Live
Search
Home > मनोरंजन > साड़ी में टीचर का ऐसा डांस कि प्रोफेशनल भी रह गए दंग! इंटरनेट पर छाई नई ‘डांसिंग क्वीन’

साड़ी में टीचर का ऐसा डांस कि प्रोफेशनल भी रह गए दंग! इंटरनेट पर छाई नई ‘डांसिंग क्वीन’

सोशल मीडिया पर एक स्कूल टीचर का साड़ी में डांस वीडियो तहलका मचा रहा है. पारंपरिक लुक के बावजूद उनके 'मॉडर्न और एनर्जेटिक मूव्स' ने इंटरनेट को हैरान कर दिया है. यूजर्स उन्हें 'डांसिंग क्वीन' कह रहे है और यह वीडियो साबित करता है कि हुनर दिखाने के लिए कपड़ों से ज्यादा जज्बा मायने रखता है.

Written By: Mansi Sharma
Last Updated: 2026-02-16 22:12:42

Mobile Ads 1x1
सोशल मीडिया पर इन दिनों एक स्कूल टीचर का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें उन्होंने साड़ी पहनकर ऐसा शानदार डांस किया है कि प्रोफेशनल डांसर्स भी देखते रह गए. अपनी शालीनता और जबरदस्त एनर्जी के कारण इस वीडियो को इंटरनेट पर ‘मास्टरक्लास इन ग्रेस’ (ग्रेस का बेहतरीन उदाहरण) कहा जा रहा है. 
 

साड़ी में डांस और हर बीट पर परफेक्शन

इंटरनेट पर छाए इस वीडियो में देखा जा सकता है कि टीचर ने एक खूबसूरत साड़ी पहनी हुई है. जैसे ही ट्रेंडिंग गाने का म्यूजिक बजता है, वह अपनी परफॉरमेंस से सबको हैरान कर देती है.  उनके डांस मूव्स इतने सटीक और तेज है कि हर कोई उनकी तारीफ कर रहा है.  साड़ी जैसे पारंपरिक पहनावे में भी जिस तरह से उन्होंने मॉडर्न स्टेप्स किए, उसने इस परफॉरमेंस को और भी खास बना दिया है. 
 

View this post on Instagram

A post shared by Last24hrofIndia 🇮🇳 – Raj Kumar (@last24hrofindia)



सोशल मीडिया पर मिली ‘डांस क्वीन’ की उपाधि

वीडियो वायरल होने के बाद लोग टीचर की जमकर तारीफ कर रहे है.  दर्शकों का कहना है कि उन्होंने यह साबित कर दिया कि डांस करने के लिए पश्चिमी कपड़ों की जरूरत नहीं है, साड़ी सबसे पावरफुल आउटफिट है. 

MORE NEWS

Home > मनोरंजन > साड़ी में टीचर का ऐसा डांस कि प्रोफेशनल भी रह गए दंग! इंटरनेट पर छाई नई ‘डांसिंग क्वीन’

Written By: Mansi Sharma
Last Updated: 2026-02-16 22:12:42

Mobile Ads 1x1

MORE NEWS