मथुरा के वृंदावन में स्थित बांके बिहारी मंदिर से एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक महिला पुलिसकर्मी एक व्यक्ति को थप्पड़ मारती नजर आ रही है. महिला ने श्रद्धालु को कई थप्पड़ मारे. इसका वीडियो भी वायरल हो रहा है.
वृंदावन के बांके बिहारी मंदिर से वीडियो वायरल
Viral Video: सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें देखा जा सकता है कि एक महिला कांस्टेबल एक व्यक्ति को एक के बाद एक कई थप्पड़ मारती है. पता चला है कि ये वीडियो मथुरा के वृंदावन स्थित विश्व प्रसिद्ध ठाकुर बांके बिहारी मंदिर का है. इस वीडियो के सामने आने के बाद श्रद्धालुओं का गुस्सा फूट पड़ा. लोगों का कहना है कि मंदिर में इस तरह के विवाद थमने का नाम नहीं ले रहे हैं.
बता दें कि रविवार को मंदिर में श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ पड़ा. भीड़ के दबाव के बीच ही एक महिला पुलिसकर्मी और श्रद्धालु के बीच मारपीट हो गई, जिसकी वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है.
जानकारी के अनुसार, रविवार को लोगों की छुट्टी होती है, जिसके कारण मंदिर में काफी ज्यादा भीड़ होती है. इस रविवार भी बांके बिहारी मंदिर में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी. इसी दौरान किसी बात को लेकर महिला कर्मी और श्रद्धालु के बीच विवाद हो गया और महिला ने श्रद्धालु को कई थप्पड़ मारे. वीडियो वायरल होने के बाद चर्चा में बना हुआ है.
वृंदावन के बांके बिहारी मंदिर से वायरल वीडियो में एक श्रद्धालु से कथित मारपीट का दावा किया जा रहा है। महिला पुलिसकर्मी पर थप्पड़ मारने का आरोप लगाया गया है। दावों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है।#BankeBihari #Vrindavan #BreakingNews #ViralVideo #UPNews #Temple #HindiNews #News pic.twitter.com/j0f4ls7i9r
— Khabarchi Babu (@realkhabarchi) July 20, 2026
सीओ सदर वरुण मिश्रा ने इस बारे में जानकारी देते हुए बताया कि वायरल हो रहा वीडियो 19 जुलाई का है. वृंदावन के बांके बिहारी मंदिर में एक महिला पुलिस कर्मी और व्यक्ति के बीच विवाद हुआ था. इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. उन्होंने कहा कि बांके बिहारी मंदिर के निकास गेट संख्या 4 पर महिला पुलिसकर्मी तैनात थी.
बांके बिहारी के दर्शन करने के बाद एक युवक निकल रहा था, जिसने महिला पुलिस कर्मी को धक्का दे दिया था और उसके साथ धक्का मुक्की कर गलत व्यवहार किया था. इसके बाद महिला पुलिसकर्मी ने पलटवार करते हुए उसे थप्पड़ जड़ दिया. दोनों पक्ष में आपसी सहमति से ये मामला सुलझ गया. युवक ने अपनी मर्जी से महिला से माफी मांगी और मामला शांत हो गया.
Bigg Boss 20 Weekend Ka Vaar: 'बिग बॉस 20' के वीकेंड का वार में सलमान…
Homemade Face Serum: एलोवेरा जेल, गुलाब जल और ग्लिसरीन से घर पर फेस सीरम बना…
UP Pension Yojana: अगर इस प्रपोज़ल को कैबिनेट से मंज़ूरी मिल जाती है, तो राज्य…
CJP Protest: कोर्ट ने पूछा कि उनके खिलाफ कंटेम्प्ट की कार्रवाई क्यों न शुरू की…
Navratri 2026 Vrat Food: नवरात्रि कल से शुरू हो रही है. इस खास मौके पर…
Navratri Garba Songs 2026: नवरात्रि 2026 में गरबा और डांडिया नाइट को खास बनाने के…