Abhi Na Jao Chhod Kar: हिंदी सिनेमा जगत में सुरों की कोकिला से मशहूर लता मंगेशकर ने अपने करियर में कई मंत्रमुग्ध करने वाले गाने गाए थे. कहा जाता था कि अगर कोई गाना उन्हें अटपटा या थोड़ा भी अश्लील लगता था, तो वह उसे गाने से इंकार कर देती थी. ऐसा ही एक गाना साल 1961 में आई फिल्म का था, जिसे लता मंगेशकर ने मोहम्मद रफी के साथ गाने से इंकार कर दिया था, क्योंकि उन्हें ये गाना थोड़ा अश्लील लगा था. फिर यही गाना जब आशा भोसले गाया तो यह अमर हो गया.
क्या है गाने का नाम?
हम जिस गाने की बात कर रहे हैं. वह है ‘अभी ना जाओ छोड़कर’, जो 1961 में आई फिल्म ‘हम दोनों’ का था. इस गाने के बोल साहिर लुधियानवी ने लिखा था. वहीं इसे आवाज दी थी मोहम्मद रफी साहब और आशा भोसले ने. इसके साथ ही इसमें संगीत जयदेव ने किया था. ‘अभी ना जाओ छोड़कर’ गाने को देव आनंद और साधना के साथ फिल्माया गया था.
जब लता मंगेशकर ने गाने से किया इनकार
इस गाने को लेकर ये दिलचस्प किस्सा है कि जब लता मंगेशकर को ‘अभी ना जाओ छोड़कर’ गीत मोहम्मद रफी के साथ रिकॉर्ड करने के लिए कहा गया. तो उन्होंने एस गाने से इंकार कर दिया. इसके पीछे उन्होंने तर्क दिया कि ‘अभी ना जाओ छोड़कर दिल अभी ना भर गया’ गाने के बोल अश्लील हैं और उन्हें अजीब लग रहा है. फिर इसी गाने के लिए आशा भोसले ने आवाज दी और यह गाना अमर हो गया. आज के जमाने में भी यह गाना काफी पॉपुलर है. इस गाने का नया वर्जन भी रिलीज हो चुका है.
फिल्म के बारे में
‘हम दोनों’ फिल्म को देव आनन्द द्वारा निर्मित किया गया और उनके भाई विजय आनन्द ने इसका निर्देशन किया था. फिल्म में देव आनन्द डबल रोल में हैं. इसके अलावा फिल्म में देव आनंद, नन्दा, साधना और लीला चिटनिस भी हैं.