ADVERTISEMENT
होम / एजुकेशन / UP Board Paper Leak:12वीं के दो पेपर लीक, यूपी बोर्ड ने उठाया ये सख्त कदम

UP Board Paper Leak:12वीं के दो पेपर लीक, यूपी बोर्ड ने उठाया ये सख्त कदम

BY: Himanshu Pandey • LAST UPDATED : March 1, 2024, 3:10 am IST
ADVERTISEMENT
UP Board Paper Leak:12वीं के दो पेपर लीक, यूपी बोर्ड ने उठाया ये सख्त कदम

BPSC TRE 30 Cancelled

India News (इंडिया न्यूज़), UP Board Paper Leak: यूपी में पेपर लीक की घटनाओं के बीच एक बार फिर यूपी बोर्ड की 12वीं क्लास का पेपर लीक हो गया। आपको बता दें कि गुरुवार को दोपहर दो बजे से दूसरी पाली में इंटरमीडिएट गणित और जीव विज्ञान की परीक्षा चल रही थी। परीक्षा शुरू होने के 1 घंटे बाद आगरा में 12वीं का गणित और जीव विज्ञान का पेपर व्हाट्सएप पर वायरल होने लगा। पेपर लीक होने के बाद आगरा में जांच चल रही थी। इस मामले में यूपी बोर्ड की ओर से बयान आया है। उप्र माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार 29 फरवरी 2024 को द्वितीय पाली में परीक्षा के दौरान अपराह्न 3:10 बजे आगरा के परीक्षा पर्यवेक्षक श्री मुकेश अग्रवाल द्वारा सूचित किया गया है कि ऑल नाम के व्हाट्सएप ग्रुप पर प्रधानाचार्य आगरा, इंटरमीडिएट जीवविज्ञान और गणित का पेपर शामिल किया गया है।

 ये भी पढ़े-Lok Sabha Election 2024: अबकी बार 400 के पार कर पाएगी NDA ? जानें जनता की राय

व्हाट्सएप ग्रुप पर पेपर हुआ था शेयर

दूसरी पाली की परीक्षा दोपहर 2 बजे से शाम 5:15 बजे तक है। गुरुवार को विनय चौधरी नाम के व्यक्ति ने ऑल प्रिंसिपल्स आगरा नाम के व्हाट्सएप ग्रुप पर दोपहर 3.10 बजे जीव विज्ञान और गणित का पेपर शेयर किया था। तब तक परीक्षा शुरू हुए 1 घंटा 10 मिनट बीत चुके थे। सभी परीक्षार्थी अपने-अपने परीक्षा केंद्रों पर शांतिपूर्वक परीक्षा दे रहे थे। जिससे यूपी बोर्ड 12वीं गणित और जीव विज्ञान की परीक्षाओं में किसी भी स्तर पर कोई असुविधा नहीं हुई।

इस मामले में विनय चौधरी नाम के शख्स को दोषी पाया गया है। इस घटना का संज्ञान लेते हुए यूपी बोर्ड ने कड़ी कार्रवाई की है और आगरा के जिला विद्यालय निरीक्षक को विनय चौधरी और अन्य लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने का आदेश दिया है।

 ये भी पढ़े-

Tags:

Agra newsIndia newsPaper Leak

Get Current Updates on, India News, India News sports, India News Health along with India News Entertainment, and Headlines from India and around the world.

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT