होम / Grammys Awards 2023: रिकी केज ने तीसरी बार जीता ग्रैमी अवॉर्ड, भारत का बढ़ाया मान

Grammys Awards 2023: रिकी केज ने तीसरी बार जीता ग्रैमी अवॉर्ड, भारत का बढ़ाया मान

Jyoti Shah • LAST UPDATED : February 6, 2023, 10:04 am IST

Grammys Awards 2023: साल 2023 के सबसे चर्चित म्यूजिक अवॉर्ड कार्यक्रम ग्रैमी अवॉर्ड्स में एक बार फिर भारत का तिरंगा लहराया है। जी हां, बता दें कि बेंगलुरु के रहने वाले संगीतकार रिकी केज ने तीसरी बार अवॉर्ड अपने नाम कर लिया है। उन्हें उनकी एल्बम ‘डिवाइन टाइड्स’ के लिए इस अवॉर्ड से सम्मानित किया गया है।

रिकी केज ने अवॉर्ड किया शेयर

रिकी ने अपना यह अवॉर्ड अमेरिका में जन्मे मशहूर ब्रिटिश रॉक बैंड ‘द पुलिस’ के ड्रमर स्टीवर्ट कोपलैंड के साथ शेयर किया। स्टीवर्ट कोपलैंड रिकी के साथ इस एल्बम में अपना सहयोग दिया था। दोनों ने यह अवॉर्ड 65वें ग्रैमी अवार्ड्स में सर्वश्रेष्ठ इमर्सिव ऑडियो एल्बम कैटेगरी में ग्रामोफोन ट्रॉफी जीती है।

अब तक 3 अवॉर्ड कर चुके हैं हासिल

आपको बता दें कि मशहूर म्यूजिक कंपोजर रिकी केज ने पहली बार साल 2015 में अपनी एल्बम ‘विंड्स ऑफ समसारा’ के लिए इस अवॉर्ड को जीता था। इसके बाद वर्ष 2022 में एल्बम ‘डिवाइन टाइड्स’ के लिए ‘बेस्ट न्यू एज एल्बम’ की कैटेगरी में स्टीवर्ट कोपलैंड के साथ रिकी ने ग्रैमी अवॉर्ड जीता था। वहीं अब साल 2023 में भी उन्होंने यह सम्मान हासिल किया है।

कंगना रणौत ने ट्वीट कर दी बधाई

रिकी केज के अवॉर्ड जीतने के बाद भारत का मान अब और बढ़ गया है। इसी के साथ बॉलीवुड जगत के सेलेब्स भी उन्हें बधाई दे रहे हैं। बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रणौत ने भी हाल ही में रिकी केज को ट्वीट कर बधाई दी है।

ये भी पढ़ें: आज इन राशियों को मिलेगा आर्थिक लाभ, जानें अपनी राशि का हाल

 

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

Maharashtra: चिकन शॉप पर 200 रुपये के लिए हुआ विवाद, छड़ों और चॉपर से हमला, एक व्यक्ति की हत्या- Indianews
UGC NET Exam 2024: यूजीसी नेट 2024 की परीक्षा तारीख बदली, जानें ये है कारण -India News
Lok Sabha Elections 2024: कितने अमिर हैं राजनाथ सिंह? जानिए रक्षा मंत्री पास कुल कितनी संपत्ति-Indianews
Tripura: झूले पर झूल रहा था मासूम, तभी हुआ कुछ ऐसा की चली गई जान, लोग सदमे में
Khalistani Extremist: दिल्ली के पूर्व विधायक को खालिस्तानी चरमपंथी से मिली जान से मारने की धमकी, पुलिस में दर्ज कराई शिकायत -India News
Aaj Ka Rashifal: आज का दिन आपके लिए बेहद खास, जानिए मेष से लेकर मीन तक के राशि के बारे में -Indianews
Dimple Yadav: यूपी में बीजेपी का 80 सीटें जीतने का दावा सरासर झूठ, सपा नेता डिंपल यादव ने कसा तंज -India News
ADVERTISEMENT