Live
Search
Home > मनोरंजन > Don 3 Controversy: जब आपस में भिड़े रणवीर और फरहान, जंग में ‘शांति दूत’ बन सुलह कराएंगे आमिर खान

Don 3 Controversy: जब आपस में भिड़े रणवीर और फरहान, जंग में ‘शांति दूत’ बन सुलह कराएंगे आमिर खान

काफी समय से रणवीर सिंह और फरहान अख्तर के प्रोडक्शन के बीच विवाद चल रहा है. अब इसको सुलझाने के लिए एक्टर आमिर खान पीसमेकर बनकर सामने आए हैं. आइए जानते हैं क्या है पूरा विवाद?

Written By: Deepika Pandey
Last Updated: February 17, 2026 14:59:29 IST

Mobile Ads 1x1

Don 3 Controversy: फिल्म डॉन के पहले भाग में अमिताभ बच्चन की दमदार एक्टिंग ने लोगों को उनका फैन बना दिया. इसके बाद डॉन का सीक्वल रिली हुआ, जिसमें शाहरुख खान ने डॉन का किरदार निभाया. इस फिल्म के बाद उनकी एक्टिंग ने लोगों का ध्यान अपनी तरफ खींचा. वहीं कुछ समय पहले सामने आया था कि डॉन 3 बनाई जा रही है, जिसमें रणवीर सिंह डॉन की भूमिका में नजर आएंगे. हालांकि कुछ समय बाद उन्होंने फरहान अख्तर की फिल्म डॉन 3 में काम करने से मना कर दिया. इसके कारण रणवीर सिंह, रितेश सिधवानी और फरहान अख्तर के बीच विवाद शुरू हो गया, जिसे सुलझाने के लिए एक्टर आमिर खान सामने आए हैं.

40 करोड़ को लेकर हो रहा विवाद

दरअसल, रणवीर सिंह के डॉन 3 छोड़ने के बाद फरहान की एक्सेल एंटरटेनमेंट ने एक्टर से 40 करोड़ रुपए का मुआवजा मांगा. हालांकि रणवीर सिंह ये कीमत चुकाने को तैयार नहीं हैं. उनका मानना है कि फिल्म इंडस्ट्री में ऐसा होता रहता है और फिल्में बनती और बंद होती रहती हैं. इसके कारण फरहान अख्तर और रणवीर सिंह के बीच विवाद बढ़ा, जो खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है. वहीं अब खबर मिली है कि आमिर खान दोनों पक्षों के बीच सुलह कराने की कोशिश कर रहे हैं. 

आमिर खान के घर पर थी बैठक

गुरुवार रात को आमिर खान के घर पर बॉलीवुड के कई दिग्गज डायरेक्टर्स और प्रोड्यूसर्स की मीटिंग थी. इन मीटिंग्स के बीच आमिर खान के घर पर हुई मीटिंग में से एक फरहान अख्तर और रितेश सिधवानी के प्रोडक्शन और एक स्टार के बीच चल रहे मामले का हल निकालने के लिए थी. बता दें कि करण जौहर, साजिद नाडियाडवाला, एकता कपूर, फरहान अख्तर और रितेश सिधवानी, ज़ोया अख्तर और पुनीत गोयनका जैसे प्रोड्यूसर एक मीटिंग के बाद आमिर खान के घर से निकलते हुए देखे गए थे. सूत्रों की मानें, तो आमिर रणवीर सिंह और एक्सेल एंटरटेनमेंट के बीच के मामलों को सुलझाने की कोशिश कर रहे हैं. दोनों के बीच कुछ अनसुलझे मामले हैं, जिन पर सबका ध्यान गया है. उनके घर पर मीटिंग उसी के लिए हो रही हैं.” 

क्यों मांगे जा रहे 40 करोड़

जानकारी के अनुसार, डॉन 3 बनाने के लिए मेकर्स ने रणवीर सिंह का नाम फाइनल किया था लेकिन स्क्रिप्ट पसंद न आने के कारण रणवीर ने वो प्रोजेक्ट छोड़ दिया. उनका कहना था कि मेकर्स स्क्रिप्ट में किसी भी तरह का बदलाव करने को तैयार नहीं थे. साथ ही ये आरोप भी लगाया कि वो प्रोजेक्ट को लेकर सीरियस नहीं थे. रणवीर ने कहा कि उन्होंने प्रोजेक्ट के लिए कोई एडवांस पेमेंट नहीं लिया था और ‘बैजू बावरा’ जैसे पहले के प्रोजेक्ट्स के बंद होने के समय के लिए कभी मुआवजा नहीं मांगा था. वहीं मेकर्स का कहना है कि फिल्म के प्री-प्रोडक्शन वर्क में लगभग 40 करोड़ रुपए खर्च हो गए, जो रणवीर को देने होंगे, जिससे एक्टर पहले ही इनकार कर चुके हैं.

MORE NEWS

Home > मनोरंजन > Don 3 Controversy: जब आपस में भिड़े रणवीर और फरहान, जंग में ‘शांति दूत’ बन सुलह कराएंगे आमिर खान

Written By: Deepika Pandey
Last Updated: February 17, 2026 14:59:29 IST

Mobile Ads 1x1

MORE NEWS