<
Categories: Entertainment

फिल्म द राजा साब को आदिपुरुष और साहो से जोड़ रहे हैं लोग, जानें फिल्म की कुल कमाई

The Raja Saab Movie: इन दिनों द राजा साब की तुलना आदिपुरुष और और साहो के साथ की जा रही है. दरअसल, बॉक्स ऑफिस पर द राजा साब कुछ खास कमाई और कमाल नहीं कर पाई है. वहीं, आदिपुरुष और साहो भी प्रभास की ही फिल्में हैं.

The Raja Saab Movie: साउथ फिल्मों के सुपरस्टार प्रभास की आने वाली फिल्म द राजा साब का लोग लंबे समय से इंतजार कर रहे थे. हालांकि, फिल्म 9 जनवरी से सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है. द राजा साब प्रभाव की मोस्ट अवेटेड फिल्मों में से एक है, जिससे फैंस को काफी उम्मीदें थीं। जबकि, यह फिल्म फैंस की उम्मीदों पर खरी उतरने में कामयाब नहीं हो पाई. जबकि, फिल्म में प्रभास का अहम और अलग किरदार देखा जा रहा है. इन दिनों द राजा साब की तुलना आदिपुरुष और और साहो के साथ की जा रही है. दरअसल, बॉक्स ऑफिस पर द राजा साब कुछ खास कमाई और कमाल नहीं कर पाई है. वहीं, आदिपुरुष और साहो भी प्रभास की ही फिल्में हैं. 

आदिपुरुष और साहो से क्यों जोड़ा जा रहा है?

द राजा साब को फिल्म आदिपुरुष और साहो के साथ-साथ प्रभास की राधे श्याम से भी जोड़ा जा रहा है. इसके पीछे के कारण की बात करें तो राजा साब की तरह ही आदिपुरुष, साहो और राधे-श्याम भी परदे पर कुछ खास कमाल नहीं कर पाई है. यह सभी फिल्में अपनी कमाई से ज्यादा बजट में बनकर तैयार हुई हैं. इतने हाई बजट में बनने के पीछे का कारण प्रभास की शानदार कमाई करने वाली फिल्म बाहुबली है, जिसे देखते हुए अन्य फिल्मों का बजट भी ज्यादा रखा गया. 

क्या हो सकता है कारण?

रिलीज होने के साथ ही द राजा साब को देखने के लिए लोगों में काफी उत्साह था. लेकिन फिल्म को देखने के बाद इसे अन्य फिल्मों से जोड़ा जाने लगा. देखा जाए तो आदिपुरुष की इंडस्ट्री में काफी हाइप बन गई थी, लेकिन आखिर में यह फिल्म काफी घाटे में गई. 550 करोड़ के बजट के साथ बनी यह फिल्म केवल 288 करोड़ की कमाई करने के बाद सिमट गई. इसी तरह फिल्म साहो और राधे श्याम का भी यही हाल रहा. वहीं, प्रभास की द राजा साब भी अब फ्लॉप होती नजर आता देख लोगों ने उसे पुरानी फिल्मों से जोड़ना शुरू कर दिया है. 

क्या वाकई फ्लॉप रही द राजा साब?

देखा जाए तो फिल्म द राजा साब उस तरह का कमाल नहीं दिखा पाई, जितना फैंस उससे उम्मीद लगाए बैठे थे. फिल्म रिलीज होने के बाद से ही कुल 140.50 करोड़ की कमाई करके सिमट गई है. फैंस कहीं न कहीं फिल्म धुरंधर को भी इसका बड़ा कारण मान रहे हैं

Kunal Mishra

कुनाल इंडिया न्यूज में बतौर सीनियर सब एडिटर काम कर रहे हैं. इनकी ऑटो और टेक पर काफी अच्छी पकड़ है. कुनाल पत्रकारिता में पिछले 6 साल से ज्यादा समय से सक्रिय हैं. इन्हें टेक-ऑटो की खबरों पर महारत हासिल है. ये वायरल खबरों के साथ बिजनेस सेक्शन पर भी काम करते हैं.

Share
Published by
Kunal Mishra

Recent Posts

हापुड़ में ड्यूटी के दौरान दरोगा की मौत, रातभर कुर्सी पर बैठे रहे लक्ष्मण सिंह, सुबह ग्रामीणों को हुआ शक

Hapur News: उत्तर प्रदेश के हापुड़ में बहादुरगढ़ थाने में तैनात उप निरीक्षक लक्ष्मण सिंह…

Last Updated: November 3, 2026 23:16:14 IST

PNB में 10.24 करोड़ की हेराफेरी, महिला बैंककर्मी और निजी सहयोगी गिरफ्तार, पुणे से पकड़ा गया आरोपी

PNB scam: ग्रेटर नोएडा के पंजाब नेशनल बैंक की पाई शाखा में खाताधारकों के खातों…

Last Updated: November 3, 2026 23:05:09 IST

Moradabad Viral Video: सड़क बुर्का पहनी महिला का हाईवोल्टेज ड्रामा, युवक को जड़ा थप्पड़,  मुरादाबाद का वीडियो चर्चा में

Moradabad Viral Video: उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में सड़क पर एक बुर्का पहनी महिला और…

Last Updated: November 3, 2026 22:47:58 IST

मुर्गे के खून से लिखता था लव लेटर, निजी वीडियो से तुड़वाए शादी के रिश्ते, KGMU के पूर्व डॉक्टर पर लगे गंभीर आरोप

KGMU case: लखनऊ के KGMU के पूर्व रेजिडेंट डॉक्टर रमीजुद्दीन नायक उर्फ रमीज मलिक पर…

Last Updated: November 3, 2026 22:17:52 IST

Dombivali murder case: शराब पीते वक्त दोस्त से हुआ झगड़ा, लात-घूंसों से कर दिया कत्ल, 20 दिन बाद खुद खोला राज

Dombivali murder case: महाराष्ट्र के डोंबिवली में 9 अक्टूबर को शराब पीने के दौरान हुए…

Last Updated: November 3, 2026 21:57:03 IST

Gurnoor Brar Viral Chat: गुरनूर बराड़ की प्राइवेट चैट वायरल, शर्टलेस तस्वीर को लेकर सोशल मीडिया पर चर्चा, जानें क्या है पूरा मामला

Gurnoor Brar Viral Chat: भारतीय तेज गेंदबाज गुरनूर बराड़ के नाम से सोशल मीडिया पर…

Last Updated: November 3, 2026 20:08:45 IST