<
Categories: Education

UP DElEd Result 2026: यूपी डीएलएड रिजल्ट btcresult.in पर जारी, ऐसे आसानी से करें चेक

UP DElEd 2026 Result: परीक्षा नियामक प्राधिकरण ने UP D.El.Ed प्रथम व तृतीय सेमेस्टर का रिजल्ट जारी कर दिया है. लंबे इंतजार के बाद अभ्यर्थी अब btcresult.in पर अपना स्कोरकार्ड ऑनलाइन देख और डाउनलोड कर सकते हैं.

यूपी डीएलएड रिजल्ट: परीक्षा नियामक प्राधिकरण, प्रयागराज ने उत्तर प्रदेश डिप्लोमा इन एलिमेंट्री एजुकेशन (UP D.El.Ed), जिसे पहले BTC के नाम से जाना जाता था, के प्रथम और तृतीय सेमेस्टर परीक्षा परिणाम घोषित कर दिए हैं. लंबे इंतजार के बाद रिजल्ट जारी होने से हजारों अभ्यर्थियों को बड़ी राहत मिली है. जो उम्मीदवार अक्टूबर-नवंबर 2025 में आयोजित परीक्षाओं में शामिल हुए थे, वे अब आधिकारिक पोर्टल btcresult.in पर जाकर अपना स्कोरकार्ड ऑनलाइन देख और डाउनलोड कर सकते हैं.

आधिकारिक शेड्यूल के अनुसार, प्रथम सेमेस्टर की परीक्षाएं 27 अक्टूबर से 29 अक्टूबर 2025 तक आयोजित की गई थीं. वहीं, तृतीय सेमेस्टर की परीक्षाएं 30 अक्टूबर से 1 नवंबर 2025 के बीच संपन्न हुईं. समय पर परीक्षा और अब परिणाम की घोषणा ने प्रशिक्षण प्रक्रिया को आगे बढ़ाने का रास्ता साफ कर दिया है.

UP D.El.Ed 1st और 3rd सेमेस्टर रिजल्ट ऑनलाइन ऐसे चेक करें

UP D.El.Ed की आधिकारिक वेबसाइट btcresult.in पर जाएं.
होमपेज पर “UP DELED 1st Semester Result 2026” या “UP DELED 3rd Semester Result 2026” लिंक पर क्लिक करें.
खुलने वाले लॉगिन पेज पर अपना रोल नंबर और एनरोलमेंट नंबर सावधानीपूर्वक दर्ज करें.
“Submit” या “View Result” बटन पर क्लिक करें.
स्क्रीन पर प्रदर्शित परिणाम की सभी जानकारी ध्यान से जांच लें.
भविष्य के उपयोग के लिए रिजल्ट का पीडीएफ डाउनलोड करें और प्रिंटआउट सुरक्षित रख लें.

करियर की दिशा तय करने का अहम पड़ाव

UP D.El.Ed कोर्स प्राथमिक शिक्षा के क्षेत्र में करियर बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जाता है. ऐसे में सेमेस्टर रिजल्ट छात्रों के लिए न केवल शैक्षणिक प्रगति का संकेत है, बल्कि उनके भविष्य की तैयारी का आधार भी है. यदि वेबसाइट पर ट्रैफिक अधिक होने के कारण रिजल्ट खुलने में समस्या आती है, तो उम्मीदवार थोड़ी देर बाद दोबारा प्रयास करें. आधिकारिक पोर्टल से ही जानकारी प्राप्त करें और किसी भी अफवाह से बचें.

Munna Kumar

11+ वर्षों के पत्रकारिता अनुभव के साथ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया और डिजिटल में SEO-आधारित कंटेंट, डेटा इनसाइट्स और प्रभावी स्टोरीटेलिंग में विशेषज्ञ. रणनीति, क्रिएटिविटी और टेक्निकल स्किल्स के साथ उच्च-गुणवत्ता, आकर्षक और विश्वसनीय कंटेंट तैयार करना शामिल है. अभी इंडिया न्यूज में कार्यरत हूं. इससे पहले नेटवर्क18, जी मीडिया, दूरदर्शन आदि संस्थानों में कार्य करने का अनुभव रहा है.

Share
Published by
Munna Kumar

Recent Posts

Bihar Red Area: जिस्मफरोशी के धंधे से बाहर निकालीं 8 लड़कियां, बिहार पुलिस का रेड लाइट एरिया पर छापा

Bihar Red Area: बिहार के बेतिया से एक ऐसी खबर सामने आ रही है जिसे…

Last Updated: April 9, 2026 10:44:29 IST

श्री श्याम क्लासेस में भव्य वार्षिक समारोह का आयोजन

सूरत (गुजरात), अप्रैल 09: श्री श्याम क्लासेस द्वारा दिनांक 5 अप्रैल 2026, सायं 5 बजे…

Last Updated: April 9, 2026 10:37:13 IST

इन खिलाड़ियों पर लगा बैन! IPL में नई गाइडलाइन जारी; क्रिकेट जगत में हड़कंप

IPL 2026 New Rule: आईपीएल में बेंच पर बैठे खिलाड़ी अब मैच के दौरान मैदान…

Last Updated: April 9, 2026 10:24:08 IST

Silver Price Today 9 अप्रैल 2026:  चांदी की चमक पड़ी फीकी या बढ़ गए दाम, नोट करें अपने शहरों के ताजा रेट्स

Silver Price Today 9 अप्रैल 2026: भारत के शहरों में चांदी की चमक थोड़ी फीकी…

Last Updated: April 9, 2026 10:23:58 IST

NG ब्रांड की दमदार वापसी: 29 अप्रैल को सूरत में खुलेगा NG मॉल, 60% मुनाफा जाएगा चैरिटी में

चार साल के अंतराल के बाद उद्यमी सुधीर गोयल का बड़ा ऐलान, ‘NG सेवा ट्रस्ट…

Last Updated: April 9, 2026 10:22:21 IST