UP Board Topper List 2026 Released: यूपी बोर्ड 10वीं, 12वीं की टॉपर्स लिस्ट जारी हो गई है. जो कोई भी इस परीक्षा के लिए उपस्थित हुए हैं, वे upmsp.edu.in के जरिए टॉपर्स लिस्ट देख सकते हैं.
UP Board Topper List 2026 Released: UPMSP 10वीं, 12वीं टॉपर्स लिस्ट जारी हो गई है.
UP Board Topper List 2026 Released: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) ने आज यानी कक्षा 10वीं और 12वीं के रिजल्ट के साथ टॉपर्स लिस्ट जारी कर दी है. बोर्ड की ओर से यह घोषणा शाम लगभग 4 बजे एक आधिकारिक प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से की गई. यूपी बोर्ड कक्षा 12वीं की परीक्षा में शिखा वर्मा (Shikha Verma) ने टॉप किया है. वहीं नंदिनी गुप्ता और श्रेया वर्मा ने संयुक्त रूप से दूसरा स्थान प्राप्त किया, जबकि सुरभि यादव और पूजा पाल तीसरे स्थान पर रहीं.
कक्षा 10वीं में बाराबंकी की अदिति ने 97.5% अंकों के साथ टॉप किया. अर्पिता, प्रीति वर्मा, कशिश वर्मा और अंशिका वर्मा भी बेहतरीन अंकों के साथ टॉप स्कोरर्स में शामिल रहीं. छात्र आधिकारिक वेबसाइट्स upmsp.edu.in और upresults.nic.in पर जाकर टॉपर्स लिस्ट देख सकते हैं. इसके अलावा, डिजिटल सुविधा को ध्यान में रखते हुए परिणाम DigiLocker पर भी उपलब्ध होंगे. इससे छात्रों को मार्कशीट सुरक्षित और आसानी से डाउनलोड करने का विकल्प मिलेगा.
रिजल्ट जारी करने के साथ ही बोर्ड कक्षा 10वीं और 12वीं के टॉपर्स के नाम भी घोषित करेगा. प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान पास प्रतिशत, ज़िला-वार प्रदर्शन और अन्य महत्वपूर्ण आंकड़े भी साझा किए जाएंगे. यह जानकारी छात्रों को अपने प्रदर्शन का बेहतर आकलन करने में मदद करेगी.
उत्तर प्रदेश सरकार हर साल मेधावी छात्रों को प्रोत्साहित करने के लिए विशेष पुरस्कार देती है. इस बार भी राज्य स्तर पर टॉप करने वाले छात्रों को 1,00,000 नकद पुरस्कार, एक लैपटॉप और सम्मान पत्र दिया जाएगा. वहीं, ज़िला स्तर के टॉपर्स को 21,000 और एक सर्टिफिकेट देकर सम्मानित किया जाएगा. यह पहल छात्रों को बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रेरित करती है.
UP Board की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं.
उस लिंक पर क्लिक करें, जहां UP Board Topper List 2026 लिखा हो.
एक PDF फाइल खुलेगी.
PDF List में टॉपर्स के नाम होंगे.
पिछले वर्ष कक्षा 10वीं में यश प्रताप सिंह ने टॉप किया था, जबकि कक्षा 12वीं में महक जायसवाल ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पहला स्थान हासिल किया था. इन छात्रों की सफलता ने लाखों विद्यार्थियों को प्रेरित किया है. रिजल्ट के बाद छात्रों को चाहिए कि वे अपनी मार्कशीट को ध्यान से जांचें और आगे की पढ़ाई के लिए सही विकल्प चुनें.
युग संस्कृति न्यास एवं EFKON STRABAG ने दिल्ली पुलिस एवं दिल्ली ट्रैफिक पुलिस के सहयोग…
Vaibhav Sooryavanshi vs Saim Ayub:एशियन गेम्स 2026 के भारत-पाकिस्तान फाइनल में वैभव सूर्यवंशी को आउट…
एशियन गेम्स 2026 के पुरुष क्रिकेट फाइनल में भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबला खेला…
IND vs PAK Asian Games 2026: भारत-पाकिस्तान गोल्ड मेडल मैच से ठीक पहले एसीसी का…
Silver Price Today 3 October 2026: गांधी जयंती के कारण 2 अक्टूबर को बुलियन मार्केट…
Gold Rate Today 3 October 2026:दूसरे शहरों में भी कीमत बढ़ी है. इंटरनेशनल मार्केट में…