होम / World Earth Day 2023: क्यों मनाया जाता है पृथ्वी दिवस,(वर्ल्ड अर्थ डे) जानिए कैसे हुई शुरुआत, और क्या है इस वर्ष की थीम

World Earth Day 2023: क्यों मनाया जाता है पृथ्वी दिवस,(वर्ल्ड अर्थ डे) जानिए कैसे हुई शुरुआत, और क्या है इस वर्ष की थीम

Mohini • LAST UPDATED : April 22, 2023, 10:06 am IST

India News (इंडिया न्यूज) World Earth Day 2023, दिल्ली: पृथ्वी और इसके वातावरण को संरक्षित करने के लिए World Earth Day मनाया जाता हैं। पिछले 50 सालों से हमारे पर्यावरण के स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए हर साल 22 अप्रैल को दुनिया भर में विश्व पृथ्वी दिवस मनाया जाता है। इसका उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण के लिए लोगों को एक साथ आने के लिए प्रोत्साहित करना है। पृथ्वी और इसके वातावरण को संरक्षित करने के उद्देश्य से लोगों को जागरूक करने के लिए पृथ्वी दिवस मनाया जाता है। भारत समेत लगभग 195 से ज्यादा देश पृथ्वी दिवस मनाते हैं।

इसलिए मानते है विश्व पृथ्वी दिवस

World Earth Day 2023: 22 अप्रैल को मनाए जाने वाले अंतर्राष्ट्रीय पृथ्वी दिवस का मुख्य उद्देश्य लोगों को अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर एकजुट कर पर्यावरण संरक्षण के लिए अपना सहयोग देने के लिए प्रेरित करना है, ताकि इस ग्रह को नुकसान पहुंचाने वाली मानव गतिविधियों को कम किया जा सके।

क्या है इस वर्ष की थीम

पृथ्वी दिवस 2023: इस वर्ष की थीम, ‘ हमारे ग्रह में निवेश करें ‘ का जोर हर साल पृथ्वी दिवस की गतिविधियों में भाग लेने वाले एक अरब से अधिक लोगों को अपने समुदायों में कार्रवाई करने के लिए प्राप्त करना है। ऐसे में इस साल का थीम है “इन्वेस्ट इन अवर प्लैनेट”, इसके साथ ही विश्व पृथ्वी दिवस का यह 53वां आयोजन होगा।

कब से हुई थी शुरुआत

अर्थ दिवस को मनाने की शुरुआत 1970 में हुई थी। सबसे पहले अमेरिकी सीनेटर गेलॉर्ड नेल्सन ने पर्यावरण की शिक्षा के तौर पर इस दिन की शुरुआत की थी। एक साल पहले 1969 में कैलिफोर्निया के सांता बारबरा में तेल रिसाव की वजह से त्रासदी हो गई थी। इस हादसे में कई लोग आहत हुए और पर्यावरण संरक्षण की दिशा में काम करने का फैसला किया। इसके बाद नेल्सन के आह्वान पर 22 अप्रैल को लगभग दो करोड़ अमेरिकियों ने पृथ्वी दिवस के पहले आयोजन में हिस्सा लिया था।

हमारे बदलते पर्यावरण की गंभीर चिंताओं को लेकर अध्ययन किए जा रहे हैं। आज के इस दौर में प्रमुख वैज्ञानिक, पर्यावरणविद, सामाजिक कार्यकर्ता और युवा जलवायु को लेकर चिंतित हैं। पृथ्वी दिवस पर लोग पर्यावरण को हुए नुकसान को दूर करने के लिए स्थायी तरीकों को अपनाने का संकल्प लेते हैं। बढ़ते तापमान और प्राकृतिक संसाधनों की कमी के साथ ग्लोबल वार्मिंग एक गंभीर मुद्दा है। वनों को काटे जाने और जानवरों, पक्षियों और कीड़ों की प्रजातियां लुप्तप्राय और बदतर हो रही हैं, दुनिया से विलुप्त हो रही हैं, अनेक समस्याएं विद्यमान हैं जैसे बढ़ती जनसंख्या, मृदा अपरदन, बदलती जलवायु, वनों को काटा जाना और जल, वायु प्रदूषण आदि। पर्यावरण संरक्षण के लिए यह अहम दिन है।

पर्यावरण विषेशज्ञों ने पृथ्वी दिवस 2023 को मनाने के लिए पेड़ लगाने, कचरा साफ करने और सरकारों से जलवायु परिवर्तन से निपटने के लिए और अधिक काम करने का आग्रह किया है, क्योंकि वैज्ञानिकों ने इस वर्ष अधिक चरम मौसम और रिकॉर्ड तापमान की चेतावनी दी है।

अगर आप इस दिन को खास तरीके से मनाना चाहते हैं तो इसका सबसे बढि़या तरीका है कि आप अपने आसपास की जगहों, पब्लिक एरिया आदि को साफ सुथरा करने की जिम्‍मेदारी निभाएं. आप सुबह सुबह हाथ में ट्रैश बैग लेकर वॉक पर जाएं और जहां कहीं भी आपको प्‍लास्टिक की बोतलें, पैकेट या कुछ अन्‍य चीजें मिलें, उन्‍हें ट्रैश बैग में इकट्ठा करें और डस्‍टबिन में डालें।

अगर कहीं पानी बर्बाद होता दिखे तो आप उसे तुरंत ठीक कराएं। यही नहीं, आप यह भी खुद से प्रॉमिस कर सकते हैं कि ब्रश करते वक्‍त, गाड़ी धोते वक्‍त या नहाते वक्‍त पानी की बर्बादी को रोकेंगे। जहां तक हो सके पानी को सेव करने का प्रयास करें।

Also read: बैंक ऑफ़ बड़ौदा ने फिर खोली एप्लीकेशन विंडो,अब इस डेट तक करें अप्लाई

Get Current Updates on News India, India News, News India sports, News India Health along with News India Entertainment, India Lok Sabha Election and Headlines from India and around the world.

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

Survey on Kashi: पीएम मोदी के राज में वाराणसी का इंफ्रास्ट्रक्चर कितना बदला, जानें जनता की राय-Indianews
Bank Jobs: सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया में पाएं बिना एग्जाम के नौकरी, लास्ट डेट 10 मई, जल्द करें अप्लाई-Indianews
Free Fire Max में शुरू हुआ समर इवेंट, फ्री में मिल रहे हैं गेमर्स को कई रिवॉर्ड्स-Indianews
Delhi Liquor Scam: शराब मामले में ED ने दाखिल किया ताजा आरोप पत्र, के कविता को बनाया गया आरोपी-Indianews
Delhi court: बृजभूषण सिंह की बढ़ी मु्श्किलें, उत्पीड़न मामले में लगे आरोप हुए तय-Indianews
Drunk women Create Chaos on Road: नशे में धुत लड़कियों ने सड़क पर काटा बवाल, पुलिस के सामने मचाया उत्पात- Indianews
Halal Certification: क्या होता है हलाल प्रोडक्ट, मुस्लिम समुदाय में क्यों है इसका महत्व-Indianews
ADVERTISEMENT