Live
Search
Home > मनोरंजन > धुरंधर: द रिवेंज’ का ‘आरी आरी’ सॉन्ग हुआ रिलीज, न्यू पार्टी एंथम बन सकता है ये गाना, वीडियो में दिखा रणवीर सिंह का खतरनाक अवतार

धुरंधर: द रिवेंज’ का ‘आरी आरी’ सॉन्ग हुआ रिलीज, न्यू पार्टी एंथम बन सकता है ये गाना, वीडियो में दिखा रणवीर सिंह का खतरनाक अवतार

रणवीर सिंह की अपकमिंग फिल्म 'धुरंदर: द रिवेंज' का पहला सॉन्ग 'आरी आरी' रिलीज हो गया है, जो ट्रेलर से ही वायरल सनसनी बन चुका था. गाने के वीडियो में रणवीर का घातक और एनर्जेटिक लुक देखकर फैंस दीवाने हो गए हैं.

Written By: Shivangi Shukla
Last Updated: March 12, 2026 14:54:39 IST

Mobile Ads 1x1

Aari Aari Song Dhurandhar 2: रणवीर सिंह की अपकमिंग फिल्म ‘धुरंदर: द रिवेंज’ का पहला सॉन्ग ‘आरी आरी’ रिलीज हो गया है, जो ट्रेलर से ही वायरल सनसनी बन चुका था. यह ट्रैक बॉम्बे रॉकर्स के 2000 के दशक के आइकॉनिक पंजाबी गाने का इंटेंस रीमिक्स है, जो फिल्म के बदले की थीम को पावरफुल बनाता है. 

गाने के वीडियो में रणवीर का घातक और एनर्जेटिक लुक देखकर फैंस दीवाने हो गए हैं. बता दें कि ‘धुरंदर: द रिवेंज’ 19 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है, जिसका लोग बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. 

पार्टी एंथम बन सकता है ये सॉन्ग

ट्रेलर के बैकग्राउंड म्यूजिक से ही यह ट्रैक सोशल मीडिया पर वायरल हो गया था, जहां रील्स, एडिट्स और फैन वीडियोज में इसका इस्तेमाल हो रहा है. धुरंधर 2 के गाने ‘आरी आरी’ के नए संस्करण में आधुनिक संगीत और पंजाबी प्रभाव का अद्भुत मेल है. इसमें नवतेज सिंह रेहल (बॉम्बे रॉकर्स), खान साहब, जैस्मीन सैंडलस और सुधीर यदुवंशी ने अपनी आवाज दी है, जबकि रैप के बोल रेबल और टोकन ने लिखे और गाए हैं. गीत इरशाद कामिल और बॉम्बे रॉकर्स ने मिलकर लिखे हैं, और संगीत एडम लुकास ने तैयार किया है. यूट्यूब पर अपलोड होते ही इस गाने का वीडियो लाखों व्यूज पार कर गया. 

वीडियो यहां देखें: 

गाने की पृष्ठभूमि और रीमिक्स

मूल ‘आरी आरी’ बॉम्बे रॉकर्स का 2000 के शुरुआती दौर का हिट था, जो पारंपरिक पंजाबी फोक ट्यून ‘बारि बरसी’ पर आधारित था. इस गाने ने भारत और डेनमार्क में खूब शोहरत हासिल की थी. ‘धुरंधर द रिवेंज’ के लिए इसे स्लो टेम्पो और ड्रामेटिक बिल्ड-अप के साथ रीक्रिएट किया गया, जो फिल्म के हाई-स्टेक्स एस्केपेज और एक्शन को मैच करता है. ट्रेलर में इसका इस्तेमाल रणवीर के इंटेंस ट्रांसफॉर्मेशन को हाइलाइट करता है.

रणवीर सिंह का नया लुक

इस गाने के वीडियो में रणवीर सिंह एक घातक, बदला लेने वाले जासूस के रूप में नजर आते हैं. उनका डार्क लुक, पावरफुल एक्सप्रेशंस और हाई-ऑक्टेन एक्शन सीक्वेंस इस गाने को और भी पॉवरफुल दिखाते हैं. यह फिल्म 2025 की ब्लॉकबस्टर ‘धुरंधर’ का सीक्वल है, जहां रणवीर मेजर इकबाल का रोल रिप्राइज कर रहे हैं. डायरेक्टर आदित्य धर ने इसे बड़े स्केल पर बनाया है, जिसमें संजय दत्त, आर माधवन और अर्जुन रामपाल जैसे नामचीन सितारे हैं. फिल्म 19 मार्च 2026 को हिंदी, तेलुगु, तमिल, कन्नड़ और मलयालम भाषा में थिएट्रिकल रिलीज होगी.

सोशल मीडिया पर धूम

फैंस ट्रेलर और सॉन्ग को ‘मास अपील’ बता रहे हैं. कई मिलेनियल्स इस गाने में नॉस्टैल्जिया महसूस कर रहे हैं. कई लोगों ने इसे ‘पंजाबी पार्टी ट्रैक’ और ‘बॉलीवुड मास सॉन्ग’ कहा. बड़े पैमाने पर फिल्म के एडवांस टिकट की बुकिंग हो चुकी है, जो लोगों की फिल्म के प्रति उत्साह को प्रदर्शित करता है.  

MORE NEWS