होम / बिपाशा बसु ने अपनी बेटी देवी का वन मंथ बर्थडे किया सेलिब्रेट, शेयर की तस्वीरें

बिपाशा बसु ने अपनी बेटी देवी का वन मंथ बर्थडे किया सेलिब्रेट, शेयर की तस्वीरें

Rizwana • LAST UPDATED : December 13, 2022, 12:13 pm IST

(इंडिया न्यूज़): बॉलीवुड की जानी-मानी एक्ट्रेस बिपाशा बसु अपनी बेटी के जन्म के बाद से ही सोशल मीडिया पर काफी चर्चा में बनी हुई है। वो अक्सर सोशल मीडिया पर अपनी बेटी देवी से जुड़ी तस्वीरें और वीडियो शेयर करती रहती हैं। जिसे फैंस खूब पसंद करते हैं। इसी बीच अब एक्ट्रेस बिपाशा बसु ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल से एक वीडियो शेयर किया है, जिसे देखने के बाद फैंस काफी खुश नजर आ रहे हैं। इस वीडियो में एक्ट्रेस अपनी बेटी का वन मंथ बर्थडे सेलिब्रेट करती हुई नजर आ रही हैं। उनका ये वीडियो आते ही सोशल मीडिया पर छा गया है।

बॉलीवुड एक्ट्रेस बिपाशा बसु अभी हाल ही में एक प्यारी सी बच्ची की मां बनी हैं। एक्ट्रेस मां बनने के बाद से ही अपनी बेटी की तस्वीरें और वीडियो फैंस के साथ शेयर कर रही हैं। कभी एक्ट्रेस की बेटी करण सिंह ग्रोवर की गोद में नजर आती हैं, तो कभी आराम करती हुई दिखाई देती हैं। इसी बीच अब एक्ट्रेस ने बेटी से जुड़ा एक और नया वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में करण सिंह ग्रोवर और उनकी पत्नी बिपाशा बसु अपनी बेटी देवी का वन मंथ बर्थडे सेलिब्रेट करते हुए दिखाई दे रहे हैं। ये वीडियो सोशल मीडिया पर आते ही वायरल हो गया है। बिपाशा बसु के इस वीडियो पर यूजर्स जमकर कमेंट्स कर रहे हैं।

Get Current Updates on News India, India News, News India sports, News India Health along with News India Entertainment, India Lok Sabha Election and Headlines from India and around the world.

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT