16
Salim Khan Health Update: बॉलीवुड दिग्गज सलमान खान के पिता सलीम खान को 17 फरवरी को लीलावती अस्पताल में भर्ती कराया गया और उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया था. बाद में, उनके स्वास्थ्य के बारे में जानकारी देते हुए, डॉ. जलील पार्कर ने पुष्टि की कि सलीम खान के मस्तिष्क में मामूली ब्लीडिंग हुई थी, जिसके बाद डॉक्टरों ने उनका इलाज किया है.
अब स्वास्थ्य में सुधार
वरिष्ठ सक्रीन राइटर सलीम खान के अचानक स्वास्थ्य में गिरावट के कारण उनके प्रशंसकों, परिवार और अन्य लोगोंके बीच चिंता का माहौल बन गया है. सलीम खान को 17 फरवरी को लीलावती अस्पताल में भर्ती कराया गया था. खबरों के मुताबिक, डॉक्टर जलील पारकर ने बताया कि अभिनेता के पिता को गंभीर दौरे और हाई बीपी बाद मामूली रक्तस्राव हुआ था. अब उनके स्वास्थ्य में अब सुधार हो रहा है.
कई बॉलीवुड सितारे मिलने पहुंचे
हाल ही में, कई बॉलीवुड सितारे उनसे मिलने लीलावती अस्पताल पहुंचे भी थे. शुक्रवार शाम को रणवीर सिंह भी सलीम खान का देखने के लिए अस्पताल पहुंचे.
फरीदा जलाल ने रखा उपवास
इस बीच, बॉलीवुड की दिग्गज अभिनेत्री फरीदा जलाल सलीम खान के स्वास्थ्य को लेकर चिंता जाहिर की हैं. 76 वर्षीय अदाकारा लीलावती अस्पताल जाकर उनसे मिलना चाहती हैं. रमजान के इस पवित्र महीने में वह खुद भी उपवास रख रही हैं और सभी के कुशल मंगल की कामना कर रही हैं. उन्होंने आगे बताया कि सलीम खान की सेहत की फिक्र हो रही है और मैं रमजान के महीने में उनके लिए भी दुआ कर रही हूं. गौरतलब है कि फरीदा जलाल और सलीम खान का जुड़ाव काफी पुराना रहा है.