होम / सोनम कपूर ने घटाया कई किलो वज़न, करण जौहर की पार्टी में जमकर लूटी महफ़िल

सोनम कपूर ने घटाया कई किलो वज़न, करण जौहर की पार्टी में जमकर लूटी महफ़िल

Rizwana • LAST UPDATED : November 26, 2022, 12:33 pm IST

(इंडिया न्यूज़): बॉलीवुड फिल्म स्टार सोनम कपूर हाल ही में फिल्ममेकर करण जौहर की पार्टी में पहुंची। जहां फिल्म स्टार सोनम कपूर स्काई ब्लू कलर की ड्रेस में नजर आईं। अदाकारा सोनम कपूर का ये लुक देख फैंस हैरान रह गए। हाल ही में मां बनीं अदाकारा सोनम कपूर इन ताजा तस्वीरों में बेहद स्टाइलिश नजर आ रही थीं। अदाकारा सोनम कपूर ने डिलिवरी के बाद अपनी बॉडी शेप को छुपाने के लिए एक बेहद क्लासी और स्टाइलिश ड्रेस चुनी। जिसमें वो फैशन गोल्स देती दिखीं। अदाकारा सोनम कपूर का ये लुक देख फैंस भी हैरान रह गए। इसके बाद से ही अदाकारा सोनम कपूर की ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर छाने लगी हैं।

अदाकारा सोनम कपूर इन ताजा तस्वीरों में पहले से काफी पतली नजर आईं। अदाकारा के बदले अंदाज को देख फैंस हैरान रह गए।

अदाकारा सोनम कपूर ने करीब 3 महीने पहले अपने बेटे वायु को जन्म दिया है। डिलिवरी के सिर्फ 3 महीने में अपना वजन घटाकर एक्ट्रेस ने लोगों को फिटनेस गोल्स भी दिए।

अदाकारा सोनम कपूर इस पार्टी में किसी मॉडल से कम नहीं लग रही थीं। यही वजह है कि अदाकारा की ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर छाने लगीं।

हालांकि इसके साथ ही सोशल मीडिया पर अदाकारा की ड्रेस को लेकर भी सवाल उमड़ने लगे हैं। कुछ लोग उन्हें ट्रोल करते हुए उनकी ड्रेस को तंबू का टैग देने लगे। तो कई लोगों को अदाकारा की ये सिंपल और स्टाइलिश ड्रेस काफी पसंद आई।

अनिल कपूर की लाडली सोनम कपूर को लोगों का ध्यान खींचना बखूबी आता है। एक्ट्रेस की ये तस्वीरें खुद इस बात का दावा करती हैं।

Get Current Updates on News India, India News, News India sports, News India Health along with News India Entertainment, India Lok Sabha Election and Headlines from India and around the world.

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT