्कोरकार्ड

UGC NET की आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.nic.in पर जाएं.
होमपेज पर उपलब्ध UGC NET दिसंबर 2025 रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें.
लॉगिन डिटेल्स दर्ज करें.
सबमिट करते ही आपका स्कोरकार्ड स्क्रीन पर दिख जाएगा.
रिजल्ट डाउनलोड करें और भविष्य के लिए प्रिंट आउट सुरक्षित रखें.

MORE NEWS