<
Categories: Education

कौन है Prachi Nigam जिसने 10वीं में किया टॉप, फेसियल हेयर के लिए हुई ट्रोल, अब 12वीं UP बोर्ड में भी मारी बाजी

Who is Prachi Nigam: यूपी की रहने वाली प्राची निगम इस बार फिर से चर्चे में हैं. पिछले साल क्लास 10 यूपी बोर्ड में उन्होंने टॉप किया था और इस बार क्लास 12 में भी उन्होंने बाजी मारी है. आइए जानते हैं उनके बारे में-

Who is Prachi Nigam|Kaun Hai Prachi Nigam Jisne UP Board 12th Me Kiya Kamal: उत्तर प्रदेश के सीतापुर की रहने वाली Prachi Nigam आज सिर्फ एक टॉपर नहीं, बल्कि एक मिसाल बन चुकी हैं. उन्होंने पहले 2024 में 10वीं बोर्ड एग्जाम में प्रदेश में टॉप किया और अब 2026 में 12वीं में भी कमाल कर दिया. दिलचस्प बात ये है कि उनकी पहचान सिर्फ उनके नंबर से नहीं, बल्कि उस स्ट्रगल से भी बनी है, जिसमें उन्होंने सोशल मीडिया ट्रोलिंग का सामना किया और उससे ऊपर उठकर खुद को साबित किया.

साल 2024 में जब Prachi Nigam ने 10वीं में 98.50% (600 में से 591 अंक) हासिल किए, तो हर तरफ उनकी चर्चा होनी चाहिए थी. लेकिन सोशल मीडिया पर कुछ और ही होने लगा, लोगों ने उनकी उपलब्धि से ज्यादा उनके चेहरे के बालों पर कमेंट करना शुरु कर दिया. इस मुश्किल समय में प्राची ने न तो हार मानी और न ही अपनी मेहनत पर ध्यान हटने दिया. 

12वीं में फिर किया कमाल

Uttar Pradesh Madhyamik Shiksha Parishad द्वारा 25 अप्रैल 2026 को घोषित नतीजों में Prachi Nigam ने इंटरमीडिएट एग्जाम में 91.20% अंक हासिल किए. ये सफलता उनके लिए सिर्फ एक रिजल्ट नहीं, बल्कि उन सभी आलोचनाओं का जवाब है, जिनका सामना उन्होंने पहले किया था. इस साल भी लड़कियों का प्रदर्शन शानदार रहा और प्राची का नाम एक बार फिर चर्चे में आ गया.

प्राची के नंबर

प्राची के 12वीं के अंक उनकी मजबूत पकड़ को दिखाते हैं:

 गणित: 99
 हिंदी: 96
 केमिस्ट्री: 95
 फिजिक्स: 92
 अंग्रेजी: 73

खास तौर पर गणित में 99 अंक ये बताते हैं कि उनका झुकाव तकनीकी विषयों की ओर है. अगर अंग्रेजी में भी उनके अंक और ज्यादा होते, तो वे मेरिट लिस्ट में और ऊपर जगह बना सकती थीं.

इंजीनियर बनने का सपना

जहां अधिकतर टॉपर्स प्रशासनिक सेवाओं (IAS/IPS) की ओर रुख करते हैं, वहीं Prachi Nigam का लक्ष्य साफ है. वो इंजीनियर बनना चाहती हैं. उन्हें गणित और विज्ञान में गहरी रुचि है और यही वजह है कि वो उसी क्षेत्र में आगे बढ़ना चाहती हैं.

प्राची निगम के बारे में

प्राची एक मिडिल क्लास परिवार से आती हैं. उनके पिता चंद्र प्रकाश निगम ठेकेदार हैं, जबकि मां ममता निगम हाउसवाइफ हैं. सीमित संसाधनों के बावजूद परिवार का सहयोग और प्राची की लगन ने उन्हें इस मुकाम तक पहुंचाया. उनके भाई-बहन भी पढ़ाई कर रहे हैं और प्राची अब उनके लिए ही नहीं, बल्कि हजारों छात्रों के लिए रोल मॉडल बन चुकी हैं.

 

Sanskriti jaipuria

Share
Published by
Sanskriti jaipuria

Recent Posts

Guwahati firing: गुवाहाटी में होटल के अंदर खूनी वारदात, ताबड़तोड़ फायरिंग 4 लोगों की मौत, दो संदिग्ध गिरफ्तार

Guwahati firing: असम के गुवाहाटी के बोरा सर्विस इलाके में होटल बिलास इन के पास…

Last Updated: October 26, 2026 23:35:44 IST

कोटा में एक दिन में दो छात्रों की मौत से सनसनी, कोई JEE तो कोई NEET की कर रहा था तैयारी

Kota News: राजस्थान के कोटा में दो छात्रों की मौत से हो गई है. रविवार…

Last Updated: October 26, 2026 23:06:05 IST

Supaul murder case: इंस्टाग्राम पर प्यार, कोर्ट मैरिज के बाद तलाक पर ठनी, पति ने पत्नी को पेट्रोल डालकर जलाया

Supaul murder case: बिहार के सुपौल जिले में तलाक के विवाद में 21 वर्षीय दामिनी…

Last Updated: October 26, 2026 22:55:07 IST

राजस्थान हाई कोर्ट में प्रेम विवाह केस के बाद हड़कंप, हुआ हाई वोल्टेज ड्रामा, बालकनी से लटका युवक

Rajasthan High Court: राजस्थान हाई कोर्ट की जोधपुर पीठ में हाई वोल्टेज ड्रामा देखने को…

Last Updated: October 26, 2026 22:36:34 IST

यूपी पुलिस की जांच पर सुप्रीम कोर्ट नाराज, निर्दोष ने जेल में बिताए 6 साल; सरकार देगी 6 लाख रुपये

Supreme Court: सुप्रीम कोर्ट ने हाल ही में यूपी पुलिस को फटकार लगाई है. वजह…

Last Updated: October 26, 2026 22:09:46 IST

SIR पर सुप्रीम कोर्ट में चुनाव आयोग का जवाब, ज्ञानेश कुमार को लेकर कही ये बात, जानें हलफनामे में क्या-क्या कहा

SIR Voter List Verification: ,SIR यानी वोटर लिस्ट की विशेष गहन पुनरीक्षण प्रक्रिया को लेकर…

Last Updated: October 26, 2026 21:57:35 IST