होम / UPSC ने सिविल सर्विस मेंस के लिए जारी किए हॉल टिकट, यहां से कर सकते हैं डाउनलोड

UPSC ने सिविल सर्विस मेंस के लिए जारी किए हॉल टिकट, यहां से कर सकते हैं डाउनलोड

Himanshu Pandey • LAST UPDATED : September 13, 2024, 9:06 pm IST

UPSC

India News (इंडिया न्यूज), UPSE CSE 2024 Mains Admit Card: संघ लोक सेवा आयोग ने यूपीएससी सिविल सेवा मुख्य परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड 2024 जारी कर दिया है। इस परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार यूपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर जाकर यूपीएससी सिविल सेवा मुख्य परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। इसके अलावा यूपीएससी की दूसरी वेबसाइट upsconline.nic.in पर भी ई-एडमिट कार्ड लिंक चेक किया जा सकता है।

यूपीएससी मुख्य परीक्षा एडमिट कार्ड लिंक आधिकारिक वेबसाइट पर 29 सितंबर, 2024 तक उपलब्ध रहेगा। सभी उपस्थित उम्मीदवार हॉल टिकट डाउनलोड करने के लिए नीचे दिए गए चरणों का पालन कर सकते हैं।

Liquor Market: भारत में इस Whisky का पागलपन ऐसा, होती है मरामारी, जानें इसमें क्या है खास

कैसे करें डाउनलोड?

  • सबसे पहले यूपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर जाएं।
  • इसके बाद होम पेज पर उपलब्ध यूपीएससी मेन्स एडमिट कार्ड 2024 लिंक पर क्लिक करें।
  • अब एक नया पेज खुलेगा, जहां उम्मीदवारों को अपनी लॉगिन जानकारी दर्ज करनी होगी।
  • इसके बाद सबमिट बटन पर क्लिक करें और आपका एडमिट कार्ड प्रदर्शित होगा।
  • अब एडमिट कार्ड में दिए गए विवरण को ध्यान से देखें और पेज डाउनलोड करें।
  • अंत में आगे की जरूरत के लिए इसकी हार्ड कॉपी अपने पास रख लें।

कब होगी परीक्षा?

आयोग 20, 21, 22, 28 और 29 सितंबर, 2024 को दो पालियों में सिविल सेवा मुख्य परीक्षा आयोजित करेगा। शेड्यूल के मुताबिक पहली पाली सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक और दूसरी पाली दोपहर 2.30 बजे से शाम 5.30 बजे तक होगी। सिविल सेवा मुख्य परीक्षा पेपर I से शुरू होगी और पेपर VI और पेपर VII के साथ समाप्त होगी। सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा पास करने वाले उम्मीदवार मुख्य परीक्षा में बैठने के पात्र हैं। प्रारंभिक परीक्षा 16 जून को आयोजित की गई थी और परिणाम 1 जुलाई, 2024 को घोषित किया गया था।

Bihar News:बिहार के गया में दर्दनाक हादसा! एक- दूसरे को बचाने कुएं में उतरे 3 युवक की दम घुटने से मौत

Get Current Updates on News India, India News, News India sports, News India Health along with News India Entertainment, India Lok Sabha Election and Headlines from India and around the world.

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

Bihar Crime: दबंगों ने नवादा के महादलित टोला में की फायरिंग, 80 घरों में लगा दी आग…फिर जो हुआ उसे जान कांप जाएगी रुह
Jandarshan Program: मुख्यमंत्री आवास में लोगों से सीधे जुड़ेंगे सीएम, जनदर्शन में होगा हर समस्या का समाधान
UP Politics: वन नेशन-वन इलेक्शन के बहाने BJP पर अखिलेश यादव ने कसा तंज, जानिए क्या कहा?
‘अंडरगारमेंट्स सही से पहने…’, इस कंपनी का अजीबोगरीब फरमान सुन पूरी दुनिया हुई हैरान, नियम देख भड़के लोग
UP Lakhimpur News: लखीमपुर में बाढ़ और बाघ बना मुसीबत, लोग सड़क पर रहने को मजबूर
Rajasthan News: वन नेशन-वन इलेक्शन पर गोविंद सिंह डोटासरा ने दी प्रतिक्रिया, बोले- ‘नहीं बन पाएगा कानून…’
एक घंटे में बेरूत में मची तबाही…Pager के बाद अब रेडियो-लैपटॉप और मोबाइल में हो रहे ब्लास्ट, कई लोगों की मौत
ADVERTISEMENT