158
ब्राजील की एक मशहूर मॉडल और इन्फ्लुएंसर, सुलेन कैरी (Suellen Carey), इन दिनों अपनी निजी जिंदगी के एक हैरान कर देने वाले फैसले को लेकर चर्चा में है. सुलेन ने करीब एक साल पहले दुनिया को तब चौंका दिया था जब उन्होंने किसी और से नहीं, बल्कि खुद से ही शादी रचा ली थी. इस तरह की शादी को ‘सोलोगैमी’ (Sologamy) कहा जाता है. लेकिन अब खबर आ रही है कि सुलेन ने खुद से ही तलाक (Divorce) ले लिया है, क्योंकि उन्हें अपना ही साथ अब भारी लगने लगा है.
शादी बचाने के लिए ली थी थेरेपी
हैरानी की बात यह है कि सुलेन ने इस ‘अनोखे रिश्ते’ को निभाने की पूरी कोशिश की. जब उन्हें अपने साथ तालमेल बिठाने में दिक्कत होने लगी, तो उन्होंने खुद के साथ ही ‘कपल थेरेपी’ के 10 सेशन भी लिए. उन्होंने सोचा था कि थेरेपी से वे खुद को बेहतर समझ पाएंगी और यह रिश्ता चल जाएगा. लेकिन अंत में उन्होंने माना कि खुद के साथ इस तरह बंधे रहना काफी थका देने वाला और तनावपूर्ण (Exhausting) अनुभव था.
अकेलेपन और बोरियत ने बदला फैसला
तलाक की वजह बताते हुए सुलेन ने कहा कि खुद के साथ शादीशुदा रहना उन्हें बहुत अकेला महसूस कराने लगा था. उन्हें एहसास हुआ कि वे खुद पर बहुत ज्यादा दबाव डाल रही थी, जिससे उनकी मानसिक शांति भंग हो रही थी. उन्होंने महसूस किया कि जिंदगी में किसी और का साथ होना भी जरूरी है. अब वे खुद के साथ इस बंधन को खत्म करके किसी दूसरे पार्टनर की तलाश के लिए तैयार है और अपनी जिंदगी में आगे बढ़ना चाहती है.
सोशल मीडिया पर वायरल हुई कहानी
सुलेन की यह कहानी जैसे ही इंटरनेट पर आई, लोग दंग रह गए. जहां कुछ लोग इसे ‘अटेंशन पाने का तरीका’ बता रहे है, वहीं कुछ इसे मानसिक स्वास्थ्य और आत्म-प्रेम (Self-love) से जोड़कर देख रहे है. सुलेन का यह कदम उन लोगों के लिए एक मिसाल या सबक बन गया है जो ‘सोलोगैमी’ को एक ट्रेंड के रूप में देख रहे थे. फिलहाल, सुलेन अपनी इस ‘आजादी’ से खुश है और नए सफर की शुरुआत कर रही है.