Live
Search
Home > मनोरंजन > बॉलीवुड के इस दिग्गज कलाकार को नहाना बिल्कुल नहीं पसंद, नाम जान चौंक जाएंगे आप; खुद एक इंटरव्यू में किया था खुलासा

बॉलीवुड के इस दिग्गज कलाकार को नहाना बिल्कुल नहीं पसंद, नाम जान चौंक जाएंगे आप; खुद एक इंटरव्यू में किया था खुलासा

आमिर खान: बॉलीवुड में अपने काम को लेकर मिस्टर परफेक्शनिस्ट के नाम से मशहूर आमिर खान अपने किरदार को लेकर किस कदर सीरियस होते हैं. आपको इस बात से अंदाजा लग जाएगा खि उन्होंने फिल्म राख और गुलाम की शूटिंग के दौरान कई दिनों तक नहाना छोड़ दिया था.

Written By: Sohail Rahman
Last Updated: March 15, 2026 11:54:08 IST

Mobile Ads 1x1

Aamir Khan: बॉलीवुड में मिस्टर परफेक्शनिस्ट के नाम से मशहूर आमिर खान ने कल यानी (14 मार्च, 2026) को अपना जन्मदिन मनाया. बॉलीवुड की कई हस्तियों ने आमिर खान को जन्मदिन की बधाई दी. आप सभी को पता है कि आमिर खान अपने काम के प्रति कितने डेडिकेटेड रहते हैं. कोई भी काम एकदम पूरा मन से करते हैं. लेकिन क्या आपको पता है कि आमिर खान को नहाना पसंद नहीं है? अगर आपको लगता है कि ये अफवाह है तो चलिए आज आपका ये कन्फ्यूजन दूर कर देते हैं.

दरअसल एक इंटरव्यू के दौरान जब उनसे पूछा गया कि एक फिल्म की शूटिंग के दौरान 12 दिनों तक नहाया नहीं था. उन्होंने इस बात की पुष्टि की कि उन्होंने सच में ऐसा दो बार किया था.

आमिर खान ने क्या कहा?

आमिर खान ने आगे कहा कि फिल्म ‘राख’ की शूटिंग के दौरान उन्होंने अपने किरदार को पूरी तरह से निभाने के लिए नहाना छोड़ दिया था. उनका किरदार घर छोड़ने के बाद सड़कों पर रहता है और आमिर चाहते थे कि उनका किरदार इतना असली लगे, जैसे वह सच में सड़कों पर रहने वाला कोई इंसान हो.

पूरे हफ्ते नहीं नहाने का किया फैसला

इसके अलावा, आमिर खान ने गुलाम फिल्म से जुड़ा एक किस्सा भी साझा किया. जिसको लेकर उन्होंने कहा कि फिल्म के क्लाइमेक्स में एक लंबा एक्शन सीन था, जिसमें उनके किरदार को बुरी तरह पीटा जाता है. पूरे इस सीन के दौरान उन्होंने पूरे एक हफ्ते तक न नहाने का फैसला किया.

उन्होंने बताया कि शूटिंग के बाद रोज नहाने से उनकी चोटों की निरंतरता टूट जाती, जिससे वह ताजे दिखते और सीन का असलीपन खत्म हो जाता. सीन के लिए जरूरी एक जैसा लुक और एहसास बनाए रखने के लिए उन्होंने जानबूझकर नहाना छोड़ दिया था.

MORE NEWS