<
Categories: Education

UP Board Compartment Admit Card 2026 Released: यूपी बोर्ड कम्पार्टमेंट एडमिट कार्ड जारी, ऐसे करें आसानी से डाउनलोड

UPMSP ने UP Board Compartment Exam 2026 के लिए 10वीं और 12वीं के एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं. परीक्षा तिथि, समय, एडमिट कार्ड प्राप्त करने की प्रक्रिया और जरूरी निर्देश को यहां देख सकते हैं.

UP Board Compartment Admit Card 2026 Released: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) ने UP Board Compartment Exam 2026 के लिए 10वीं और 12वीं कक्षा के एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं. जिन छात्रों ने हाईस्कूल इम्प्रूवमेंट परीक्षा या इंटरमीडिएट कम्पार्टमेंट परीक्षा के लिए आवेदन किया था, उनके लिए यह अहम अपडेट है. अब छात्र अपने संबंधित स्कूलों से एडमिट कार्ड प्राप्त कर सकते हैं.

बोर्ड ने सभी स्कूलों और प्रधानाचार्यों को निर्देश दिए हैं कि वे आधिकारिक वेबसाइट से हॉल टिकट डाउनलोड कर छात्रों को समय पर उपलब्ध कराएं, ताकि परीक्षा से पहले किसी भी तरह की परेशानी न हो.

28 जुलाई को होगी कम्पार्टमेंट परीक्षा

UPMSP के तय कार्यक्रम के अनुसार, 10वीं हाईस्कूल इम्प्रूवमेंट/कम्पार्टमेंट परीक्षा और 12वीं इंटरमीडिएट कम्पार्टमेंट परीक्षा 28 जुलाई 2026 को आयोजित की जाएगी. परीक्षा का समय इस प्रकार रहेगा:

कक्षा 10: सुबह 8:30 बजे से 11:45 बजे तक
कक्षा 12: दोपहर 2:00 बजे से शाम 5:15 बजे तक

बोर्ड ने छात्रों से समय पर परीक्षा केंद्र पहुंचने और सभी जरूरी निर्देशों का पालन करने की अपील की है.

ऐसे मिलेगा एडमिट कार्ड

UPMSP के अनुसार, कम्पार्टमेंट परीक्षा के एडमिट कार्ड सीधे छात्रों द्वारा डाउनलोड नहीं किए जा सकते. इसके लिए संबंधित स्कूल के प्रधानाचार्य या अधिकृत अधिकारी को आधिकारिक वेबसाइट पर अपनी यूजर आईडी और पासवर्ड से लॉगिन करना होगा. हॉल टिकट डाउनलोड करने के बाद उस पर प्रधानाचार्य के हस्ताक्षर किए जाएंगे और फिर संबंधित छात्रों को वितरित किया जाएगा. छात्रों को सलाह दी गई है कि वे जल्द से जल्द अपने स्कूल से एडमिट कार्ड प्राप्त कर लें.

परीक्षा से पहले इन बातों की करें जांच

एडमिट कार्ड मिलने के बाद छात्र उसमें दर्ज सभी जानकारियों को ध्यान से जांच लें. इनमें नाम, रोल नंबर, परीक्षा केंद्र, विषय, परीक्षा समय और अन्य व्यक्तिगत विवरण शामिल हैं. यदि किसी भी जानकारी में त्रुटि दिखाई देती है, तो तुरंत अपने स्कूल प्रशासन से संपर्क करें ताकि समय रहते उसमें सुधार कराया जा सके.

जिला मुख्यालयों पर बनाए गए हैं परीक्षा केंद्र

UPMSP ने बताया है कि कम्पार्टमेंट परीक्षाएं प्रत्येक जिले के मुख्यालय पर जिला विद्यालय निरीक्षक (DIOS) द्वारा निर्धारित परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की जाएंगी. परीक्षा के दौरान बोर्ड के सभी दिशा-निर्देश और सुरक्षा व्यवस्था लागू रहेगी.

छात्रों के लिए दूसरा मौका

कम्पार्टमेंट परीक्षा उन विद्यार्थियों के लिए एक महत्वपूर्ण अवसर है जो मुख्य बोर्ड परीक्षा में एक या अधिक विषयों में सफल नहीं हो पाए थे. इस परीक्षा के जरिए छात्र बिना पूरा शैक्षणिक वर्ष गंवाए अपनी पढ़ाई जारी रख सकते हैं और अगली कक्षा में प्रवेश का अवसर प्राप्त कर सकते हैं.

Munna Kumar

11+ वर्षों के पत्रकारिता अनुभव के साथ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया और डिजिटल में SEO-आधारित कंटेंट, डेटा इनसाइट्स और प्रभावी स्टोरीटेलिंग में विशेषज्ञ. रणनीति, क्रिएटिविटी और टेक्निकल स्किल्स के साथ उच्च-गुणवत्ता, आकर्षक और विश्वसनीय कंटेंट तैयार करना शामिल है. अभी इंडिया न्यूज में कार्यरत हूं. इससे पहले नेटवर्क18, जी मीडिया, दूरदर्शन आदि संस्थानों में कार्य करने का अनुभव रहा है.

Share
Published by
Munna Kumar

Recent Posts

Bhopal fraud case: बेटे को वश में करने के नाम पर ठगे एक करोड़! तंत्र-मंत्र के जाल में ऐसे फंसा पूरा परिवार

Bhopal fraud case: भोपाल के साकेत नगर में तंत्र-मंत्र और गृहशांति के नाम पर एक…

Last Updated: October 31, 2026 19:17:41 IST

Who is Nidhi Razdan: कौन हैं निधि राजदान? CM उमर अब्दुल्ला की बनीं दूसरी बेगम; जानें करियर, शिक्षा और निजी जिंदगी से लेकर सबकुछ

Who is Nidhi Razdan: उमर अब्दुल्ला और पत्रकार निधि राजदान की शादी की खबर चर्चा…

Last Updated: October 31, 2026 18:23:44 IST

करवा चौथ पर साथ की पूजा, फिर पति पत्नी ने अलग अलग जगह लगाई फांसी,  भोपाल में दिल दहला देने वाली घटना

Bhopal husband wife suicide: भोपाल के बरखेड़ा बोंदर गांव में करवा चौथ की रात पति…

Last Updated: October 31, 2026 18:10:57 IST

UP IAS Transfer: यूपी में बड़ा प्रशासनिक उलटफेर! 15 IAS अधिकारियों को नई जिम्मेदारी, किसे मिला कौन सा विभाग?

UP IAS Transfer: योगी सरकार ने 15 आईएएस अधिकारियों के विभागों में फेरबदल किया है.…

Last Updated: October 31, 2026 17:32:51 IST

Kannauj Perfumes: लखनऊ से 130km दूर बसे शहर की ‘खूशबू’ से महकती है दुनिया, 5000 साल पुराना है इतिहास; मुगलों से है खास कनेक्शन

Kannauj Perfumes: नूरजहां के पानी में गुलाब के फूल व अन्य फूलों को मिलाया जाता…

Last Updated: October 31, 2026 17:27:03 IST