होम / रॉकी और रानी की प्रेम कहानी की रिलीज डेट आई सामने, करण जौहर ने किया ऐलान

रॉकी और रानी की प्रेम कहानी की रिलीज डेट आई सामने, करण जौहर ने किया ऐलान

Saranvir Singh • LAST UPDATED : September 18, 2022, 11:57 am IST

इंडिया न्यूज़,Bollywood News (Mumbai) :

बॉलीवुड फिल्ममेकर करण जौहर की हालिया रिलीज फिल्म ब्रह्मास्त्र बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है। रणबीर कपूर और आलिया भट्ट स्टारर इस फिल्म के पहले पार्ट ने बॉक्स ऑफिस पर बंपर ओपनिंग ली है। इस बड़ी सफलता के जश्न में चूर फिल्ममेकर करण जौहर ने आज एक बड़ा ऐलान किया है। ब्रह्मास्त्र की सफलता के बाद निर्माता करण जौहर ने कुछ देर पहले ही अपने फैंस के साथ एक इंस्टालाइव किया। जिसमें फिल्मनिर्माता ने बताया कि वो इस वक्त दुबई में हैं।

इंस्टालाइव पर करण जौहर ने किया दर्शको का शुक्रिया

दरअसल इंस्टालाइव में फिल्म निर्माता ने ब्रह्मास्त्र को सफल बनाने के लिए दर्शकों का आभार व्यक्त किया। साथ ही फिल्ममेकर ने बताया कि इस बड़ी सफलता के बाद वो अपनी अगली फिल्म ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’  की रिलीज डेट का बड़ा ऐलान करने वाले हैं। करण जौहर ने बताया कि सोमवार तक वो मुंबई वापस लौटेंगे। जिसके बाद वो रणवीर सिंह और आलिया भट्ट स्टारर अपने निर्देशन में बनी अगली फिल्म रॉकी और रानी की प्रेम कहानी की रिलीज डेट का मेगा ऐलान करने वाले है।

Tags:

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT